---Advertisement---

Horoscope Today 9th June 2023: शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, जानिए आज का अपना राशिफल

Horoscope Today 9th June 2023: राशिफल के अनुसार ही हमें दैनिक दिनचर्या का पता लगता है। आइए जानते हैं कि 9 जून 2023 शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा है। कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 9, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 9th June 2023: राशिफल के अनुसार ही हमें दैनिक दिनचर्या का पता लगता है। आइए जानते हैं कि 9 जून 2023 शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा है। कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। आपका उदास अभाव आपके लिए काफी खुशनुमा हो सकता है। जीवनसाथी को मिली तरक्की से आप काफी खुश होंगे साथ ही परिवार की भलाई के लिए कार्य करेंगे। नौकरी की तलाश में अगर आपके कुछ काम रुक गए हैं तो वह भी पूरे हो जाएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ विशेष होने वाला हैं। व्यवसाय कर रहे जातको को नई नई योजनाएं लागू करने का मौका मिलेगा। किसी सा धार्मिक स्थान पर घूमने की योजना भी बनाई जा सकती है। लेकिन किसी जरूरी कार्य के आने से यात्रा को टाला जा सकता है। अगर आप प्रेमपूर्ण मनोभाव से अपने काम करते हैं तो सफलता जरूर प्राप्त होगी। साथ ही आए के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। परिवार वालों को समय दे और उनका सहयोग प्राप्त करें। अपने बिजी दिन में से कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें। कल आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए रिश्तेदार की सहायता भी मिल सकती हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कुछ लोगों को संतान पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में दिए कार्य को समय से पूरा करना होगा। नहीं करार फायदेमंद साबित हो सकती हैं। निवेश करते समय जल्दबाजी से कोई भी निर्णय ना लेना। सेमिनार और कुछ प्रोग्राम में हिस्सा लेकर कुछ नहीं विचार व्यक्त करें। परिवारजनों के साथ छुट्टी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल का दिन बेहतर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता जरुर प्राप्त होगी। परिवार के सभी लोग एक साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे। पिताजी से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। संतान के द्वारा मान सम्मान मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही आपका दिन भी अच्छा गुजरेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब हो सकते हैं। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो जीवन साथी या माता-पिता से इस बारे में जरूर बात करें। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। दर्शाए को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे जातकों को अच्छी सफलता मिलने वाली है। दिनचर्या में बदलाव होने से आपकी सेहत में सुधार होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन के सभी कार्य पूरे होंगे और आपको लाभ देंगे। खाली समय का सही उपयोग करके अपने पुराने मित्रों के साथ थोड़ा समय बिताएं, इससे मन प्रसन्न रहेगा।

Also Read: कुछ इस तरह Vegan Milk से अलग होता है नार्मल दूध, डायबिटीज और किडनी के मरीज डाइट में करें शामिल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी फलदायक रहेगा। बेरोजगार युवाओं को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो किसी बड़े से धन संचय करने की सलाह जरूर लें। साथ ही जीवन साथी से तालमेल बिठाए रखें। व्यापारी को अपने व्यापार में भी धन का लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। साझेदारी से व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। परिवार के सदस्यों द्वारा आप पर कुछ जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन पूरे होंगे और आपको लाभ देंगे प्रिय जनों के साथ समय बिताएं और अपने से जुड़ी बातें शेयर करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल के दिन कुछ बेहतर होने वाला है। प्रतिदिन की दिनचर्या में बदलाव होने से आपका मन काफी ऊर्जावान रहेगा और मित्रों के साथ भी घूमने फिरने की योजना बनाई जा सकती है। कल बिना किसी की मदद के किए आप धन कमा सकेंगे‌। वाद-विवाद से बचें। अगर कोई समस्या है तो उसे शांति से सुलझाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। कल आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की उम्मीद है। अविवाहित लोगों के विवाह की बातचीत जारी है। उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपको कुछ नया सबक जाने और सीखने की भी कोशिश करनी है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। कल आप अपने मित्र तथा परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर खोलने की योजना बना सकते हैं। भाई बहन के साथ सब कार्य को पूरा करेंगे। जीवन साथी के साथ नजदीकी महसूस करेंगे, साथ ही आपका मूड भी अच्छा हो जाएगा।

Also Read: गोवा जाने से पहले अपने सूटकेस में जरुर पैक करें ये चीजे, नहीं तो पूरा प्लान हो जाएगा चौपट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026