---Advertisement---

Rashifal 13 February 2026: विजया एकादशी का दिन क्या आपके लिए है अनुकूल, जानें शुक्रवार को किन राशियों के ग्रह खेलेंगे खेल

Rashifal 13 February 2026: मेष से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं आखिर आपकी किस्मत क्या कह रही है और किस उपाय को करने से विजया एकादशी के दिन आपको लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्रवार के लिए उपाय।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 13 February 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 13 February 2026: राशिफल 13 फरवरी 2026 आपके लिए किस्मत कौन से रुख करने वाली है और कहां आपको फिलहाल के लिए संभलना है। आइए जानते हैं हर राशि के लिए विजया एकादशी का दिन कैसा होने वाला है और किस उपाय को करने से आपको लाभ मिल सकता है। ग्रह नक्षत्र की चाल बदलने से इसे मानने वाले लोग हर दिन के राशिफल के लिए उत्साहित होते हैं। ऐसे में राशिफल 13 फरवरी 2026 की बात करें तो फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी चंद्रमा धनु राशि की तरफ संचार करने वाला है।

Rashifal 13 February 2026 में मिला जुला रहने वाला है मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के लिए किस्मत की बात करें तो मतभेद की संभावना आपके परिवार के साथ है। विजया एकादशी पर आप विशेष पूजा करें इससे आपकी हर मनोकामनाएं पूरी होगी। इसके अलावा पार्टनर के साथ धोखा मिल सकता है तो ऐसे में सावधान रहे। नौकरी के लिए आज का दिन उत्तम है तो किसी अपनों की तबीयत भी कर सकती है।

वृष राशि के लिए क्या है किस्मत के योग

वृष राशिफल 13 फरवरी 2026 की बात करें तो पीपल के वृक्ष में दिया जलाने से आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा शादी तक आपकी बात पहुंचेगी। करियर का ख्याल रखना जरूरी है तो वहीं ब्राह्मण को दान देने से आपकी किस्मत बदल सकती है। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे और घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि को मिलेगा राशिफल 13 फरवरी 2026 में इनका सपोर्ट

मिथुन राशि के जातक आज दान करें इससे आपको लाभ मिल सकता है। मां और बहन का सपोर्ट मिलने वाला है और आप जिंदगी में सफलता हासिल करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको काम का प्रेशर बना रहेगा। नेगेटिव एनर्जी से दूर रहे। सेहत हितकारी है।

विजया एकादशी पर क्या उपाय करें कर्क राशि

कर्क राशि के जातक विजया एकादशी पर गाय की सेवा करने से आपको लाभ मिल सकता है। इस दौरान राशिफल 13 फरवरी 2026 में कर्क राशि के जातक किसी के सामने अपनी दिल की बात कहने में सावधानी बरतें क्योंकि आपका दिल टूट सकता है। बिजनेस में कई अच्छी डील आपके हाथ आएंगे।

पार्टनर के साथ रिश्ते को संभाले सिंह राशि

सिंह राशि के जातक एकादशी का व्रत करने से आपको लाभ होगा। संतान संबंधित दुख परेशानियां दूर हो सकती है। सेहत खराब रहेगी। सर दर्द और नींद की परेशानी होगी। बिजनेस में काम बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं तो ऐसे में सावधान रहें। पार्टनर के साथ अनबन की भी आशंका है।

कहां मिलेगा कन्या राशि को राशिफल 13 फरवरी 2026 में भाग्य का साथ

कृष्ण भगवान की पूजा करने से कन्या राशि के जातक को लाभ मिलने वाला है। इस दौरान वाहन चलाने से सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने प्यार से शादी कर सकते हैं हालांकि आज के दिन ऐसी लॉटरी में जीत होगी जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं और इसी वजह से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

मेहनत करने से तुला राशि को मिलेगा फायदा

गाय को पलक खिलाने से तुला राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। वैवाहिक जीवन काफी खुशनुमा रहने वाला है और रोमांस की कोई कमी नहीं रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी हितकारी है और किस्मत का साथ मिलने वाला है। मेहनत करने से जरा भी ना हिचकें।

निवेश करने से बदल सकती है किस्मत

पीपल के वृक्ष की पूजा करने से वृश्चिक राशि के जातक को फायदा होगा। प्यार के मामले में आज आपका दिन फायदेमंद है तो सेहत भी सही रहने वाला है। बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। पहले किए गए निवेश का फायदा मिल सकता है तो ऐसे में धन संबंधी कोई भी परेशानी नहीं है।

धनु राशि के लिए क्या है शुक्रवार का उपाय

धनु राशि के जातक की बात करें तो प्यार के मामले में आज का देना काफी खुशनुमा रहने वाला है। मन काफी खुश रहेगा। हालांकि सेहत के लिहाज से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान के भी योग नजर आ रहे हैं। विजया एकादशी का व्रत और दान करने से आपको लाभ मिल सकता है।

मकर राशि के लिए क्यों राशिफल 13 फरवरी 2026 है नुकसानदायक

मकर राशि के जातक दीपदान करने से आज लाभ मिलेगा। व्रत करें परिवार का सपोर्ट मिलेगा लेकिन कुछ मुश्किलें आ सकती है। भागदौड़ की वजह से सेहत बिगड़ सकती है। करियर और नौकरी के साथ-साथ आर्थिक पक्ष काफी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में हर तरफ से सावधान रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि के लिए क्या है किस्मत में

राशिफल 13 फरवरी 2026 की बात करें तो कुंभ राशि के जातक शुक्रवार को श्री विष्णु की पूजा करें इससे आपको लाभ मिल सकता है। करियर के सिलसिले में आपके घर से दूर जाने की भी आशंका है। मान सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन पेट के संबंधी समस्याओं की वजह से आपको परेशानी हो सकती है।

मीन राशि को राशिफल 13 फरवरी 2026 में चौतरफा लाभ

मीन राशि के जातक के लिए शुक्रवार राशिफल 13 फरवरी 2026 की बात करें तो आज के दिन व्रत करने से आपका चौतरफा लाभ हो सकता है। निवेश के लिए आज का दिन उत्तम है। करियर में कुछ परेशानियां हो सकती है लेकिन यह अल्पकालिक है। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलेंगे सेहत के लिहाज से दिन उस कदर हितकारी नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

Rahul Gandhi

अगस्त 2, 2026

PM Modi

अगस्त 2, 2026

Rashifal 2 August 2026

अगस्त 1, 2026

Rain Alert 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

कल का मौसम 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026