---Advertisement---

Rashifal 16 October 2026: बन रहा नवपंचम योग! 12 राशियों के लिए किस चमत्कारी उपाय से पलट सकती है किस्मत

Rashifal 16 October 2026: राशियों की दशा बदलती है हर किसी की जिंदगी में परिवर्तन आते हैं लेकिन शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है और किन्हे फायदा तो किसे नुकसान होगा आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 15, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 16 October 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 16 October 2026: आपकी जिंदगी में परिवर्तन इसलिए आते हैं क्योंकि सितारों की गति बदलती है। ग्रह और नक्षत्र के हिसाब से हर दिन आपके लिए परिवर्तन का दौर आता है लेकिन इस सब के बीच यह जरूरी होता है कि आखिर सावधानी कहां बरतनी है। कहां खुद पर नियंत्रण रखें ताकि आपकी जिंदगी में सब ठीक हो सके। ऐसे में कहा जा रहा है कि राशिफल 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को शनि और मंगल का नवपंचम राजयोग बना रहा है। ऐसे में आपकी जिंदगी में क्या परिवर्तन आएंगे। आइए जानते हैं डिटेल्स में।

कैसे मेष राशि के लिए ख़ास है Rashifal 16 October 2026

मेष राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो विवाह को लेकर कोई भी फैसला लेने से पहले आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। पारिवारिक मामलों में भी तनाव होने की आशंका नजर आ रही है तो वाणी पर संयम बरतें। हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ मिलेगा।

वृष राशि के लिए जानें किस्मत

वृष राशि के लिए राशिफल 16 अक्टूबर 2026 की बात करें तो पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है जिसके लिए आप लंबे समय से परेशान थे। वही टीमवर्क में काम करने से सफलता में मिल सकती है। मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करने से फायदा होगा

मिथुन राशि कैसे बदलें किस्मत

रिश्तो में संवाद बढ़ने से निश्चित तौर पर इसका लाभ आपको मिल सकता है और आप पहले से ज्यादा एक मजबूत रिश्ते बना पाएंगे। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचे लेकिन नए लोगों से मुलाकात आपके लिए रंग ला सकती है। गाय को हरी घास खिलाने से फायदा हो सकता है।

कर्क राशि के लिए किस्मत का हाल जानें

शुक्रवार कर्क राशि के ज्यादा के लिए किस्मत की बात करें तो गुस्से पर कंट्रोल करना आज बेहद जरूरी बताया गया है। मानसिक दबाव की वजह से आप खुद को परेशान कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना आपके लिए लाभदायक नहीं होगा। शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से फायदा हो सकता है।

राशिफल 16 अक्टूबर 2026 में सिंह राशि का योग

सिंह राशि के लिए किस्मत की बात करें तो सूर्य को जल देने से फायदा हो सकता है। लाल रंग पहनने से लाभ मिल सकता है। मंगल और शनि की स्थिति आपके लिए लाभदायक साबित होने वाली है।ऐसे में जो भी करें सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि के लिए जानें भाग्य का हाल

राशिफल 16 अक्टूबर 2026 में कन्या राशि के ज्यादा गणेश जी को दुर्वा चढ़ाने से फायदा हो सकता है। लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धन के मामले में कोई भी फैसला सोच समझकर ही लें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

तुला राशि के लिए शुक्रवार क्यों है खास

तुला राशि के जातक सभी अटके हुए काम पूरे होने वाले हैं। आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। कहीं भी पैसे इन्वेस्ट करने से पहले सोचने समझने की जरूरत है ताकि आपको फायदा मिल सके। इसके अलावा छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाने से लाभ मिल सकता है।

राशिफल 16 अक्टूबर 2026 में वृश्चिक राशि का योग

वृश्चिक राशि के जातक चंद्रमा का संचार आपकी राशि में होने वाला है तो ऐसे में इमोशनल होकर कोई भी फैसला लेने से बचें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। सुंदरकांड का पाठ करने से फायदा मिल सकता है।

क्या करें धनु राशि के जातक

धनु राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आज आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहने वाली है। विदेश से जुड़े कई प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिससे आपकी तरक्की संभव है। आज हल्दी का दान करने से लाभ मिल सकता है।

 

मकर राशि के लिए क्यों किस्मत है खास

मकर राशि के जातक पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दिया जलाने से फायदा होगा। आपकी जॉब की तारीफ होने वाली है। राशिफल 16 अक्टूबर 2026 में मेहनत का फल भी आपको मिलेगा तो ऐसे में आलस करने से बचें क्योंकि आपके लिए नुकसानदेह है।

कुंभ राशि को क्या दी जाती है सलाह

शनि चालीसा का पाठ करने से कुंभ राशि के जातक को फायदा हो सकता है। करियर के लिए काफी उत्तम समय बताया गया है लेकिन जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में जो भी करें सोच समझ कर करने की ही सलाह दी जाती है।

मीन राशि को कैसे होगा फायदा


मीन राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो घर में सुख शांति बनी रहेगी। पैसे संबंधी मामलों में सावधानी बरतने से ही फायदा हो सकता है। केसर का तिलक लगाने से लाभ मिल सकता है इसके अलावा इन्वेस्टमेंट से भी फायदा होगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 15, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026