---Advertisement---

Rashifal 19 September 2026: राधा अष्टमी किन राशियों पर है मेहरबान, शनिवार को घर से निकलने से पहले जान लें सितारों की स्थिति

Rashifal 19 September 2026: 12 राशि के जातकों के लिए राधा अष्टमी का दिन क्यों खास होने वाला है और क्या करने से आपको लाभ तो कहां नुकसान होने की संभावना है। शनिवार आपके लिए क्या बताता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 19 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 19 September 2026: हिंदू धर्म में राशिफल और सितारों की चाल में लोग काफी यकीन करते हैं। क्या आप भी इस लिस्ट में है जो हर दिन राशिफल पढ़ कर उस उपाय को करना जरूरी समझते हैं। अगर हां तो राशिफल 19 सितंबर 2026 यानी राधा अष्टमी का दिन आपकी जिंदगी में क्या खास लेकर आने के लिए तैयार है। यह जान लेना आपको जरूरी है किस उपाय को करने से राधा अष्टमी शनिवार को आपकी किस्मत बदल सकती है और कहां आपको लाभ होने से कोई नहीं रोक सकता। जहां भाद्र महीना शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी।

Rashifal 19 September 2026 में मेष राशि की जानें किस्मत

मेष राशि के जातक के लिए शनिवार की बात करें तो भविष्य को लेकर बचत करने की सलाह दी जाती है। भक्तिमय माहौल आपके आसपास बना रहेगा। गलतफहमी आपके रिश्ते को बिगाड़ देने के लिए काफी है। राधा कृष्ण के सामने घी का दिया जलाएं और धेर्य से कोई भी काम करें।

वृष राशि के लिए क्या उपाय है प्रभावी

वृष राशि की जातक के लिए राधा रानी को गुलाब के फूल अर्पित करने से शनिवार को लाभ मिल सकता है। जहां राशिफल 19 सितंबर 2026 में आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है लेकिन फिजूल खर्ची और थकान अनुभव कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।

 

मिथुन राशि के लिए जानें भाग्य का हाल

मिथुन राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो शनिवार को इमोशनल होकर कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों में खर्च करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होने और राधा अष्टमी पर राधा कृष्ण को सफेद मिठाई का भोग लगाए।

राशिफल 19 सितंबर 2026 में कर्क राशि के लिए भाग्य

कर्क राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो राधा अष्टमी पर अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। खास दिन पर आप तुलसी के पत्ते को अर्पित करें फायदा होगा। वाणी और व्यवहार पर कंट्रोल रखना जरूरी है आपके सभी काम बनेंगे।

सिंह राशि के लिए क्या है उपाय

राशिफल 19 सितंबर 2026 में सिंह राशि के जातक और राधा कृष्ण मंदिर में जाकर मिश्री और माखन का भोग लगाने से फायदा हो सकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको परेशान कर सकता है। वहीं आज अपने से बड़ो की बात मानकर कोई भी काम करें। खान-पान पर लापरवाही ना करें।

कैसे चमत्कारी बनाए कन्या राशि शनिवार

कन्या राशि के जातक राधा रानी को गुलाब या लाल फूल अर्पित करने की सलाह दी जाती है। भक्तिमय माहौल बना रहेगा। पूजा पाठ और भक्ति में लीन रहेंगे तो वहीं खर्च के साथ-साथ आय बढ़ने की भी संभावना नजर आ रही है। वाणी में विनम्रता रखना जरूरी है।

तुला राशि के लिए क्यों है उत्तम शनिवार

तुला राशि के जातक के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो पार्टनर के साथ रिश्ता काफी मजबूत होगा तो वहीं राधा रानी को गुलाबी फूल अर्पित करने से फायदा हो सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन काफी उत्तम बताया गया है लेकिन कोई पुरानी इच्छा परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है योग

राशिफल 19 सितंबर 2026 में वृश्चिक राशि के जातक राधा नाम का जाप कर जरूरतमंद को भोजन दान करें फायदा मिल सकता है। वहीं किसी खास के मिलने से आपको लाभ मिलेगा। पुराने रिश्ते एक बार फिर आपके लिए नए होंगे और आय से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो सकती है।

राशिफल 19 सितंबर 2026 में धनु राशि का भाग्य

धनु राशि के जातक थकान महसूस करेंगे तो वहीं मतभेद को खत्म करने के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। राधा कृष्ण के नाम पर मंदिर में दिया जलाने की सलाह दी जाती है तो जिम्मेदारियां के बीच अपनों को समय देना बिल्कुल भी ना भूले नहीं तो परेशानी हो सकती है। थकान अनुभव करेंगे।

मकर राशि के लिए क्या है राशिफल

मकर राशि के लिए आज का दिन काफी प्रभावी रहेगा। राधा रानी का नाम 108 बार जाप करें। परिवार के साथ धार्मिक माहौल बना सकते हैं तो प्यार के लिहाज से आज का दिन उत्तम बताया गया है। शनिवार को व्रत रखने से फायदा हो सकता है।

क्या करें कुंभ राशि के लिए उपाय

राधा कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाने से राशिफल 19 सितंबर 2026 में लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। मानसिक तनाव की वजह से परेशानी हो सकती है तो पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग दिखाई दे रहे हैं।

मीन राशि के लिए जानें किस्मत


राधा अष्टमी पर राधा रानी को इत्र चढ़ाने से मीन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। प्यार और रिश्ते के लिहाज से आज का दिन काफी खास होने वाला है तो वहीं भक्तिमय माहौल बना रह सकता है। बिजनेस में आज आपको फायदे होने की संभावना दिखाई दे रही है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 19 September 2026

सितम्बर 18, 2026

सितम्बर 18, 2026

Beawar-Bharatpur Expressway

सितम्बर 18, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 18, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 18, 2026