---Advertisement---

Horoscope Today, 25 April 2025: शुक्रवार को इस जातक के लिए है विदेश दौरे का योग तो इन्हें मिलेगा धनलाभ! जानिए कैसे बदलें अपनी किस्मत

Horoscope Today, 25 April 2025: मेष राशि से लेकर मीन जातक तक आखिर शुक्रवार को आपकी किस्मत कहां साथ देने वाली है और किन चीजों से आज परहेज करने की जरूरत है। शुक्रवार को आखिर कहां फायदा मिलेगा। जानिए लव लाइफ से लेकर करियर और जॉब तक की स्थिति।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 25, 2025 1:47 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 25 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 25 April 2025: ग्रह नक्षत्र की चाल बदलने से हर दिन जिंदगी में बदलाव होते हैं। राशिफल में भरोसा रखने वाले लोग यह जानने के लिए बेताब होते हैं कि आखिर आज का राशिफल उनके लिए क्या कुछ खास लेकर आया है। ऐसे में मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए शुक्रवार की किस्मत क्या कह रही है। आइए जानते हैं 25 अप्रैल 2025 होरोस्कोप टुडे में शुक्रवार की कृपा आखिर किसे मिलने वाली है। आज किन देवी देवताओं का आपको साथ मिलेगा। इसके लिए आइए जानते हैं आज की भविष्यवाणी क्या है।

Horoscope Today Aries यानी मेष राशि के आय बढ़ने के चांस

मेष राशि के जातक की बात करें तो शनि मंदिर में दान करने से आज आपको फायदा मिलने वाला है। आज घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं तो ऑफिस में भी आपके बारे में लोग बातें करेंगे। आय में बढ़ोतरी के चांस दिखाई दे रहे हैं तो पार्टनर को आपका सपोर्ट मिलने वाला है। प्रॉपर्टी के मामले में आप के पैसे खर्च होने की संभावना दिखाई दे रही है।

होरोस्कोप टुडे में वृषभ यानी Taurus को आज भावनाओं को कंट्रोल करने की जरूरत

वृषभ राशि आज सोना पहने। इससे शुक्रवार और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरकरार रहने वाली है। आज के दिन आपके काम की हर जगह तारीफ होने वाली है। घर परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा लेकिन इस दौरान अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें क्योंकि आपका दिल टूट सकता है। संतान पक्ष से आपको कुछ शॉकिंग खबर मिल सकती है।

Horoscope Today, 25 April 2025 में Gemini यानी मिथुन राशि को जाना पड़ सकता है बाहर

मिथुन राशि आज हल्दी का तिलक लगाकर ही घर से बाहर निकले। आज दूसरे की सुनने की क्षमता रखें स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव के योग दिखाई दे रहे हैं। पार्टनर के साथ कुछ भी छुपाने की गलती नहीं करें नहीं तो आपके बीच रिश्ता खराब हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें खासकर अपने पार्टनर का। इसके अलावा नौकरी और पैसे की वजह से आपको कहीं दूर जाना पड़ सकता है।

आलस को हावी ना होने दे कर्क राशि यानी Cancer

कर्क राशि आज बंदरों को चना खिलाएं इससे बिजनेस में मुनाफे मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। पार्टनर की वजह से आपकी तरक्की होने वाली है। आज अपने बातचीत करने के अंदाज पर संयम बरतें क्योंकि इससे आपको नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें लेकिन आलस को खुद पर हावी ना होने दे क्योंकि यह आपकी तरक्की में रुकावट बन सकती है।

Horoscope Today, 25 April 2025 में सिंह यानी Leo को धनलाभ के संकेत

सिंह राशि की बात करें तो आज महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। तुलसी के पौधे में जल देने से आज फायदे मिलेंगे। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो नौकरी के साथ-साथ बिजनेस में मेहनत करने से ही मुनाफे मिलेंगे। पार्टनर के साथ कुछ भी छुपाने की गलती ना करें क्योंकि यह आपके रिश्ते को खराब करने के लिए काफी है।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि को परिवार के साथ समय बिताने से फायदा

कन्या राशि पूजा स्थल में लाल कपड़े बिछाने से आज आपको फायदा मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी आपकी खुशनुमा रहने वाली है तो प्यार और पैसे के बीच सामंजस्य बनाने की जरूरत है नहीं तो जिंदगी में क्लेश होने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से जहां तक हो सके बचें। आज के दिन परिवार के साथ समय बिताएं जो आपको धन लाभ दे सकता है।

विवाह के प्रस्ताव आए होरोस्कोप टुडे में Libra यानी तुला राशि के पास

तुला राशि के जातक की बात करें तो नमक का सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आप अपने पार्टनर की वजह से सम्मानित हो सकते हैं। आज सूर्य देव को जल देने से आपको फायदा मिलने वाला है। पैसे बचाने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपको फायदे होंगे। आज के दिन विवाह के लिए भी प्रस्ताव आ सकते हैं।

पार्टनर के साथ बढ़ सकती है Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक की दूरियां

वृश्चिक राशि के जातक आज कौवे को रोटी खिलाएं इससे शुक्रवार की कृपा आप पर बनी रहेगी। प्यार आज शादी में तब्दील होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। ब्लड प्रेशर से थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। काम के सिलसिले में आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है लेकिन परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में जरा भी लापरवाही ना करें। यह आपके पार्टनर के साथ आपकी दूरियां बढ़ा सकती है।

धनु राशि यानी Sagittarius को Horoscope Today में कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

धनु राशि के जातक नीले रंग का कपड़ा पहने इससे आपको फायदा मिलेगा। बैंकिंग और पॉलिटिक्स में काम करने वाले लोगों का असफलता मिलने के चांसेस हैं। पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। आप दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होने वाला है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। ऐसे में सोच समझकर ही फैसला करें।

इंवेस्ट करने से परहेज करें होरोस्कोप टुडे में Capricorn यानी मकर राशि

मकर राशि को आज केले के पेड़ में पानी डालने से फायदा मिलेगा। आप जो भी करें लेकिन सोच समझकर कहीं इन्वेस्ट करें। रिश्तो में रोमांस की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। पुराने विवाद को आगे बढ़ने ना दें क्योंकि इसकी वजह से आपको नुकसान हो सकता है। आज आप हर किसी का दिल जीत सकते हैं लेकिन इसके लिए अपनी वाणी पर कंट्रोल कर रखें।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि नई जिम्मेदारी से ना हो परेशान

कुंभ राशि के जातक की बात करें तो आज सोना पहनने से आपको मुनाफे मिलेंगे। शुक्रवार को मां लक्ष्मी आप पर धन की वर्षा करने वाली है। सरकारी नौकरी की अगर आप तलाश में थे तो आज आपकी जिद पूरी हो सकती है। आज आपको कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी जिसका आपकी आय पर भी असर देखने को मिल सकता है। तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं।

स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें होरोस्कोप टुडे में Pisces यानी मीन राशि

मीन राशि को आज किसी अपने की वजह से बिजनेस में मुनाफे मिलने के चांस है। गाय को रोटी खिलाने से आपको आज फायदा होगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ नजदीकियों का एहसास होने वाला है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आपको आज सुकून मिलेगा। पेट संबंधी समस्याओं की वजह से आप परेशान रह सकते हैं तो ऐसे में खानपान पर संयम बरतें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026