---Advertisement---

Rashifal 15 February 2026: शिवरात्रि पर कैसे टल सकता है 12 राशियों का खतरा, जानें परिवार से लेकर शादी तक कहां मिलेगी किस्मत की कृपा

Rashifal 15 February 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक रविवार राशिफल आपके लिए क्या लेकर आया है और महाशिवरात्रि पर किस्मत की विशेष कृपा मिलने वाली है। आइए जानते हैं क्या कहता है आपका सितारा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 15 February 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 15 February 2026: राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार का दिन क्या आप पर किस्मत की बरसात करने वाली है या भाग्य आपका साथ नहीं देगा। राशिफल 15 फरवरी कृष्ण पक्ष शिवरात्रि चंद्रमा मकर राशि की तरफ संचार करने वाला है। ऐसे में 12 राशि के जातकों के लिए कैसा होने वाला है। आइए जानते हैं किस्मत की नैया किस तरफ रुख करने वाली है और आज के दिन कौन से उपाय करने से आपको लाभ मिल सकता है। सेहत से लेकर जॉब और करियर के लिए आपसे कैसा होने वाला है रविवार यानी शिवरात्रि का दिन।

जानें Rashifal 15 February 2026 में
रविवार शिवरात्रि पर क्या करें उपाय

शिवरात्रि राशिफल 15 फरवरी 2026 में मेष राशि के किस्मत की बात करें तो खान-पान पर ध्यान देने से आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं। स्वच्छता का ध्यान रखें क्योंकि यह आपकी तबीयत को बिगाड़ सकता है। बेवजह खर्च करने से परहेज करें तो वहीं विवाद से संयम बरतने की जरूरत है। मेष राशि के लिए शिवरात्रि के उपाय में भगवान शिव को गंगाजल और गाय का दूध चढ़ाएं।

वृष राशि क्या करें महा शिवरात्रि पर


राशिफल 15 फरवरी 2026 की बात करें तो वृषभ राशि के जातक ऑफिस में ज्यादा काम का बोझ आपको रहेगा। आपकी मेहनत का फल आपको भविष्य में मिलेगा। परिवार में हर्षोल्लास की स्थिति रहेगी। इस दौरान भगवान शिव को दही और दूध से अभिषेक करने से हर संघर्ष खत्म होंगे।

मिथुन राशि के लिए राशिफल 15 फरवरी 2026 में क्या है खास


महाशिवरात्रि पर मिथुन राशि के जातक भगवान शिव को बेलपत्र और लाल फूल चढ़ाएं। इससे सकारात्मक बदलाव जिंदगी में आने की संभावना है। नए कार्य की शुरुआत करने से जहां तक हो सके बचें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आध्यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ सकता है।

कर्क राशि के लिए क्या है किस्मत में

राशिफल 15 फरवरी 2026 में कर्क राशि के जातक मानसिक शांति के लिए योग करें। यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात आज आपका दिन को खुशनुमा बना सकता है। भगवान शिव को दूध अर्पित करने से आपको लाभ मिलेगा। सफेद वस्त्र पहनने की सलाह दी जाती है।

शिवरात्रि पर कैसे बदलेगी सिंह राशि की किस्मत


सिंह राशि के लिए महाशिवरात्रि यानी राशिफल 15 फरवरी 2026 हितकारी हो सकता है। भगवान को शहद और गुड़ का प्रसाद अर्पित करें। बिजनेस में आपके काम की तारीफ होने वाली है। खर्चे पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है ताकि आपको लाभ मिल सके।

कन्या राशि जानें रविवार को क्या उपाय करें

कन्या राशि के जातक शिवरात्रि पर घर में सुख सुविधाओं की वृद्धि होने वाली है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है और ऐसे में आप सूर्य को प्रसन्न करने के साथ-साथ भगवान शिव को बेलपत्र और शहद से अभिषेक करें फायदा होगा। सभी विघ्न दूर होंगे।

तुला राशि के लिए कैसा है महा शिवरात्रि का दिन

तुला राशि के जातक के लिए महाशिवरात्रि का दिन खास हो सकता है अगर आप भगवान शिव को गन्ने का रस चढ़ाते हैं। इसके अलावा रविवार को राशिफल 15 फरवरी 2026 की बात करें तो बिजनेस के लिहाज से दिन फायदेमंद है। पैसों की बरसात होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

राशिफल 15 फरवरी 2026 में वृश्चिक राशि की क्या है किस्मत

वृश्चिक राशि के जातक का दिन पारिवारिक लिहाज से काफी खुशनुमा रहने वाला है। भाग्य की वृद्धि होने वाली है तो धन की परेशान होगी। वाणी पर नियंत्रण रखने के साथ नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय बताया गया है। महाशिवरात्रि पर आप भगवान शिव को लाल फूल चढ़ाएं।

धनु राशि के लिए क्या है किस्मत में


धनु राशि की किस्मत की बात करें तो गुस्से पर कंट्रोल करने की आपको जरूरत है नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। मेहनत और लगन से आप सब काम को पूरा कर पाएंगे। गुस्से पर कंट्रोल करने की जरूरत है तो भगवान शिव को चंदन पाउडर चढ़ाने से फायदा हो सकता है।

मकर राशि राशिफल 15 फरवरी 2026 में क्या करें

मकर राशि रविवार के दिन आप भगवान शिव को बेलपत्र गंगाजल गाय के दूध से स्नान कराए आपको लाभ मिलेगा। रविवार को सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा तो जॉब के सिलसिले में आपको ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहने के सलाह दी जाती है। यहां आपको सावधान रहना पड़ेगा।

कुंभ राशि के लिए क्या है किस्मत में

कुंभ राशि के जातक जरूरतमंद को दान दे। धार्मिक स्थल पर जाने के संयोग बन रहे हैं। आत्मिक शांति के लिए क्रोध पर नियंत्रण करने की जरूरत है। परिवार को लेकर चिंता सता सकती है तो वहीं महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को शहद का भोग लगाने से आपको फायदा होगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि के लिए क्या है राशिफल 15 फरवरी 2026

मीन राशि के जातक भगवान शिव को बादाम, बेर और पीले फूल चढ़ाएं। इससे रविवार हितकारी हो सकता है। वहीं आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है तो घर में सुख समृद्धि बढ़ने के साथ-साथ खर्चे में भी बढ़ोतरी की संभावना है। जॉब में प्रमोशन के योग नजर आ रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 15 Feb 2026

फ़रवरी 14, 2026

Ladli Behna Yojana

फ़रवरी 14, 2026

कल का मौसम 15 Feb 2026

फ़रवरी 14, 2026

Noida Metro Expansion

फ़रवरी 14, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 14, 2026

Asaduddin Owaisi

फ़रवरी 14, 2026