---Advertisement---

Rashifal 16 April 2026: गुरुवार की दुर्दशा झेलने के लिए तैयार हो जाए ये राशि, ग्रहों की अशुभ चाल बनेगी परेशानी का सबब

Rashifal 16 April 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक 12 राशियों के लिए आखिर कैसी है किस्मत और किस उपाय को करने से आपको फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं आपका भाग्यफल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 16 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 16 April 2026: ग्रह और नक्षत्र बदलने से निश्चित तौर पर आपकी जिंदगी के भी परिवर्तन के योग आते हैं। ऐसे में कहीं सफलता तो कहीं असफलता के बीच हम चुनौतियों से जंग लड़ते रहते हैं इस सबके बीच आखिर राशिफल 16 अप्रैल 2026 गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए खूबसूरत है तो किन्हें मुश्किलें हिला कर रख देगी। गुरुवार को चंद्रमा मीन राशि की तरफ संचार करने वाला है और ऐसे में कई राशियों के लिए किस्मत मेहरबानी लेकर आ रही है और बदलाव के रास्ते खुल सकते हैं।

कैसे पा सकते हैं Rashifal 16 April 2026 में मेष राशि किस्मत


मेष राशि के जातक के लिए अगर गुरुवार के दिन की बात करें तो गुड़ का दान करके भगवान सूर्य की पूजा करें आपको फायदा होगा। नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। सेहत के लिहाज से आपको मौसमी बीमारियां परेशानी कर सकती है। बिजनेस में लाभ मिल सकता है और यह उत्तम समय है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताए।

वृष राशि के लिए कहां है मुसीबत

मक्के का दान करने से आपको फायदा हो सकता है।शिवलिंग के दर्शन करने से लाभ मिलेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। बिजनेस में दोस्त या पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। सेहत खराब रहेगी तो ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। लव लाइफ मुश्किलों से भरा रहेगा।

कैसे मिथुन राशि की चमक सकती है किस्मत

राशिफल 16 अप्रैल 2026 में लोहा और तेल का दान करने से मिथुन राशि के जातक को फायदा हो सकता है। जमीन की खरीद के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ की संभावना है लेकिन शारीरिक तौर पर आप थकान महसूस करेंगे जिसकी वजह से आपका मन नहीं लगेगा। पैसों के मामले में सतर्क रहे।

कैसे कर्क राशि बदल सकते हैं भाग्य

गेहूं और गुड़ का दान करने से कर्क राशि के जातक को फायदा हो सकता है। वही पुराना प्यार आपकी जिंदगी में वापस आएगा लेकिन सोच समझ कर फैसला ले। आंख की दर्द की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में दुश्मनी बढ़ सकती है।

पीली वस्तु की वजह से बढ़ सकती है मुसीबत

सिंह राशि के जातक पीली वस्तु या केले का दान करें इससे आपको लाभ मिलेगा। गाड़ी खरीदने के योग नजर आ रहे हैं तो नौकरी बदलने की नौबत आ सकती है। इनकम टैक्स की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज से दिन काफी मुसीबत भारी हो सकती है।

कन्या राशि के लिए क्या है खास गुरुवार को

कन्या राशि के जातक की गुरुवार की किस्मत की बात करें तो राशिफल 16 अप्रैल 2026 में हरी वस्तुओं का दान करने से आपको फायदा हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि के साथ-साथ धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं। रोजगार के लिए प्रयास जारी रहेगा लेकिन सफलता हासिल नहीं होगी।

राशिफल 16 अप्रैल 2026 में तुला राशि की जानें स्थिति

नौकरी की वजह से घर से दूर जाने की नौबत आ सकती है। तुला राशि के जातक आपको फायदा मिलेगा। हनुमान जी
की पूजा करें। इसके अलावा परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बारे में प्लानिंग करें। माता-पिता की वजह से धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि कैसे गुरुवार को पाए कृपा

वृश्चिक राशि के जातक के लिए राशिफल 16 अप्रैल 2026 बदनामी लेकर आ सकती है। मिश्री का भोग लगाने से फायदा होगा। करियर को लेकर दिन मिला-जुला रहने वाला है। सेहत का ख्याल रखें और वाहन चलाने से पहले सावधानी बरते। धन हानि के भी योग नजर आ रहे हैं।।

धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 16 अप्रैल 2026 में मुसीबत


सुंदरकांड का पाठ करने से धनु राशि के जातक को फायदा हो सकता है। इसके अलावा बिजनेस के लिहाज से उत्तम दिन रहने वाला है। परिवार की वजह से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है अप्रत्याशित धन वृद्धि के चांस भी नजर आ रहे हैं तो वहीं लव लाइफ के लिए भी दिन मुश्किल होने वाला है।

मकर राशि के लिए क्या है भाग्य में आज

डेटिंग पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। राशिफल 16 अप्रैल 2026 में पार्टनर का साथ मिलेगा और आपका परिवार में मान सम्मान भी बढ़ने वाला है। गौ सेवा करने से फायदा होगा तो वही शॉपिंग में पैसे खर्च होंगे। फिजूल खर्ची से बचने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि कहां रहे सतर्क

कुंभ राशि के जातक कुत्ते की सेवा करें और तेल लगी हुई रोटी खिलाएं इससे आपको फायदा होगा। पिता की संपत्ति को लेकर आप उत्साहित रहेंगे और यह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। प्यार के मामले में आज बहस करने से बचें नहीं तो आप हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे।

मीन राशि के लिए जानें राशिफल 16 अप्रैल 2026

मीन राशि के जातक लड्डू का भोग लगाने से आप भगवान की कृपा पा सकते हैं। पार्टनर को उपहार देने से आपकी दूरियां कम हो सकती है। पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता हासिल कर पाएंगे लेकिन दिमाग लगाकर ही बिजनेस में इन्वेस्ट करें क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026