---Advertisement---

Libra Rashifal 2025: नए साल पर ये महीने तुला राशि के लिए है अनुकूल, शत्रु से खतरा लेकिन दांपत्य जीवन में खुशखबरी के संकेत

Libra Rashifal 2025: तुला राशि के जातक के लिए 2025 कई खुशखबरी लेकर आने वाली है तो ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि अपने आप पर भरोसा बनाकर रखें। शत्रुओं को मौका ना दे क्योंकि इसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 23, 2024 7:00 पूर्वाह्न

Libra Rashifal 2025
Follow Us
---Advertisement---

Libra Rashifal 2025: तुला राशि (Libra Rashifal) के जातक 2025 में आपके लिए कई खुशखबरी आ सकती है। साल के कुछ महीने आपके हित में है और यहां आपको फायदे ही फायदे होने वाले हैं। दांपत्य जीवन काफी खुशनुमा रहने वाला है तो बिजनेस और रोजगार के लिए भी आपको किसी भी तरह की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सब कुछ आपके हित में है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है लेकिन साल के शुरुआत में सचेत रहने में ही भलाई है। आइए जानते हैं आखिर कैसा रहने वाला है Libra का यह वार्षिक राशिफल और आने वाले साल के बारे में खास बातें।

Libra Rashifal 2025 में कब से है आपके लिए अच्छे दिन

अगर बात करें 2025 की तो जनवरी से शुरुआत के महीने में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन 29 मार्च के बाद शनि का राशि बदलने की वजह से आपके सभी संकट छट जाएंगे। आपकी जिंदगी में खुशनुमा दिन शुरू होने वाला है। जीवन में मिल रही चुनौतियों खत्म हो जाएगी और आपकी जिंदगी में खुशखबरी आएगी। निश्चित तौर पर कहे कि यह साल आपके लिए सोने पर सुहागा है तो गलत नहीं होगा।

भाग्योदय का है Libra Rashifal 2025 में पूरा योग

2025 में भाग्योदय के पूरे योग बन रहे हैं क्योंकि ग्रहों की दशा आपके हित में है। ऐसे में आपके साथ कुछ ऐसा होगा जिसकी आपने भी कल्पना नहीं की होगी। सुख समृद्धि में इजाफा देखने को मिल सकता है। काफी हद तक संभव है कि बिगड़े हुए सभी काम बन जाएंगे और 2025 आपके लिए यादगार हो जाएगा।

शादीशुदा लोगों के लिए कैसा है Libra Rashifal 2025

साल 2025 में आपके रिश्ते के बीच नजदीकियां बढ़ेगी और आप अपने पार्टनर के लिए और भी प्यार महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशखबरी आ सकती है। अगर आपको लंबे समय से बच्चे की चाहत थी तो आपका यह सपना भी पूरा होने वाला है। वहीं अगर इस साल दो प्यार करने वालों के मिलन का साल कहे तो कहना गलत नहीं है। तुला राशि के जातक को जिंदगी में प्यार मिलेगा पर आप हमेशा के लिए अपने पार्टनर के साथ बंध जाएंगे।

Libra Rashifal 2025 में दुश्मन से बचें

अगर बात करें शत्रु से खतरे की तो इस साल काफी हद तक संभव है कि आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन इससे आपको खतरा भी है क्योंकि आपसे जलने वाले लोगों की कमी नहीं है। पुरानी दुश्मनी से आपको सामना करना पड़ सकता है और वे आपकी इज्जत कम करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सचेत रहे और किसी से भी ज्यादा मेल मिलाप करने से बचें।

Libra Rashifal 2025: नौकरी और विद्यार्थियों को यहां मिलेंगे सफलता

इस साल विद्यार्थियों के सफलता के योग हैं और नौकरी करने वाले लोगों को भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। तुला राशि के जातक इस बात का ख्याल रखें। कम मेहनत और आत्मविश्वास से आपको प्रमोशन भी मिलेगा और विद्यार्थियों को मन मुताबिक परिणाम भी। ऐसे में परिश्रम करना ना भूले और अपना काम करते रहे क्योंकि यह साल आपके लिए कभी भी खुशखबरी लेकर आने वाला है।

Libra Rashifal 2025 में निवेश और बिजनेस को लेकर रहें सचेत

जहां तक बिजनेस की बात करें तो यहां मुनाफा देखने को मिलेगा। वहीं कहीं भी निवेश करने से बिल्कुल भी ना कतराएं क्योंकि यह आपके भविष्य के लिए अच्छा है क्योंकि इसका फायदा आगे आपको देखने को मिलेगा। निवेश और बिजनेस दोनों ही आपके हित में है तो ऐसे में वह सब करें जिससे आपको फायदा हो। इस बात में कोई शक नहीं है कि 2025 में आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे और हो सकता है कि आप नई बिज़नेस में दिलचस्पी दिखाएं।

Libra Rashifal 2025 में स्वास्थ्य को लेकर रहें सचेत

स्वास्थ्य के मामले में परहेज करने की जरूरत है क्योंकि काफी हद तक संभव है कि खान-पान की वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य की वजह से खर्चे के भी योग है और काफी हद तक इसमें खर्च हो सकते हैं लेकिन यह कुछ समय के लिए है तो ऐसे में धेर्य बनाकर रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026