---Advertisement---

Horoscope Today 28th May 2023: वृषभ के साथ इन राशि जातकों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए कैसा जाएगा आपका आज का दिन

Horoscope Today 28th May 2023: कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत अपनी राशि पढ़कर करते हैं। राशिफल के अनुसार ही हमें अपने दिन को और भी बेहतर बनाने में सफलता मिलती है आइए जानते हैं कि रविवार 28 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। साथ ही राशिफल के अनुसार आपकी किस्मत के सारे ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 28, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 28th May 2023: कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत अपनी राशि पढ़कर करते हैं। राशिफल के अनुसार ही हमें अपने दिन को और भी बेहतर बनाने में सफलता मिलती है आइए जानते हैं कि रविवार 28 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। साथ ही राशिफल के अनुसार आपकी किस्मत के सारे क्या कहते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो रविवार के दिन आप कुछ विशेष कार्य कर सकते हैं। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही सफलता भी मिलेगी। यदि किसी नई नौकरी का भी ऑफर आपको मिलता है तो उसमें भी आय और पद में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। किसी नए उद्योग के लिए भी समय अनुकूल है जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो रविवार का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है। जमीन खरीदने की अगर कुछ योजना बनाई गई है तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा बैंकिंग के क्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी। आप अपनी नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए विचार विमर्श कर सकते हैं। जिसमें वरिष्ठ सदस्य का आशीर्वाद भी बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो रविवार का दिन इनके लिए खुशनुमा होने वाला है। साथ ही आपकी सेहत भी पहले से बेहतर बनेगी। यदि आप बैंकिंग वैरायटी में जॉब करते हैं तो इसमें भी आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यक्रम में परिवार के साथ समय बिताएं, इससे आपके मन को भी शांति मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो बाकी दिनों की तुलना में रविवार का दिन काफी बेहतर होगा शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी और व्यवसाय के लिए भी समय काफी अनुकूल बना हुआ है। बैंकिंग व आटी में उन्नति के लिए आप नए लोगों से संपर्क करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को रविवार के दिन खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक इस समय नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी अच्छी नौकरी मिलने के संकेत है। अपने कार्यों में थोड़ा बदलाव करें। बैंकिंग में मीडिया से संबंधित लोग भी अपने कार्य में सफल रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो रविवार का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा जीवनसाथी को भी तरक्की मिलने से आप काफी खुश होंगे घर में पूजा पाठ में धार्मिक कार्यों का आयोजन करें। इससे परिवार के साथ थोड़ा समय मिलेगा और मन भी लगा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को भी तरक्की मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को कामयाबी मिलेगी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। किसी खास व्यक्ति की मदद से आप रुके हुए धन को भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है।

Also Read: वीर नारी Lieutenant Rekha Singh को मिली LAC पर तैनाती, जानें शहीद की पत्नी के लिए क्यों है खास ?

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो अगर आप काफी समय से मकान, प्लॉट या दुकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो वह भी कुछ समय के लिए टल सकती है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है तो उसका भरपूर लाभ मिलेगा और ग्रहस्थ जीवन में भी सुख शांति बनी रहेगी। इन सबके अलावा अपने बिजी शेड्यूल में से थोड़ा सा वक्त निकाल कर अपने सदस्यों के साथ बिताए और साथ ही अपने मनपसंद काम भी करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो रविवार का दिन इनके लिए काफी सुखद होने वाला है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। इसके अलावा जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनको भी तरक्की मिलने के आसार है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होने से सुख शांति बनी रहेगी। साथ ही किसी मित्र के आगमन पर आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। जिससे आय के नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो रविवार का दिन आपके लिए बेहतर होने वाला है। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता को गर्व महसूस होगा। साथ ही पड़ोसियों के वाद-विवाद से बचें। अपने किसी मित्र के द्वारा भी आए थे कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए रविवार के दिन शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका भी खुश होंगे। साथ ही सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अपने पिताजी से मन की बातों को साझा करें साथ ही परिवार के साथ मिलकर धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको अच्छा रोजगार मिल सकता है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ननिहाल घूमने से भी आप काफी खुश नजर आएंगे। इसके अलावा पुराने मित्रों से भी मुलाकात होगी।

इसे भी पढ़ेंः New Parliament Building: नए संसद भवन का एमपी कनेक्शन संयोग है या प्रयोग! जानें क्यों इन मंदिरों से हो रही तुलना?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026