---Advertisement---

Rashifal 2 March 2026: मेष राशि से लेकर मीन जातक तक किनके लिए शुभ है सोमवार, देखें कहीं अशुभ योग के घेरे में तो नहीं हैं आप

Rashifal 2 March 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आखिर किस्मत किस तरह रुख करने वाली है और कहां आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। आइए जानते हैं आज के लिए उपाय।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 2 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 2 March 2026: राशिफल 2 मार्च 2025 मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए संपत्ति, धन से लेकर करियर और भविष्य को लेकर कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी चंद्रमा सिंह राशि की तरफ संचार करने वाला है और ऐसे में हर किसी की जिंदगी में अलग-अलग बदलाव आने वाले हैं। आपके लिए क्या यह किस्मत का कौन सा रुख बदलने वाला है। आइए जानते हैं राशिफल 2 मार्च 2026।

मेष राशि के लिए जानें Rashifal 2 March 2026

मेष राशि के लिए राशिफल 2 मार्च 2026 की बात करें तो आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी। इंटीरियर डिजाइनिंग से लेकर फैशन से जुड़े लोगों को आज फायदा हो सकता है। प्यार और दोस्ती की वजह से आपको कुछ मुश्किलें भी हो सकती है। मां की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

वृष राशि को कहां मिलने वाला है फायदा

वृष राशि के जातक सेहत के लिहाज से आज दिन उत्तम है।सोच समझकर ही रोजगार को लेकर फैसला लें लेकिन जल्दबाजी में कोई भी काम करने से आपको परेशानी हो सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग से फिजूलखर्ची बढ़ सकती है तो ऐसे में आप हनुमान जी के चरणों पर सिंदूर लगाए।

कहां मिथुन राशि के लिए रिस्की है सोमवार

गुड़ और चने का भोग लगाने से मिथुन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है । महिलाओं के लिए खास दिन होने वाला है क्योंकि आपकी समाज में मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी और आज नौकरी से लेकर पढ़ाई में बिना मेहनत के आपको कुछ भी हाथ नहीं आएगा।

कर्क राशि को कैसे मिल सकता है फायदा

राशिफल 2 मार्च 2026 में कर्क राशि के जातक सूर्य को अर्घ्य देने से आपको लाभ मिल सकता है। प्यार में तनाव और गलतफहमी आपके बीच दूरियां बढ़ाने के लिए कारगर है तो ऐसे में जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें। आज करीबी लोगों से मुलाकात रंग ला सकती है।

सिंह राशि के लिए क्या है सोमवार का उपाय

सुंदरकांड का पाठ करने से सिंह राशि के जातक को फायदा मिल सकता है। माता-पिता के साथ अनबन होने की संभावना है तो बेरोजगार लोगों के लिए नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। शेयर मार्केट में धन लगाने से पहले आपको सोचने समझने की जरूरत है नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि के लिए क्या है राशिफल 2 मार्च 2026

सोमवार के लिए कन्या राशि के जातक की बात करें तो 2 मार्च 2026 को आप गरीबों को दान करने से लाभ मिल सकता है। नौकरी में बिना सोचे समझे कोई भी फैसला न करें नहीं तो नुकसान होना तय है। इसके अलावा दोस्त और रिश्तेदारों की बात सुनने से पहले अपना दिमाग लगाए नहीं तो चीज बदल सकती है।

बिजनेस के लिहाज से तुला राशि की जानें किस्मत

गणेश जी की पूजा करने से तुला राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। राशिफल 2 मार्च 2026 में आपको वर्क फ्रॉम होम में प्रमोशन के चांसेस नजर आ रहे हैं। प्यार से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। नई बिजनेस करने की अगर आप सोच रहे हैं तो इससे आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि के लिए क्यों है सोमवार खास

पूजा करने से वृश्चिक राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। प्यार के मामले में आज का दिन आपका अच्छा है। सर्दी जुकाम से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। व्यस्तता की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सर्दी जुकाम की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 2 मार्च 2026

धनु राशि के जातक घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने से आपको फायदा मिल सकता है। नौकरी की तलाश में अगर आप थे तो आज आपको मनचाहा काम मिलेगा और इसके अलावा दिल टूटने की नौबत आ सकती है तो प्यार से भरोसा उठने की भी संभावना है।

मकर राशि के लिए क्या है भाग्यफल

मकर राशि के जातक भैरव मंदिर जाकर काले कुत्ते को रोटी खिलाए जिससे आपको लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी के लिए आज दिन उत्तम बताया जा रहा है तो इसके अलावा खान-पान से परहेज करने से ही आपकी भलाई है। मेहमान आने की वजह से आप व्यस्त रहेंगे।

कुंभ राशि के लिए जानें राशिफल 2 मार्च 2026

कुंभ राशि के जातक सोमवार का व्रत करने से आपको लाभ मिल सकता है। धोखा मिलने की पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकती है तो इसके अलावा तकरार होने की वजह से आपको बेचैनी हो सकती है। भाई बहन के बीच झगड़ा और पार्टनर के बीच क्लेश होने की पूरी संभावना है।

मीन राशि को कहां मिल सकता है धोखा

मीन राशि के जातक के लिए दोस्त से धोखा मिलने की बात कही गई है तो ऐसे में सावधान रहे। लाल रंग का चोला घर पर लगाने से आपको फायदा हो सकता है तो आज कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। धन संबंधी परेशानियां दूर होगी और आर्थिक लाभ के योग नजर आ रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026