---Advertisement---

Horoscope Today, April 11 2025: इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन की बारिश! जानिए 12 जातकों के लिए क्या है शुक्रवार का उपाय

Horoscope Today, April 11 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं आखिर आपकी किस्मत क्या कह रही है और कहां आपको लाभ मिलने की संभावना है। मां लक्ष्मी की कृपा इन तीन राशि के जातकों पर होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 11, 2025 12:57 पूर्वाह्न

Horoscope Today, April 11 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 11 April 2025: आखिर क्या कहता है आपका शुक्रवार का राशिफल? 11 अप्रैल 2025 का दिन क्या आपके लिए किस्मत के दरवाजे खोलने वाली है। क्या आज मां लक्ष्मी का साथ आपको मिलने वाला है। आखिर किन उपाय को करने से आप आज मां लक्ष्मी को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में। Friday को इन 3 राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा है। इसकी वजह से उन्हें पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। मेष, मीन और कन्या राशि के जातकों पर आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। आइए जानते हैं शुक्रवार के लिए कौन से उपाय करें।

हर मामले में आज Horoscope Today Aries यानी मेष राशि को मिलेगा दोगुना लाभ

मेष राशि के जातक की बात करें तो शुक्रवार को आप पर मां लक्ष्मी की कृपा है और ऐसे में पैसों की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। इन्वेस्टमेंट करने से फायदा मिलेगा तो बिजनेस में मेहनत करने से आज आपको इसका दो गुना लाभ मिलने की संभावना है। मां लक्ष्मी को आज चुनरी चढ़ाने से आपके सभी मनोरथ पूरी होने वाले हैं। आज के लिए आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

आज के राशिफल में वृषभ यानी Taurus के लिए फिजूलखर्ची बन सकती है मुसीबत

वृषभ राशि के जातक की बात करें तो चावल में केसर डालकर मां दुर्गा की पूजा करने से आपको शुक्रवार को फायदा मिलेगा। आज फिजूलखर्ची से जहां तक हो सके परहेज करें क्योंकि इससे आपको नुकसान मिलने की संभावना है। पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में जहां तक हो सके क्लेश करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताए।

Horoscope Today 11 April 2025 में Gemini यानी मिथुन राशि आज इस तरह रखें अपना ख्याल

मिथुन राशि के जातक शिवलिंग पर जल चढ़ाने से आज आपको फायदा मिलेगा। रिश्तो में गलतफहमी आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती है। पार्टनर के साथ अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो इसमें मुनाफे मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संतान संबंधी चिंताओं से आप आज कर सकते हैं। आज खुद को हाइड्रेटेड रखें क्योंकि आप परेशान हो सकते हैं।

यहां सावधान रहे आज के राशिफल में कर्क राशि यानी Cancer

शुक्रवार को कर्क राशि के जातक तुलसी में दीपक जलाएं इससे आपको फायदा मिलेगा। पेट से संबंधित दिक्कतों की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में खुशखबरी मिलने की संभावना है तो पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होने वाला है। ऐसे में अपना और अपने का खास ख्याल आज रखना बेहद जरूरी है।

Aaj Ka Rashifal में सिंह यानी Leo के लिए क्या है शेयर बाजार की स्थिति

सिंह राशि के जातक आज अचानक यात्रा के लिए जा सकते हैं। काम के सिलसिले से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर आज आप अपने दिल की बात करें इससे वो आपको मना नहीं कर पाएंगे। शेयर बाजार में लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा मिठाई कन्या को दान करने से आज फायदा होगा।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि की बदलने वाली है किस्मत

कन्या राशि के जातक की बात करें तो आज शिवलिंग पर जल चढ़ाने से फायदा है। इसके अलावा मां लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें। पैसों की आज कोई कमी नहीं होने वाली है। आज पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और आय के नए स्रोत खुलने वाले हैं। आज शादीशुदा जिंदगी में आप दोनों एक दूसरे के क्लोज आने वाले हैं। शुक्रवार का दिन आपके लिए हित में है।

होरोस्कोप टुडे में Libra यानी तुला राशि को यहां सता सकती है चिंता

तुला राशि के जातक की बात करें तो केले के पेड़ की पूजा करने से आज आपको फायदा मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आज के दिन जिम्मेदारियां बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन स्ट्रेस लेने से जहां तक हो सके परहेज करें। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। सेहत आपके लिए हित में है।

आज यहां मिलेगी Scorpio यानी वृश्चिक को तारीफ

वृश्चिक राशि के जातक आज काले तिल का दान करें इससे आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी को सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को पार्टनर के साथ आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जॉब में आपकी तारीफ होगी लेकिन आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बेवजह खर्च करने से आज बचें।

धनु राशि यानी Sagittarius को Horoscope Today, 11 April 2025 को सावधान रहने की जरूरत

धनु राशि के जातक की बात करें तो नीले कपड़े दान करने से आज आपको फायदे मिलेंगे। नीले कपड़े दान करने से आपको आज फायदा मिलेगा। आज अगर आप अपने पुराने मित्र से बात करते हैं तो इससे आपका नया रिश्ता बिगड़ सकता है। ऐसे में जो भी करें सोच समझकर करें। आज लिए गए फैसले आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

होरोस्कोप टुडे में Capricorn यानी मकर राशि जानें कैसी रहेगी मानसिक स्थिति

मकर राशि के जातक की बात करें तो जल में गुलाब के पंखुड़ियां डालकर आज स्नान करने से आपको फायदा मिलेगा। मानसिक स्थिति की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक माहौल बना रहेगा। आज आपके सभी के बिगड़े हुए काम बनने वाले हैं। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Horoscope Today Aquarius यानी कुंभ राशि को प्रमोशन से मिलेंगे लाभ

कुंभ राशि मां सरस्वती को फूल चढ़ाएं इससे आपको फायदा मिलेगा। माइग्रेन से पीड़ित लोगों को आज समस्या झेलनी पड़ सकती है। आज आप खुद पर ध्यान दें। जॉब में शुक्रवार को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इसके अलावा पार्टनर के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होने वाला है। आप दोनों अपने फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं।

इस उपाय से मां लक्ष्मी को खुश करें Pisces यानी मीन राशि के जातक

मीन राशि के जातक के लिए आज जमीन जायदाद हो या फिर बिजनेस हर जगह लाभ ही लाभ की संकेत दिखाई दे रहे हैं। आज के दिन गाय को गुड और रोटी खिलाने से आपको फायदा मिलेगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। इस दौरान सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बेवजह स्ट्रेस आपको परेशान कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026

KB Ganesh Kumar

मार्च 10, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026