---Advertisement---

Rashifal 12 December 2025: 12 राशियों के लिए शुक्रवार को कहां सावधान रहने की है जरूरत, जानिए किसे वाहन चलाने की है मनाही और किसकी लगेगी लॉटरी

Rashifal 12 December 2025: राशिफल 12 दिसंबर 2025 में मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आपके लिए आज क्या कुछ खास है और कहां आपको सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन से उपाय करें जो शुक्रवार को लाभदायक बन सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 11, 2025 9:00 अपराह्न

Rashifal 12 December 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 12 December 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आखिर राशिफल 12 दिसंबर 2025 आपके लिए क्या लेकर आया है। मेष, वृष, कर्क, मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक, तुला, धनु, मकर, कुंभ, मीन 12 राशियों के लिए आज का भविष्यफल क्या कह रहा है। आखिर शुक्रवार को किस पर मां लक्ष्मी की कृपा बनने वाली हैं और किसे आज सावधान रहने की जरूरत है। किस उपाय को करने से आपके सभी बिगड़े हुए काम बनने वाले हैं। स्वास्थ्य से लेकर प्यार और नौकरी से लेकर पढ़ाई तक के मामले में आपके लिए राशिफल 12 दिसंबर 2025 क्या कह रहा है। आइए जानते हैं ग्रह का योग।

Rashifal 12 December 2025 में देखें क्या है मेष राशि के लिए खास

मेष राशि के जातक की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ मामलों में आपको मुंह की खानी पड़ सकती है। बिजनेस में नुकसान होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ भी आपसी सामंजस्य को बनाकर रखें। आज के दिन हनुमान जी को गुड और चने का भोग लगाने से फायदा मिलेगा।

क्या करें वृष राशि के जातक

राशिफल 12 दिसंबर 2025 में वृष राशि के जातक को मेहनत करने की पूरी जरूरत है। बिजनेस में धोखे मिल सकते हैं। ऐसे में सावधान रहें। वाणी पर विशेष कर संयम बरतने की जरूरत है। परिवार के साथ संबंध मधुर होने वाला है और जीवनसाथी के साथ आपका प्यार बढ़ सकता है। मां लक्ष्मी को घी का दिया जलाए।

राशिफल 12 दिसंबर 2025 में मिथुन राशि क्या करें आज

मिथुन राशि के लिए राशिफल 12 दिसंबर 2025 की बात करें तो आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार में किसी के लिए आप परेशान रह सकते हैं। किसी की तबीयत बिगड़ सकती है लेकिन दिन व्यस्त होने की वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में आज बेवजह बहस करने से बचें और आज के दिन गणेश जी को दुर्वा चढ़ाने से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि की बदल सकती है इस तरह किस्मत

कर्क राशि के जातक आज का दिन आपके लिए बेहतर है। कोर्ट कचहरी के मामले में आज जीत मिल सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और काफी हद तक संभव है कि आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। परिवार के साथ-साथ समाज में भी मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने की पूरी संभावना है। चंद्रमा को कच्चा दूध देने से फायदा होगा।

राशिफल 12 दिसंबर 2025 में सिंह राशि रहें सचेत

सिंह राशि के जातक आज दिन मानसिक तनाव और थकावट से भरपूर रहने वाला है। बिजनेस में किसी और पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें नहीं तो इसका नुकसान हो सकता है। अनजान व्यक्ति से उधार ना ले। सूर्य देव को जल चढ़ाने से फायदा होगा। सिंह राशि के जातक वाहन चलाते समय आज विशेष तौर पर सावधानी बरतें।

राशिफल 12 दिसंबर 2025 में कन्या राशि के लिए दिन है बेहतर

कन्या राशि के जातक के लिए आज खुशखबरी है। राशिफल 12 दिसंबर 2025 में आपको नई नौकरी मिल सकती है। पैसे की कोई कमी नहीं रहने वाली है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है तो इसके अलावा तुलसी के पौधे में जल डालने से आपकी सभी विपत्ति टल सकती है।

तुला राशि के लिए क्या है आज भाग्यफल

राशिफल 12 दिसंबर 2025 में तुला राशि के जातक आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। माता दुर्गा को फूल अर्पित करने से आपको फायदे होंगे। बिजनेस में कुछ मुश्किलें आ सकती है तो वहीं पैसों की कमी महसूस होने की वजह से आप किसी से उधार भी ले सकते हैं लेकिन मेहनत करने से आप सफलता भी हासिल करेंगे।

क्या है वृश्चिक राशि के लिए खास

वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन भाग दौड़ की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। राशिफल 12 दिसंबर 2025 में कहीं इन्वेस्ट करने से पहले आपको 100 दफा सोने की जरूरत है ताकि इसमें नुकसान ना हो। परिवार में किसी से बात विवाद होने की भी संभावना है तो मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती है।हनुमान चालीसा का पाठ शुक्रवार को करने से आपको फायदा होगा।

धनु राशि को आज हो सकती है परेशानी

धनु राशि के जातक आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में राशिफल 12 दिसंबर 2025 आपके हित में है। दोस्त ही आपकी पीठ पीछे बुराई कर रहे हैं तो ऐसे में किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें। गाड़ी चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है वरना आप चोटिल हो सकते हैं।

मकर राशि राशिफल 12 दिसंबर 2025 में करें ये उपाय

मकर राशि के जातक आज के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर आप शनिदेव को अर्पित करें। बेवजह किसी से बात विवाद करने से बचें। स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके हित में है। हालांकि बिजनेस में नए इन्वेस्टमेंट से परहेज करने की जरूरत है।

कुंभ राशि के लिए क्या है शुक्रवार को उपाय

स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर के मंदिर को कुछ परेशानियां हो सकती है। किसी काम को करने से पहले सोच से विचार करें नहीं तो कुंभ राशि के जातक को आज परेशानी हो सकती है। हालांकि आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा भी है और पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से फायदे होंगे।

मीन राशि राशिफल 12 दिसंबर 2025 में कहां बरतें सावधानी

राशिफल 12 दिसंबर 2025 में मीन राशि के जातक की बात करें तो आज के दिन गाड़ी ठीक से चलाने की कोशिश करें नहीं तो दुर्घटना संभव है। बिजनेस में जिसे आप दोस्त समझते थे वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर आप स्ट्रेस में रह सकते हैं। जॉब में भी बदलाव के योग दिखाई दे रहे है। केले के पेड़ की पूजा करने से फायदा होगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 23 March 2026

मार्च 22, 2026

मार्च 22, 2026

Mohan Yadav

मार्च 22, 2026

Rain Alert 23 March 2026

मार्च 22, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 22, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 22, 2026