---Advertisement---

Horoscope Today 5th June 2023: कर्क, मकर राशि वालों की आई मौज! जल्द होंगे मालामाल, जानिए अपना राशिफल

Horoscope Today 5th June 2023: दिन की शुरुआत होने के बाद लोग राशिफल जरूर पढ़ना पसंद करते हैं। राशिफल के अनुसार ही पता लगता है कि व्यक्ति का दिन कैसा गुजरेगा। इसी बीच अब 5 जून 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। आइए जानते हैं कि आपकी किस्मत के ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 5, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 5th June 2023: दिन की शुरुआत होने के बाद लोग राशिफल जरूर पढ़ना पसंद करते हैं। राशिफल के अनुसार ही पता लगता है कि व्यक्ति का दिन कैसा गुजरेगा। इसी बीच अब 5 जून 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। आइए जानते हैं कि आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय आगे बढ़ाने के प्रयास कामयाबी की तरफ ले जाएंगे। माता जी से आप अपने मन की बातें शेयर करें। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। कल आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। कोई नई पुस्तक पढ़ते रहे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ विशेष होने वाला हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं, जहां आपकी लोगों से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। अपने परिवार वालों से भी कुछ बातें साझा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। इन राशि के जातकों को कल संतान के द्वारा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की अवसर है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो जातक समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उन्हें अधिक कार्य करने का मौका मिलेगा। जिसके लिए समय अनुकूल बना हुआ हैं। साथ ही दूसरों की मदद करें। बिना वजह अपनी आलोचना करते हुए आत्मविश्वास से काम करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल का दिन बेहतर रहेगा। सिंह राशि के जातकों की कल कोई इच्छा पूरी हो सकती है साथ ही अपने कार्यों में भी कामयाबी मिलेगी। कल आपको जूनियर व सीनियर का भी सहयोग मिलेगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें और राजनीति के क्षेत्र में भी कई योग बन रहे हैं। छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शांति शिक्षा के क्षेत्र में भी बदलाव होगा। आपके द्वारा किया गया कोई पुराना निवेश भी लाभ देगी सकता है। छुट्टी के समय आप भरपूर आनंद प्राप्त करें। साथ ही परिवार के साथ समय बिताएं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। अगर आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कार्यरत है तो आपको जरुर कामयाबी मिलेगी। साथ ही किसी परिचित की सहायता से नई-नई कांटेक्ट भी बन सकते हैं। कल अपने मित्र के घर दावत पर भी जा सकते हैं। साथ ही आपके रुके हुए कार्यों से भी आपको कामयाबी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी फलदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को लाभ प्राप्त होगा। निवेश का भी पूरा लाभ प्राप्त हो सकता है। साझेदारी से व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने व्यवसाय में तरक्की मिलने के अवसर हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी साथ ही धार्मिक स्थान पर भी घूमने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। कल आप वरिष्ठ सदस्य के साथ समय व्यतीत करेंगे और कुछ नया सीखने को मिलेगा रिश्तेदार से भी धन की मांग हो सकती है। कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप कामयाबी से अपना काम पूरा करेंगे।

Also Read: नई पीढ़ी को भाषाई विरासत से जोड़ने की Mann सरकार की अनूठी पहल, गर्मी की छुट्टियों में छात्र खोजेंगे पंजाबी भाषा के एक-एक शब्द

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल के दिन कुछ बेहतर होने वाला है। कल आप अपने भाई बहनों के साथ मन की बातें साझा कर सकते हैं। जिसमें मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। अचानक से किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी और सेहत में भी सुधार होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। नौकरी कर रहे जातक को कार्य को समय पर पूरा करने में कामयाबी मिलेगी भाई महल के विवाह में आ रही अड़चनों को हटाने के लिए पूजा पाठ करें। साथ ही मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। नौकरी कर रहे जातक को तरक्की मिलने की अवसर है। तरक्की मिलने से परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा छोटे व्यापारियों को भी अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। हर क्षेत्र से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है साथ ही संतान का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026