---Advertisement---

Horoscope Today 21 April 2023: इस राशि के जातक आज भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो होगा भारी नुकसान

ज्योतिष गणना के अनुसार 21 अप्रैल 2023 शुक्रवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष राशि वालों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। यहां जानिए मेष से मीन राशि तक का शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां जानिए आज का राशिफल।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 21, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Horoscope Today 20 April 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 21 April 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार 21 अप्रैल 2023 शुक्रवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष राशि वालों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। यहां जानिए मेष से मीन राशि तक का शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। छात्र एक शहर से दूसरे शहर भी शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। परिवार वालों के साथ मिलकर कार्य करते हुए नजर आएंगे। लव लाइफ आपकी कुछ खास नहीं रहने वाली है। जीवन साथी के द्वारा आपको कोई उपहार मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से छोटी मोटी बातों पर बहस हो सकती है। सेहत खराब रह सकती है। आज कैरियर को लेकर कोई शुभ जानकारी सामने आ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रिश्तो में चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर जाएंगे। आज आपके घर किसी अनचाहे मेहमान का आगमन होगा, जिसे देख नाखुश होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहने वाला है। आज छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। मित्रों के साथ साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। आय में बढ़ोतरी की सूचना प्राप्त होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी के कार्य से यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। बचपन की यादें ताजा होंगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। घर से निकलते समय माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके उन्नति से प्रशंसा होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सभी लोग बहुत ही तारीफ करेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज जॉब में जल्द प्रमोशन को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आप की प्रतिदिन की आय में बढ़ोतरी होगी। आप अपने प्रतिमाह के सभी खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूरा हो जाएंगे। आप अपने परिवार के लिए आज कुछ खरीदारी करेंगे। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं का इस्तेमाल करेंगे। दांपत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय के लाभ को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। आपका मनमाफिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। आप दूसरों की सहायता के लिए आगे बढ़कर कार्य करते हुए नजर आएंगे। आज पड़ोस में हो रहे विवाद में पड़ने से बचें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। पड़ोस में हो रहे भजन कीर्तन में आप सम्मिलित होंगे। घर से निकलते समय वरिष्ठ सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद लें। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। हायर एजुकेशन के लिए समय बढ़िया है। कुछ विषयों में समस्या के लिए आप कोई अच्छा कोचिंग सेंटर ज्वाइन कर सकते हैं। गलत हरकतों के चलते आपको डांट पड़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार की भलाई के लिए कोई महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रेमी जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी से अपने मन की बात को कहेंगे। आज आप बिजी दिन में से कुछ समय आप अपने बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे। घर में पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन होगा। मन की शांति के लिए धार्मिक कार्यक्रमों में समय व्यतीत करेंगे।

ये भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2023: खरमास खत्म लेकिन विवाह मुहूर्त के लिए करना होगा इतंजार, जानें कब से बजेगी शहनाई

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026