---Advertisement---

Rashifal 2 January 2026: साल के पहले शुक्रवार क्या होगी मां लक्ष्मी की मेहरबानी, जानिए किसके लिए है ‘सावधानी हटी दुर्घटना घटी’ की स्थिति

Rashifal 2 January 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं आखिर आप अपनी किस्मत को कैसे संभाल सकते हैं और क्या करने से आज के दिन आपको फायदा मिलने वाला है।आइए जानते हैं शुक्रवार आपके लिए कैसा रहने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 1, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 2 January 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 2 January 2026: ग्रह और नक्षत्र को मानने वाले लोग भरोसा रखते हैं और ऐसे में उन्हें इस बात से काफी फर्क पड़ता है कि आज उनके भाग्यफल में क्या है। राशिफल 2 जनवरी 2026 आपके लिए किस्मत के कौन से दरवाजे खटखटा रहे हैं और कहां आपको आज सतर्कता बरतने की जरूरत है। 12 राशियों के राशिफल में प्यार से लेकर शादीशुदा जिंदगी, परिवार, बिजनेस और जब में कैसा रहने वाला है। शुक्रवार का दिन आइए जानते हैं। पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा चंद्रमा मिथुन राशि पर घूमने वाला है तो इसका आखिर किन राशि की जातकों पर फायदा करने वाला है।

Rashifal 2 January 2026 में कैसी है मेष राशि की किस्मत

मेष राशिफल 2 जनवरी 2026 की बात करें तो मौसमी फलों का दान करने से आपको लाभ मिलेगा। क्रोध करने से जहां तक हो सके बचने की सलाह दी जाती है। लव लाइफ में सामंजस्य बना कर रखे नहीं तो आपकी शादीशुदा जिंदगी तबाह हो सकती हैं। जॉब के सिलसिले में मेहनत के साथ-साथ घर से दूर जाना पड़ सकता है तो वहीं बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा है।

रिश्तों में वृषभ राशि को संभल कर रहने की है जरूरत

भगवान गणेश को माला चढ़ाने से फायदा होगा। आज अपने दिल की बात दूसरे के सामने खुलकर इजहार करें नहीं तो आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आप परिवार के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं तो सेहत का खास ख्याल रखना जरूरत है। निवेश के लिए आज का समय उत्तम है।

कैसा है मिथुन राशि के लिए किस्मत का हाल

मिथुन राशिफल 2 जनवरी 2026 में हरी चीजों का दान करने से आपको लाभ होगा। आपके घर में नुकसान होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज आपको धोखा मिल सकता है और आपका प्यार से भरोसा उठ सकता है। नई नौकरी मिल सकती है तो बिजनेस के साथ-साथ सेहत भी आपके लिए बेहतर है

रिश्ते के लिए कैसा है राशिफल 2 जनवरी 2026 का हाल

गाय को पालक और रोटी खिलाने से आपको 2 जनवरी 2026 का लाभ मिलने वाला है। राशिफल में कर्क राशि के लिए आज का दिन प्यार और सेहत के मामले में हितकारी नहीं है। मानसिक स्वास्थ्य की वजह से आप परेशान हो सकते हैं क्योंकि प्यार में धोखे मिलेंगे। आपका रिश्तो से भरोसा हो सकता है।

सिंह राशि के लिए किस्मत में कहां है फायदे

सिंह राशिफल 2026 की बात करें तो गरीब बच्चों को मनचाही चीज दान करने से आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आज के दिन किसी भी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के आसार नजर आ रहे हैं लेकिन मेहनत करने से जरा भी ना हिचके। बिजनेस में दोस्तों का साथ मिलने वाला है और विदेश जाने के भी योग नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार को कैसे बनाए राशिफल 2 जनवरी 2026 में हितकारी

कन्या राशि के जातक की बात करें तो बिजनेस में आपको धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं तो इसके अलावा बाहर जाने से बचने की जरूरत है। अगर आप नौकरी के लिए प्रयास में है तो शुक्रवार सफलता मिलने की पूरी संभावना है तो आज के दिन व्रत करने से आपको लाभ मिलेगा। आज के दिन रोमांस की कोई कमी नहीं रहने वाली है।

क्या है तुला राशि के लिए किस्मत में

तुला राशि के लिए राशिफल 2 जनवरी 2026 हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से हर काम बनेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहने वाला है तो हर काम आप आसानी से कर सकेंगे। बिजनेस के लिए आज मिला-जुला दिन रहने वाला है तो अविवाहित लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं। अगर आप कही इन्वेस्ट करते हैं तो उसका फायदा हो सकता है।

राशिफल 2 जनवरी 2026 क्या करें वृश्चिक राशि के जातक

वृश्चिक राशि के जातक पीपल के पेड़ की 11 बार पीपल की परिक्रमा करने से आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। लव लाइफ में शादी के योग नजर आ रहे हैं तो इसके अलावा परिश्रम करने से जॉब और शिक्षा के मामले में आपको सफलता मिल सकती है।

धनु राशि के लिए जानें भाग्यफल

धनु राशि के लिए राशिफल 2 जनवरी 2026 की बात करें तो आज दुर्बा भगवान गणेश जी को चढ़ाने से आपको लाभ मिलेगा। जॉब में थोड़ी परेशानी आ सकती है तो बेवजह अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं और पैसे खर्च होंगे जिसकी शायद आपने उम्मीद नहीं की होगी।

राशिफल 2 जनवरी 2026 में जानें मकर राशि की किस्मत

मकर राशि के लिए शुक्रवार की किस्मत की बात करें तो सोना चांदी का उपहार अपनी मां को दें इससे आपको लाभ मिलने के पूरे संकेत है। शुक्रवार आप पर कमाल दिखाएगी क्योंकि शादीशुदा जिंदगी भी खुशनुमा रहेगी। फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है बिजनेस में नुकसान हो सकता है।

राशिफल 2 जनवरी 2026 में कुंभ राशि की स्थिति

कुंभ राशि के लिए राशिफल 2 जनवरी 2026 में शुक्रवार की बात करें तो बुजुर्गों की सेवा करने से आपको लाभ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखन रखना जरूरी है क्योंकि परिवार के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। कहीं से रुके हुए पैसे मिलेंगे जिसकी शायद आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। आर्थिक स्थिति हित में रहने वाली हैं।

मीन राशि को कहां हो सकता नुकसान

मीन राशि के लिए शुक्रवार की बात करें तो राशिफल 2 जनवरी 2026 में वृद्ध आश्रम में दान करने से आपको लाभ मिलेंगे। आर्थिक स्थिति आपके लिए बेहतर है। दोस्त के साथ रिश्ता बिगड़ सकता है और काफी हद तक यह भी संभव है कि आप एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पड़ सकते हैं। बच्चों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026