---Advertisement---

Horoscope Today 4th July: इन राशि वालों के लिए बन रहा घूमने का योग, जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Horoscope Today 4th July: राशिफल के अनुसार ही हमें दैनिक दिनचर्या का पता लगता है। आइए जानते हैं कि 4 जुलाई 2023 का दिन किन राशियों के लिए अच्छा है। कल रविवार के दिन कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 4, 2023 4:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 4th July: राशिफल के अनुसार ही हमें दैनिक दिनचर्या का पता लगता है। आइए जानते हैं कि 4 जुलाई 2023 का दिन किन राशियों के लिए अच्छा है। कल रविवार के दिन कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। मित्रों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और आय के अवसर भी प्राप्त होंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा और व्यवसाय कर रहे लोगों को व्यवसाय आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। छात्रों को करियर में विशेष असफलता मिलने के आसार हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ विशेष होने वाला हैं। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा और काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत बन रहे हैं ‌परिवार की भलाई के लिए आप जो कार्य करेंगे उसमें भी कामयाबी मिलेगी। नए आर्थिक करार अंतिम रूप ले सकते हैं इससे आपकी आय भी बढ़ेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी, जिससे आपका मन भी खुश होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अच्छा लाभ मिल सकता है। अपने काम में जरूरत से ज्यादा तनाव ना लें। परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को भी नजरअंदाज ना करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यवसाय कर रही जातको को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त हो सकता है। हायर एजुकेशन के लिए भी समय अनुकूल बना हुआ है। यदि आप पारिवारिक कार्य करते हैं तो उसमें मन लगाएं और घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करें इससे मन को शांति मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल का दिन बेहतर रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और धन लाभ का भी योग बन रहा है। प्रतिदिन दिनचर्या में सुबह योग, ध्यान जरूर शामिल करें।। माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने की योजना बनाई जा सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Also Read: किस्मत नहीं दे रही साथ और बिगड़ रहा हर काम, तो Guru Purnima 2023 के दिन अपनाएं ये आसान उपाय

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से वाद-विवाद भी खत्म होंगे। साथ ही किसी नए मेहमान का भी आगमन हो सकता है जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी को अपने क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। अपने व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति के लिए आप कामयाबी प्राप्त करेंगे संतान के बेहतर भविष्य के लिए किया हुआ निवेश भी लाभ दे सकता है। जीवन साथी को आप कोई नया कार्य भी शुरू कराएंगे, जिससे आय में बढ़ोतरी होगी। रिश्तेदारों की मदद से भी आए के नए अवसर बन सकते हैं। उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और आप किसी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी फलदायक रहेगा। घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे लोगों को घर की याद आएगी। नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को अच्छी डीलिंग मिलने के संकेत है। लेकिन सोच समझकर ही डील करें। किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और पहले किए हुए निवेश का भी पूरा लाभ मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। बिजनेस कर रहे जातकों को नए-नए तरीके मिलने वाले हैं, जिससे अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। अपने बिजी शेड्यूल में से थोड़ा सा समय निकालकर बच्चों के साथ व्यतीत करें। राजनीतिज्ञ के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे युवा भी अपने क्षेत्र में वृद्धि करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल के दिन कुछ बेहतर होने वाला है। कल आपको नौकरी का ऑफर मिल सकता है जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार वालों का भी पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तेदार की सहायता से आय के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा कल के दिन कार्यों को पूरा करने में आपको थोड़ा परीश्रम करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। कल के दिन आपकी झोली में खुशियां आ जाएंगी। आपके रुके हुए धन की प्राप्ति से खुशी का माहौल बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। भाइयों के साथ अपने मन की बात साझा करें धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगाएं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। जातको को परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा ससुराल पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने मनपसंद कार्यों को करने से आप और भी खुश हो जाएंगे। किसी के कहे में अगर कोई भी निवेश ना करें। भाई बहन का भरपूर सहयोग करें।

Also Read: Drone Over PM Residence: PM आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने से मचा हडकंप, PCR की कॉल के बाद SPG ने चलाया तलाशी अभियान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026