CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी सजकर तैयार हो रही है क्योंकि भव्य दीपोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। इस सबके बीच सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल टूर पैकेज जारी किया गया है जिससे धार्मिक स्थान पर भक्त बिना सोचे समझे घूमने के लिए जा सकते हैं। ऐसे में सरकार उनके साथ खड़ी है। इस बारे में गवर्नमेंट ऑफ यूपी ने जानकारी दी और बताया कि कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस पहल की शुरुआत की गई है जो निश्चित तौर पर अयोध्या घूमने आए श्रद्धालुओं के लिए एक तोहफे से कम नहीं है। कैसे लोगों को फायदा होगा आइए जानते हैं।
क्यों अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल है सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से सौगात
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के मार्गदर्शन में श्री अयोध्या जी में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आध्यात्मिक यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में नई पहल की गई है। यूपीएसटीडीसी द्वारा शुरू किए गए ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ टूर पैकेज के माध्यम से श्रद्धालु एवं पर्यटक गाइड के साथ एक ही दिन में रामनगरी के प्रमुख मंदिरों, घाटों एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।
— Government of UP (@UPGovt) October 31, 2026
गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आध्यात्मिक यात्रा में दिव्यता का अनुभव कराया जाएगा। दीपोत्सव 2026 से पहले प्रदेश सरकार ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल की शुरुआत की है। इससे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजन के लिए धार्मिक यात्रा सुविधाजनक होगी। 6 घंटे में रामायण वैक्स म्यूजियम से लेकर राम की पैड़ी, गुप्तार घाट लक्ष्मण किला सहित प्रमुख धार्मिक स्थान के दर्शन करवाए जाएंगे। सरयू यात्री के साथ यात्रा का समापन करवाया जाएगा।
अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल का क्या है लक्ष्य
इसे लेकर गवर्नमेंट ऑफ यूपी की तरफ से बताया गया कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में श्री अयोध्या जी में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आध्यात्मिक यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में नई पहल की गई है। यूपीएसटीडीसी द्वारा शुरू किए गए ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ टूर पैकेज के माध्यम से श्रद्धालु एवं पर्यटक गाइड के साथ एक ही दिन में रामनगरी के प्रमुख मंदिरों, घाटों एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।”
इस तरह CM Yogi Adityanath दे रहे आधुनिक सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक अनुभव
वहीं यह भी कहा गया है कि एसी वाहन और गाइड की सुविधा के साथ आध्यात्मिक अनुभव यात्रियों को दिया जाएगा। 1 नवंबर से प्रतिदिन दो बैच में 1 दिवसीय यात्रा शुरू हो रही है। सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे और दोपहर 1 से 7 तक घूम सकते हैं।ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं और इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।






