---Advertisement---

Rashifal 15 July 2026: इस उपाय को करने से बुधवार को मुसीबत से बच सकते हैं आप, 12 राशियों के लिए जानें प्यार से लेकर पैसों तक की स्थिति

Rashifal 15 July 2026: बुधवार को क्या कहा गया है, आपकी राशि के लिए क्या है खास और कहां आपकी किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं आपके ग्रहों की क्या है दशा और किस उपाय को करें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 15 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 15 July 2026: ग्रह और नक्षत्र की चाल बदलती है और इसके साथ ही आपकी जिंदगी में जहां कभी खुशियां तो कभी गम के बादल देखने को मिलते हैं। इस सब के बीच लगातार आपको सिर्फ चलते रहना होता है और यही जिंदगी होती है। हालांकि कुछ उपाय को करने से आप अपने भाग्य को हितकारी बना सकते हैं। ऐसे में राशिफल 15 जुलाई 2026 आपकी किस्मत के लिए क्या खास पैगाम लेकर आई है और किस उपाय को आजमाने से आप इसे अपने लिए खास बना सकते हैं आइए जानते हैं।

Rahifal 15 July 2026 में जानें किस्मत की दशा 

मेष राशि के लिए अगर बुधवार की किस्मत की बात करें तो आज कुछ चीजें यहां आपके लिए फायदेमंद है तो कुछ मुसीबतें भी दस्तक दे सकती है। आप आज अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं तो गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से लाभ मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं तो विदेश जाने के भी योग दिखाई दे रहे हैं।

वृष राशि के लिए क्यों खास है बुधवार

वृष राशि के जातक के लिए करियर के लिहाज से दिन काफी उत्तम बताया गया है। 108 बार लक्ष्मी जी का जाप करने से फायदा हो सकता है। बिजनेस में खास निर्णय लेने के लिए आपको अपने पार्टनर और बड़े बुजुर्ग से आशीर्वाद लेना जरूरी बताया गया है। सीनियर से सपोर्ट मिलने वाला है।

मिथुन राशि को कहां मिलेगा लाभ

परिवार का साथ मिलने वाला है। राशिफल 15 जुलाई 2026 में गीता का पाठ करने से फायदा हो सकता है। आज यात्रा पर जाने के योग दिखाई दे रहे हैं तो सेहत को लेकर भी सावधानी बरते। शेयर मार्केट में लाभ मिल सकता है। पार्टनर से भी मिथुन राशि के जातक को साथ प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि के लिए क्या है किस्मत के योग

कर्क राशि के जातक गणेश जी को मोदक चढ़ाने से लाभ मिल सकता है। आज सभी अवसर मिलेंगे जिससे आप अपने टैलेंट को दिखा पाएंगे। प्यार के मामले में दिन काफी खास बताया गया है। धन लाभ के संकेत दिखाएं दे रहे हैं। व्यर्थ में धूप में निकलने से बचें।

भविष्य सुधारने के लिए जानें क्या है सिंह राशि का उपाय

सिंह राशि के जातक बुधवार की बात करें तो गणेश जी का साथ मिलने वाला है। इसके अलावा आज मंदिर जाने से फायदा हो सकता है। योग और मेडिटेशन करने से लाभ हो सकता है बिजनेस की रफ्तार धीमी रहने वाली है लेकिन आज आप जो भी करेंगे इसका फायदा भविष्य में देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि के लिए जानें क्या है उपाय

राशिफल 15 जुलाई 2026 में जहां तक हो सके कन्या राशि के जातक अपनी बात किसी और के सामने न रखें। कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है लेकिन पैसों को अगर आप सोच समझकर इस्तेमाल करते हैं तो आपको फायदा हो सकता है। प्यार के लिहाज से आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। नारायण कवच का पाठ करें लाभ मिलेगा।

तुला राशि के लिए क्या है बुधवार को किस्मत में

तुला राशि के जातक गरीबों को भोजन कराने से फायदा हो सकता है स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने से पहले सावधानी जरूरी है। परिवार से विवाद संभव है तो पति पत्नी को आपसी संबंध बनाने के लिए बहस से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

बुधवार के लिए क्या है वृश्चिक राशि की किस्मत

वृश्चिक राशि के जातक के लिए राशिफल 15 जुलाई 2026 की बात करें तो मंदिरों में सफाई करने से लाभ मिल सकता है। दुश्मनों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तो बिजनेस में किसी पर भी आंखों बंद कर भरोसा करना आपके लिए फायदेमंद नहीं है। विदेश से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।

राशिफल 15 जुलाई 2026 में धनु राशि के लिए क्या है खतरा

धनु राशि के जातक आज का दिन संपत्ति लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। संपत्ति का बंटवारा भी हो सकता है। केले के पेड़ की पूजा करने से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ आपका रिश्ता मजबूत होने वाला है लेकिन मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि के लिए जानें क्या है किस्मत में खास

बुधवार को मकर राशि के जातक वाणी पर संयम रखने के लिए आपको जरूरत है। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने से लाभ मिल सकता है। धन लाभ की संभावना दिखाई दे रही है लेकिन आपकी गलती आपके नौकरी पर भारी पड़ सकती है तो ऐसे में सावधान रहें और सोच समझकर ही फैसला करें।

कुंभ राशि के लिए क्या ध्यान रखना है जरूरी

कुंभ राशि के जातक के लिए अगर बुधवार की किस्मत की बात करें तो गुड और किशमिश भगवान विष्णु को अर्पित करने से लाभ मिल सकता है। प्यार के लिए आज का दिन काफी उत्तम बताया गया है। बिजनेस के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी काफी फायदेमंद है। सेहत का ख्याल रखें और खानपान पर संयम बरतें।

राशिफल 15 जुलाई 2026 में मीन राशि के लिए किस्मत की दशा

मीन राशि के जातक बुधवार को बिजनेस में फायदा होगा। कानूनी मामलों में भी सफलता मिलने वाली है नौकरी और पढ़ाई को लेकर आलस ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जिम्मेदारी बढ़ सकती है लेकिन आप उसे बखूबी निभाएंगे। सूर्य मंत्र पढ़ने के साथ-साथ जल चढ़ाने से लाभ मिल सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 14, 2026