---Advertisement---

पंजाब स्थापना दिवस पर CM Bhagwant Mann हुए गर्वित, कहा ‘कुर्बानियों और शानदार कामयाबियों से भरा है इतिहास…’

CM Bhagwant Mann: पंजाब स्थापना दिवस के मौके पर आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या संदेश जारी किया गया। किस तरह से लोगों को प्रोत्साहित किया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 1, 2026 1:30 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: 1 नवंबर को पंजाब अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहा है और ऐसे में मुख्यमंत्री की तरफ से लोगों को बधाई दी गई। पंजाबी को मजबूत बताते हुए उन्होंने राज्य की तरक्की को लेकर बात की है। सीएम भगवंत मान ने पंजाब राज्य दिवस के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए आखिर लोगों को क्या शुभ संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने क्या कहा है। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान ने पंजाब की तरक्की और खुशहाली को लेकर अपने पोस्ट में बात करते हुए दिखे। हर पंजाबी को खास मैसेज दिया है जो निश्चित तौर पर लोगों के मनोबल को बढ़ाने के लिए काफी है।

पंजाब के इतिहास का सीएम मान ने किया जिक्र

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “आज ‘पंजाबी राज्य दिवस’ के मौके पर सभी पंजाबियों को बधाई… हमारा पंजाब हमारी शान है, जिसका इतिहास कुर्बानियों और शानदार कामयाबियों से भरा है।” पंजाब की खूबसूरती का जिक्र करते उन्होंने इतिहास को याद किया गया और मुख्यमंत्री की तरफ से बताया गया कि हमारे पूर्वजों की कुर्बानियां और कामयाबियों का नतीजा है कि आज हम हर तरफ अपना परचम लहरा रहे हैं। यह निश्चित तौर पर राज्य लिए गर्व की बात है।

CM Bhagwant Mann ने लोगों से क्या की खास अपील

इसके साथ ही लोगों से खास अपील करते हुए सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “आइए इस दिन हम अपने राज्य की तरक्की, खुशहाली और भाईचारे को और मज़बूत करने का वादा करें। इंकलाब ज़िंदाबाद!।” मुख्यमंत्री की तरफ से बताया गया कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली के साथ-साथ भाईचारे को लोग तवज्जो देते हैं। विकास के लिए कदम आगे बढ़े ताकि हर मायने में पंजाब देश में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर सके। यह सच है कि सीएम भगवंत मान की तरफ से राज्य की तरक्की में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखा जा रहा है।

पंजाब सरकार इस बात का ध्यान रखती है और जनता के हित में फैसला लेने में पीछे नहीं रहती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 1, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 1, 2026

Delhi Protest

नवम्बर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

Punjab News

अक्टूबर 31, 2026