---Advertisement---

Horoscope Today: मेष राशि के जातक को क्या मिलेगी खुशखबरी! जानिए मिथुन, कन्या से लेकर मीन तक किन मामलों में रहे सतर्क

Horoscope Today: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक क्या कहता है आपका आज का राशिफल? क्या आपको मिलेगी सफलता। आज जॉब से लेकर करियर तक के मामले में कैसा रहने वाला है दिन। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2025 7:00 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 12, 2025 8:15 पूर्वाह्न

Horoscope Today
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आखिर आपकी बुधवार 12 फरवरी की किस्मत कैसी रहने वाली है।क्या आपको भाग्य का साथ मिलेगा आखिर किस उपाय को करने से आप आज को खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहता है आपका आज का राशिफल और किस उपाय को आप कर सकते हैं। किसके लिए आज खुशखबरी लेकर आने वाली है तो किसे मुंह की खानी पड़ सकती है। आइए जानते हैं होरोस्कोप टूडे।

Horoscope Today में Aries यानी मेष राशि को जीवनसाथी का सपोर्ट मिलने वाला

मेष राशि के जातक की बात करें तो आज आपको पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है क्योंकि आय के कई श्रोत खुलने वाले हैं। स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है तो पेट से संबंधित बीमारियों से बचकर रहे। नौकरी में कई ऑप्शन मिलेंगे तो वहीं जीवनसाथी का सपोर्ट मिलने वाला है। आप उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। आज आप श्री राम मंदिर में दीपक जला सकते हैं।

Horoscope Today में वृषभ यानी Taurus लाभ मिलने के योग

वृष राशि की बात करें तो आज आर्थिक रूप से आपको आर्थिक मामले में कोई भी परेशानी नहीं है। जहां तक हो सके लाभ मिलने के योग है। मानसिक तनाव से आप परेशान हो सकते हैं तो इसके लाभ आपको मिलेंगे। आपको बिजनेस में सफलता मिलने के पूरे चांस है। काले तिल का दान आपके लिए शुभ हो सकता है।

Horoscope Today: Gemini यानी मिथुन के परिवार में खुशखबरी मिल सकती

मिथुन राशि के जातक आज बिजनेस में थोड़ी सावधानी बरत कर रहे। कहीं भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले सोचे क्योंकि पैसों के मामले में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में खुशखबरी मिल सकती हैं और लव लाइफ में कोई परेशानी नहीं रहने वाली है। आज आप शनि देव को तेल अर्पित करें इससे आपको फल मिलेगा।

Horoscope Today में कर्क यानी Cancer का भाई बहन का रिश्ता मजबूत हो सकता

कर्क राशि के जातक के लिए आज का दिन हित में है। पार्टनर का साथ मिलने वाला है और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। विष्णु भगवान की पूजा करने से आपको फल मिलेगा। भाई बहन का रिश्ता मजबूत हो सकता है। इसके अलावा जॉब के मामले में भी कोई परेशानी नहीं है।

Horoscope Today Leo यानी सिंह राशि पैसों को बचाकर रखें

सिंह राशि के जातक आज जहां तक हो सके पैसों को बचाकर रखें। फिजूलखर्ची आपके लिए नहीं है जो आपके मामले में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। ऐसे में मेहनत करने की जरूरत है। हनुमान चालीसा का पाठ करें और काफी हद तक यह भी संभव है कि आज बिजनेस के मामले में आपको दूर जाने की जरूरत पड़े।

Horoscope Today में Virgo यानी कन्या बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद आपके लिए फलकारी

कन्या राशि के जातक आज कहीं में इन्वेस्ट करने से पहले सोचें। इसके अलावा घर के बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद आपके लिए फलकारी साबित हो सकता है। सफेद वस्त्र पहनकर आप आज के दिन को हित में बना सकते हैं। सेहत के मामले में भी सचेत रहने की जरूरत है और जहां तक हो सके पुरानी बीमारियों से बचकर रहे।

Horoscope Today: Libra यानी तुला राशि को मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत

तुला राशि के जातक का आज का दिन पारिवारिक होने वाला है। आप अपने परिवार, संतान और पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और यह आपके लिए फलदाई होगा। जॉब के मामले में कोई परेशानी नहीं है। काफी हद तक चांस है कि आपको प्रमोशन भी मिले लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक घी और शक्कर का दान आपके लिए फलकारी

वृश्चिक राशि के जातक आज सोच समझ कर ही फैसला ले क्योंकि कहीं भी इन्वेस्ट करने से आपको नुकसान झेलना पड़ सकते हैं। घी और शक्कर का दान आपके लिए फलकारी होगा। बेवजह भाग दौड़ बना रहेगा और इसका कोई फायदा नहीं होगा। आय के स्रोत खुलने वाले हैं लेकिन थोड़ा बहुत मेहनत लगातार करते रहे।

Horoscope Today में धनु यानी Sagittarius सूर्य को डाले अर्घ्य

धनु राशि के जातक की बात करें तो आज बेवजह खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है। सूर्य को अर्घ्य डाले। इससे आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएंगे। ऑफिस में आपको कोई परेशानी नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि आलस बना रहेगा।

Horoscope Today में Capricorn यानी मकर दें स्वास्थ्य के मामले में खानपान पर विशेष ध्यान

मकर जातक की बात करें तो कानूनी मामलों में आज थोड़ी बहुत आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे में मेहनत से पैसे कमाने के बारे में सोचें। भगवान विष्णु की पूजा आपके लिए फलकारी होगा। आर्थिक मामलों में सचेत रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में खानपान पर विशेष ध्यान दें। प्रमोशन के चांस है तो वहीं लव लाइफ भी जबरदस्त रहने वाला है।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ दांपत्य जीवन मजबूत होने वाला

कुंभ राशि के जातक के आय के स्रोत खुलने वाले हैं।बिजनेस में भी लाभ ही लाभ है तो शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इससे घर में खुशहाली बनी रहेगी। दांपत्य जीवन मजबूत होने वाला है और आप दोनों क्लोज आने वाले हैं। अगर आप प्यार की तलाश में थे तो आज का दिन आपके हित में है।

Horoscope Today में Pisces यानी मीन राशि लाल चंदन का तिलक लगाए

मीन राशि के जातक अगर आप नए काम की तलाश में हैं तो काफी हद तक चांस है कि आपको प्रमोशन मिले या फिर नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। लाल चंदन का तिलक लगाए। यह आपके लिए फलकारी होगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं और इस मामले में खर्च भी हो सकते हैं लेकिन आय के स्रोत बढ़ने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026

UP Politics

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026