---Advertisement---

Horoscope Today, 24 April 2025: मेष ही नहीं इन 4 जातकों को गुरुवार को संभलने की जरूरत! बाहर निकलने से पहले जानें 12 राशियों की किस्मत

Horoscope Today, 24 April 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक गुरुवार को आखिर आपकी किस्मत क्या कह रही है और कहां आपको सावधान रहने की जरूरत है। किन 5 जातकों पर गुरुवार की मेहरबानी हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2025 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 24, 2025 10:06 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 24 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 24 April 2025: 24 अप्रैल 2025 को आखिर किन जातकों पर किस्मत की मेहरबानी है। आज मेष राशि ही नहीं और 4 अन्य जातकों मिथुन, सिंह, कन्या, मीन पर बृहस्पति का असर देखने को मिल सकता है। घर से निकलने से पहले अपना राशिफल जरूर जान लें क्योंकि आज का दिन आप में से कई के लिए हितकारी तो कई के लिए अहित में हो सकता है। ग्रहों की चाल बदलने से किन जातक को लाभ तो किन्हें नुकसान झेलना पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल

वाहन चलाने से पहले Horoscope Today Aries यानी मेष राशि हो जाएं सतर्क

मेष राशि के जातक को आज संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि वाहन से दुर्घटना होने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करें क्योंकि आपके बीच दूरियां आ सकती है। जॉब में स्ट्रेस हो सकता है लेकिन इसे खुद पर हावी ना होने दे। आज आप गरीबों को दान करें। इससे फायदा मिलेगा।

होरोस्कोप टुडे में वृषभ यानी Taurus गलतफहमी को ना आने दें

वृषभ राशि की किस्मत गुरुवार को अलग मोड लेने वाली है। बीते कुछ समय से आप अपने काम को लेकर परेशान थे लेकिन आज कुछ ऐसा होगा जिसकी शायद आपने कल्पना नहीं की होगी। पार्टनर के साथ गलतफहमी ना बढ़ने दे और अपने रिश्ते की बुनियाद को संभाल कर रखना बेहद जरूरी है। आज जो भी करें लेकिन निवेश करने से बचें। आज के दिन शनि देव मंदिर में पूजा करें।

खर्च पर कंट्रोल करें Horoscope Today, 24 April 2025 में Gemini यानी मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक की बात करें तो आज आप किसी अपनों के स्वास्थ्य की वजह से परेशान हो सकते हैं। लव लाइफ में क्वालिटी टाइम बिताने से आपको फायदा मिलेगा। आज कहीं भी जाने से सावधानी बरतने में ही आपकी भलाई है। गरीब की मदद करने से आपको फायदा मिलेगा और खर्चे पर कंट्रोल करने की जरूरत है। वाहन चलाने के समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि यानी Cancer की कैसी रहने वाली है आर्थिक स्थिति

कर्क राशि के जातक आज आप आंख के दर्द से परेशान हो सकते हैं। पार्टनर का सपोर्ट मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत खुल रहे हैं। आप अपनी लाइफ स्टाइल की वजह से आज परेशान हो सकते हैं तो जो भी करें सोच समझ कर करें। केले के पेड़ में जल डालने से आज आपको फायदा मिलेगा और वाणी पर भी कंट्रोल करने की जरूरत है।

Horoscope Today, 24 April 2025 में सिंह यानी Leo के खुशियों को लग सकती है नजर

बृहस्पतिवार को सिंह राशि को भी संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि आज आपकी खुशी पर किसी की नजर लग सकती है। दुर्गा चालीसा का पाठ करने से आपको फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में दिन बेहतर है। पार्टनर के साथ आप रोमांचक पल बिताएंगे और उनसे सरप्राइज दिया आपको मिल सकता है।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि को यहां है बृहस्पति का प्रकोप

कन्या राशि के जातक की बात करें तो आज पीपल के पेड़ में जल देने से आपको फायदा मिलेगा। पीले कपड़े पहने और प्यार के लिए आज से बेहतर कोई समय नहीं है। आज में वृद्धि के चांसेस दिखाई दे रहे हैं। वही बृहस्पतिवार को बाहर निकले से पहले भगवान का स्मरण जरूर करें क्योंकि आज पर भी मुसीबत के बदले घिरे हुए हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

धार्मिक कार्यों में मग्न रहेंगे होरोस्कोप टुडे में Libra यानी तुला राशि

तुला राशि गायत्री मंत्र का जाप करने से आज फायदा मिलेगा। बिजनेस में लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में भी आज आपको सफलता मिलने के योग है। बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं तो जो भी करें सोच समझ कर करें। दिनभर एनर्जेटिक आप महसूस करेंगे। आज धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा और पैसे खर्च होने की भी संभावना है।

वाद विवाद से संभलकर रहे Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातक की बात करें तो आज वाद विवाद से जहां तक हो सके बचकर रहे। गरीबों की मदद करने से आपको फायदा मिलेगा और काले तिल का दान करें। आज के दिन क्लेश से बचें। कोर्ट में आपकी फजीहत हो सकती है। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा और स्वयं पर नियंत्रण रखने से ही सब संभव है। जो भी करें सोच समझकर करें।

धनु राशि यानी Sagittarius को Horoscope Today में कहां मिलेगा किस्मत का साथ

धनु राशि के स्वास्थ्य में आज उतार-चढ़ाव की संभावना दिखाई दे रही है। किसी को भी पैसे देने या लेने से परहेज करें। शिक्षा में आज सफलता मिलने वाली है और अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो काफी हद तक संभव है कि आज आपको किस्मत का साथ मिलने वाला है। गुरुवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से फायदा मिलेगा और इससे आप पर कृपा होने वाली है।

पार्टनर के साथ कैसा रहेगा होरोस्कोप टुडे में Capricorn यानी मकर राशि का हाल

मकर राशि के जातक की बात करें तो आज दुर्गा के 108 नाम का जाप करने से किस्मत की नैया आपकी पार हो सकती है। तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं तो आप पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। खर्च बढ़ने की संभावना है तो जो भी करें सोच समझकर करें। कहीं निवेश करने से पहले भी जरूर सोचें क्योंकि नुकसान के भी योग दिखाई दे रहे हैं।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि कहां रहें आज सावधान

कुंभ राशि के जातक आज भगवान विष्णु की पूजा करने से आपके सभी दुख दूर होने वाले हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा लेकिन संतान की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा लेकिन आज आप अपने वाणी पर संयम बरतें क्योंकि इससे आपको नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आय में बढ़ोतरी की संभावना है।

ये घटना बदल सकती है होरोस्कोप टुडे में Pisces यानी मीन राशि

मीन राशि के जातक आज पंचामृत पीने से आपको फायदा मिलेगा। जमीन या गाड़ी खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं। शनि देव के मंदिर में पूजा करें। इससे आप पर जो मुसीबत के बादल है वो छंट जाएगी। गुरुवार को वाहन चलाने से पहले भी सावधानी बरतने में भलाई है। आज किस्मत का साथ मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको मेहनत भी करने की जरूरत पड़ेगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026