---Advertisement---

Rashifal 13 December 2025: 12 राशि के जातकों पर कहां है शनि का प्रकोप, किसे मिलेगी बदकिस्मती और किसपर है भाग्य की मेहरबानी

Rashifal 13 December 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं आपके लिए क्या है राशिफल 13 दिसंबर 2025, क्या आपको आज खुशियां मिलने वाली है या शनिवार का प्रकोप आप पर दिख सकता है.

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 12, 2025 9:00 अपराह्न

Rashifal 13 December 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 13 December 2025: राशिफल 13 दिसंबर 2025 में आखिर शनिवार को किन राशि के जातकों पर इसका प्रकोप देखने को मिल सकता है तो किन्हे आज खुशखबरी मिल सकती है। किन उपाय को करने से आपको आज फायदे होंगे और कहां चाह कर भी आप अपनी किस्मत को नहीं बदल पाएंगे। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, तुला, मकर, कुंभ मीन सभी 12 राशि के जातकों के लिए आखिर राशिफल 13 दिसंबर 2050 क्या कह रहा है। आइए जानते हैं कैसे आप अपने भाग्य के रुख को मोड सकते हैं और कौन से वह उपाय हैं जो आज आपके दिन को बेहतर बना सकता है।

Rashifal 13 December 2025 में क्या है मेष राशि के लिए

मेष राशि के जातक शनिवार को तिल का दान करें इससे आपको फायदे होंगे। गाड़ी चलाने से सावधानी बरतने की आपको जरूरत पड़ने वाली है। अपनी चीजों को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही पजेसिव रहने वाले हैं तो आज के दिन बेवजह गुस्सा करने से बचें। दिन खुशनुमा रहने वाला है और अगर आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखते हैं तो सब संभव है।

वृष राशि के लिए कहां आ सकती है 13 दिसंबर 2025 में परेशानी

वृष राशि के जातक गुरु मंत्र का 108 बार जाप करने से आपको आज फायदे होने वाले हैं। राशिफल 13 दिसंबर 2025 में आपका आज प्यार पूरा होगा और नौकरी में भी प्रमोशन के चांस दिखाई दे रहे हैं। सेहत के मामले में आज मुंह की खानी पड़ सकती है तो बिजनेस को लेकर भी परेशानी आ सकती है। ऐसे में मेहनत से जरा भी ना हिचके।

मिथुन राशि को क्या है आज खतरा

राशिफल 13 दिसंबर 2025 में मिथुन राशि के जातक आज अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं इससे फायदे होंगे। विष्णु भगवान की पूजा करने से भी लाभ मिलने के पूरे संकेत नजर आ रहे हैं। अपने काम पर फोकस करें क्योंकि प्रमोशन के रास्ते खोल रहे हैं लेकिन जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

विवाद की वजह से मुसीबत में पड़ सकते हैं कर्क राशि

राशिफल 13 दिसंबर 2025 की बात करें तो कर्क राशि के जातक आज आपको रिश्तेदारों से बेवजह विवाद करने से बचकर रहने की जरूरत है। सूर्य को जल चढ़ाने से फायदा होगा तो लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। करियर में आपको मनचाही चीज मिलाने वाली है तो इसके अलावा पार्टनर के लिए समय निकाले नहीं तो आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।

सिंह राशि राशिफल 13 दिसंबर 2025 में ना करें लापरवाही

सिंह राशिफल 13 दिसंबर 2025 की बात करें तो आज खर्च बढ़ने की संभावना है। सूर्य को जल दें और अपनी वाणी पर संयम बरतें। पैसों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है तो वहीं नौकरी पर भी खतरा है। ऐसे में काम से जरा भी लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकता है। सेहत मिला जुला रहने वाला है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।

राशिफल 13 दिसंबर 2025 में कन्या के लिए खुशखबरी और परेशानी साथ

राशिफल 13 दिसंबर 2025 में कन्या राशि की बात करें तो 11 पौधे लगाने से शनिवार की कृपा आप पर होगी। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसका इजहार करना आज आपके लिए फायदेमंद नहीं है क्योंकि दिल टूट सकता है। इसके अलावा परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। काफी हद तक संभव है कि आपके विदेश जाने के भी योग बने और बिजनेस में सावधान रहने की जरूरत है।

तुला राशि आज रहेंगे व्यस्त

तुला राशि आज मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाई इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। शनिवार को माता-पिता के साथ आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं तो पार्टनर के साथ आपका रोमांटिक रिश्ता और मजबूत होने वाला है। आप शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं तो काम के सिलसिले में आज का दिन व्यस्त रहने वाला है।

शनिवार को कैसे पाए वृश्चिक राशि अपनी कृपा

राशिफल 13 दिसंबर 2025 में वृश्चिक राशि के जातक गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं इससे आपको फायदा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं और काफी हद तक संभव है कि आप परिवार से दूर भी हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलने वाला है तो इसके अलावा बिजनेस में पैसे लगाने से पहले आप 100 बार सोच ले और राय मशवरा लेकर ही आगे बढ़े।

परिवार को लेकर शनिवार को सावधान रहे धनु राशि

धनु राशि के जातक राशिफल 13 दिसंबर 2025 में आपको आज रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिलने वाला है। विष्णु सूक्त का पाठ करने से फायदा होगा। परिवार में आपसी कलह हो सकती है तो ऐसे में अपने भाषा पर कंट्रोल रखें। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है तो बिजनेस में भी फायदे मिलेंगे।

राशिफल 13 दिसंबर 2025 में कहां मकर राशि को खानी पड़ सकती है मुंह की

शनिवार को राशिफल 13 दिसंबर 2025 में मकर राशि को आज विदेश जाने के योग दिखाई दे रहे हैं। नौकरी को लेकर सोच समझ कर ही फैसला करें नहीं तो पछतावा हाथ आएगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से फायदा होगा तो इसके अलावा प्यार के मामले में भी आपको आज मुंह की खानी पड़ सकती है।

आखिर कहां है कुंभ के लिए शनिवार को खतरा

कुंभ राशि के जातक आज अपने बातचीत करने के तरीके पर काबू रखें क्योंकि इससे आपका अपना दूर हो सकता है। कंबल दान करने से फायदे होंगे तो इसके अलावा दोस्त के साथ दूरियां बढ़ सकती है। लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतर है लेकिन बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी आज दिन आपके लिए हित में है।

सेहत के मामले में कैसा है राशिफल 13 दिसंबर 2025 मीन राशि के लिए

मीन राशि के जातक आज बर्तन दान करने से आपको फायदा होगा। बिजनेस में आने वाला दिन बेहतर होने वाला है और इसकी शुरुआत आज से हो सकती है। सेहत का ख्याल रखना जरूरी है क्योंकि मौसमी बीमारी आपको मात दे सकती है। धेर्य से आप सब जीत सकते हैं। पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran-War

मार्च 19, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 19, 2026

Bengal Elections 2026

मार्च 19, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 19, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 19, 2026

IPL 2026

मार्च 19, 2026