---Advertisement---

Delhi Protest: INDIA गठबंधन की मेगा रैली के सामने सड़कों पर उतरी 1984 के मुद्दे को लेकर BJP, सियासी अखाड़े का क्या होगा अंजाम

Delhi Protest: इंडिया गठबंधन की रैली के सामने अब बीजेपी ने भी अपनी रैली निकाल ली है। जानिए कैसे टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। पुलिस पूरी तरह से इंतजाम कर चुकी है और सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 1, 2026 12:44 अपराह्न

Delhi Protest
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Protest: 1 नवंबर को दिल्ली के सड़कों पर जबरदस्त टकराव होने के लिए तैयार है। जहां एक तरफ इंडिया गठबंधन की तरफ से SIR मुद्दे और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और रैली निकली है। बीजेपी भी पीछे नहीं रही है और उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगे को लेकर मार्च निकालने के लिए उतरे हैं। जहां दंगे में पीड़ितों को याद किया जाएगा और उन्हें जिस अंदाज में श्रद्धांजलि दी जाएगी वह एक राजनीतिक गहमागहमी को दिखाने के लिए काफी है। इंडिया गठबंधन और बीजेपी के इस टक्कर को लेकर अंजाम पर लोगों की नजरे रहने वाली है।

क्या है Delhi Protest में इंडिया गठबंधन की तैयारी

इंडिया गठबंधन की मेगा रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ-साथ अखिलेश यादव ममता बनर्जी के शामिल होने की बात कही गई है। इसके अलावा भी आप के कई नेता मौजूद हो सकते हैं। विपक्ष के इस रैली को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने भी एक महा प्लान तैयार किया जहां 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को याद करते हुए एक मार्च आयोजित कर रहे हैं। दिल्ली के सड़कों पर मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बीजेपी की रैली के सामने पुलिस की भी सख्ती

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बीजेपी के इस मार्च की अगुवाई हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सरसा जैसे दिग्गज नेता कर रहे है। वहीं इस सबके बीच दिल्ली पुलिस सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम कर चुकी है। किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना बरती जाए इसका खास ध्यान रख रही है। ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की कोई चूक ना हो इसका ख्याल रख रही है।

इंडिया गठबंधन और बीजेपी की क्यों भिड़ंत

जहां एक तरफ SIR मुद्दे और ज्ञानेश कुमार को कुर्सी से हिलाने की कोशिश इंडिया गठबंधन की तरफ से की जा रही है। रैली को आगे बढ़ाने के लिए व्यापारी संगठन ने राहुल गांधी को लेटर भी लिखा था लेकिन यह अब अलग मोड़ ले चुकी है जहां बीजेपी से भी इसकी टक्कर होगी।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 1, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

Punjab News

अक्टूबर 31, 2026

Punjab News

अक्टूबर 31, 2026