---Advertisement---

Horoscope Today 21th May 2023: रविवार के दिन इन राशि के जातकों को मिलेगी सफलता, यहां पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope Today 21th May 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन हर व्यक्ति के लिए बेहद खास है। ऐसे में आप आज के राशिफल के जरिए अपने दिन का पता लगा सकते हैं। राशिफल के द्वारा आप यह जान सकते हैं कि, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा। क्या आज आपके किस्मत के सितारे आपका ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 21, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 21th May 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन हर व्यक्ति के लिए बेहद खास है। ऐसे में आप आज के राशिफल के जरिए अपने दिन का पता लगा सकते हैं। राशिफल के द्वारा आप यह जान सकते हैं कि, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा। क्या आज आपके किस्मत के सितारे आपका साथ देंगे या नहीं ? चलिए जानते है।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए रविवार का दिन बेहद खास होने वाला है। इन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इसी के साथ व्यवसाय में भी रुके हुए काम बनने लगेंगे। साथ ही इन्हें जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।

वृषभ राशि

वही वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद बढ़िया होने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी का अवसर प्रदान होगा। वही घर में महमानों का आना-जाना लगा रहेगा लेकिन कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। इस राशि के जातकों को उच्च अधिकारी के द्वारा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वही भाई बहनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि वाले जातक अपना समय बर्बाद ना करें और इसका सही इस्तेमाल करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा होने वाला है। आप व्यापार के संबंध में यात्रा पर जा सकते हैं वही आपके रिश्ते की बात भी चलाई जा सकती है इसी के साथ इस बात का भी संभावनाएं हैं कि आप से कोई अपने प्यार का इजहार करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद सुखद होने वाला है। आपको किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपका मन काफी ज्यादा खुश हो जाएगा। इसी के साथ व्यवसायिक साझेदारी सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टालते आ रहे काम को पूरा कर सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक आज बिना किसी की मदद के धन कमाने में कामयाब होंगे। इसी के साथ उन्हें अपने दोस्तों के साथ नए अवसर प्राप्त होंगे। आज के दिन निवेश करें क्योंकि आज का दिन निवेश के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा होने वाला है परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। वहीं जीवनसाथी का भी सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। खोए हुए धन की प्राप्ति भी होएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही अच्छा है। नेताओं से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि वाले जातकों की लव लाइफ बेहतर होती हुई नजर आ रही है। किसी काम को पूरा करने में महिला से कर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नई-नई नीतियों का उपयोग कर आप व्यवसाय में आगे बढ़ने का ट्राय करेंगे। वही परिवार का सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है। व्यवसाय के लिए अचानक की गई कोई भी यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होने वाला है। इसी के साथ वरिष्ठ सदस्य द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। ऐसे में आप जीवन साथी के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो।

Also Read: Hair Spa कराने के बाद कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती, बालों से प्यार है तो जरुर जानें ये टिप्स

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा होने वाला है। आज आपको शुभ समाचार मिलेगा वही नौकरी मिलने से आपके माता-पिता भी खुश होंगे । रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशे से जुड़े लोग अपनी पप्रतिभाओं का इस्तेमाल का कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं खाली व्यक्त का इस्तेमाल करें।

मीन राशि

वही मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। जो लोग कुंवारे हैं उनकी शादी की बात हो सकती है। वहीं आप परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भी व्यस्त रहेंगे। आर्थिक जीवन में खुशहाली रहेगी।

इसे भी पढ़ेंःPM Modi G-7 का बनेंगे हिस्सा , जानें तीन देशों की यात्रा क्यों है खास?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026