---Advertisement---

Horoscope Today 21th July: मीन राशि के जीवन में रहेगी उथल-पुथल, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Horoscope Today 21th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 21 जुलाई 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। ग्रहों की चाल के मुताबिक कल कुछ राशि वालों के लिए कल का दिन बड़ा किस्मत वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 21, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 21th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 21 जुलाई 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। ग्रहों की चाल के मुताबिक कल कुछ राशि वालों के लिए कल का दिन बड़ा किस्मत वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। यदि प्रॉपर्टी से संबंधित कोई लेनदेन कर रहे हैं तो आपको इसे लाभ प्राप्त होगा। संतान के बारे में भी कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। परिवार के साथ समय बिताएं। व्यापार कर रहे लोगों को भी अपने व्यापार में कामयाबी के अवसर मिलते हुए नजर आएंगे। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा और आराधना करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन अच्छा होने वाला है। यदि आप प्रेम प्रसंग में पड़े हैं तो आपका प्रेमी आपके साथ सुकून के पल बिताएगा। जीवनसाथी के लिए कल का दिन काफी महत्वपूर्ण है। परिवार के कई सदस्य आपके कठोर व्यवहार से भी खुश नहीं रहेंगे। कल आप किसी पार्टी में जाने के लिए दफ्तर से जल्दी भी आ सकते हैं या फिर परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना भी बनाई जा सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। यदि आपने रिश्तेदार को कोई पैसा उधार दिया हुआ है तो वह भी वापस मिलने की उम्मीद है। आपका आमना सामना कल विरोधी पक्ष के बहुत मजबूत व्यक्ति से हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और संयम से काम ले। अपनों के साथ अपने काम के बारे में साझा करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कल आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो अपने प्रेम को जताने के लिए कोई दबाव ना बनाएं। कल आप अपने माता-पिता की सेहत को लेकर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल के दिन थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपने किसी को कल उधार दे रखा है तो पैसा वापस मिलने की संभावना है। यदि आप किसी पार्टी वगैरह में जाते हैं तो आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आप किसी बड़े प्यारे रिश्तेदार से भी मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। पूजा पाठ में मन लगाए और जीवन साथी के साथ समय बिताएं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। कल आपके परिवार के सदस्य आपको किसी पर्यटक स्थल पर घुमाने के लिए योजना बना सकते हैं। यदि अपने विदेश में कोई जमीन या प्रॉपर्टी खरीदी हुई है तो इससे भी लाभ प्राप्त होगा। आपके परिवार के सदस्य आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन कुछ विपरीत हो सकता है। कल आप अपने किसी प्रयोजन की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। साथ ही आपको बच्चों के जरिए थोड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। कल आप अपने पसंदीदा कार्यों में मन लगाएंगे। यदि आप अकेला महसूस करते हैं तो परिवार के साथ समय बिताएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी चिंताजनक भरा रहेगा। कल आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। खाने पीने की चीजों का ध्यान रखें। अगर आप कहीं बाहर नौकरी करते हैं तो किसी खास व्यक्ति के जरिए आपका दिन अच्छा हो जाएगा। यदि आप अपने कार्य नहीं करते हैं तो इसे आप पर काम का बोझ बढ़ जाएगा और आपके काम भी बिगड़ सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। कल आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बना सकते हैं। जिसमें आपका काफी धन खर्च हो जाएगा, लेकिन प्रसन्नता भी मिलेगी। यदि आप विभाग के लिए लड़का या लड़की ढूंढ रहे हैं तो बड़ों के फैसले का सम्मान करें। इसके अलावा किसी के कहे में अगर कुछ गलत काम ना करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन सेहत के लिहाज से सही हो सकता है। आपकी राशि का चंद्रमा इस समय खराब चल रहा है जिस वजह से आपका धन बेवजह चीजों पर खर्च हो सकता है। किसी बात को लेकर भी आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। लेकिन प्रिय जनों की सहायता से आपको प्रसन्नता भी मिलेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें और संतान की ओर से भी चिंता ना करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल के परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप पैसा बचाने की कोशिश करते हैं तो इसमें आपको कामयाबी मिलेगी। जीवन साथी के साथ अटूट प्रेम बना रहेगा और परिवार के सदस्यों को भी थोड़ा समय दें। यदि आपने कोई गलती की है तो उसे जरूर स्वीकार करें। बड़ों से बहस करने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। सेहत के लिए हाथ से कल का दिन आपका बेहतर होने वाला है आप कल किसी खेलकूद की प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं, जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। किसी खास मित्र से मुलाकात होने के बाद आपका मन और भी प्रसन्न हो जाएगा। कल आपका मन संतान की ओर से भी संतुष्ट रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 May 2026

मई 1, 2026

Rashifal 1 May 2026

अप्रैल 30, 2026

Rashifal 30 April 2026

अप्रैल 29, 2026

Rashifal 29 April 2026

अप्रैल 28, 2026

Rashifal 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

Rashifal 27 April 2026

अप्रैल 26, 2026