---Advertisement---

Rashifal 20 July 2026: सोमवार को मेष-वृष से लेकर ये 6 राशियां हो सकती है चोटिल, सावधानी हटते ही जानें कहां खतरे से खेलेंगे आप

Rashifal 20 July 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए कैसा होने वाला है सोमवार का दिन और इस दौरान क्या करने से आपको लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आपके लिए क्या है उपाय।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 19, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 20 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 20 July 2026: आपके सितारों की स्थिति बताती है कि आपके लिए दिन कैसा होने वाला है और इसके लिए लोग उन सभी उपाय को अपनाते हैं जो उनके दिन को खास बनाने के लिए बताया जाता है। अगर आप भी उस लिस्ट में है जो इन बातों में यकीन करते हैं तो आइए जानते हैं आपके लिए सोमवार राशिफल 26 जुलाई 2026 क्या पैगाम लेकर आई है। इस दौरान स्टूडेंट से लेकर गृहणी लव लाइफ से लेकर जॉब और करियर से लेकर बिजनेस तक पर क्या असर पड़ने वाला है।

Rashifal 20 July 2026 में मेष राशि के लिए क्या है उपाय

मेष राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो शिवजी की पूजा करने से आपको फायदा हो सकता है। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस दौरान वाहन चलाने से सावधान रहें क्योंकि चोटिल होने की संभावना नजर आ रही है। प्यार की वजह से आपका फायदा हो सकता है। खर्च की बढ़ोतरी होने वाली है।

वृष राशि के लिए क्यों खास है सोमवार

दीपक जलाने से आज वृष राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। सोमवार राशिफल 20 जुलाई 2026 में प्यार के लिहाज से काफी खास समय है। चोटिल होने की संभावना दिखाई दे रही है तो आय के स्रोत भी बढ़ने वाले हैं। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलने वाले हैं।

मिथुन राशि के लिए क्यों खास है सोमवार

भगवान विष्णु की पूजा करने से मिथुन राशि के जातक की किस्मत बदलने वाली है। आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है लेकिन आज का शेड्यूल आपका काफी व्यस्त रहने वाला है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन परेशान होकर कोई भी फैसला ना ले। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

कर्क राशि के लिए क्या है किस्मत में खास

कर्क राशि के जातक के लिए अगर सोमवार की किस्मत की बात करें तो खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आर्थिक पक्ष काफी खास रहने वाला है तो गरीबों को पैसे दान करने से फायदा हो सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी तो लव लाइफ काफी रोमांटिक रहने वाला है।

सिंह राशि के लिए कहां है सोमवार की विशेष कृपा

सिंह राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो मां लक्ष्मी की पूजा करने से फायदा हो सकता है। नारंगी रंग आपके लिए शुभ बताया गया है तो लव लाइफ में बहस मुद्दा बन सकता है। डायबिटीज के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों कन्या राशि के लिए धेर्य बनाकर रखना है जरूरी

कन्या राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो सफलता हाथ लग सकती है। कौवा को दाना खिलाने से फायदा हो सकता है। कोई भी काम करने से पहले सोचने समझने की जरूरत है। चोट लगने की संभावना नजर आ रही है। लव लाइफ में धेर्य बनाकर रखें नहीं तो रिश्ता टूट सकता है।

 

तुला राशि के लिए क्यों खास है सोमवार

तुला राशि के जातक के लिए राशिफल 20 जुलाई 2026 की बात करें तो सोमवार को सेहत का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है। पार्टनर के साथ रोमांस चरम पर रहने वाला है। सूर्य नमस्कार करने से फायदा हो सकता है।आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहेगी।

वृश्चिक राशि के लिए कैसे फायदेमंद है सोमवार

वृश्चिक राशि के जातक के लिए सोमवार की किस्मत की बात करें तो धेर्य बनाकर रखने से फायदा हो सकता है। गरीब को लड्डू बांटने से लाभ मिलेगा तो बड़ों का आशीर्वाद लेने से आज हर काम में तरक्की हाथ लग सकती है। प्यार के लिए आज दिन काफी मुश्किलों से भरा रहने वाला है तो भाग्य का साथ मिलेगा।

धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 20 जुलाई 2026

धनु राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो गौ सेवा से पुण्य कमाने की जरूरत है। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ बताया गया है तो नौकरी में सतर्कता बरतनी जरूरी है। बिजनेस में लाभ के साथ-साथ लव लाइफ में फ्लर्ट करने से मुश्किल बढ़ सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मकर राशि करें तुलसी से ये उपाय

तुलसी का पत्ता खाने से आपको फायदा हो सकता है। नौकरी में मेहनत करने से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे तो लव लाइफ खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में फायदे होने की संभावना है। भाई बहन से सपोर्ट मिलने वाला है।

कुंभ राशि के लिए क्या है किस्मत में खास

राशिफल 20 जुलाई 2026 में कुंभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा करने से फायदा मिलेगा। बच्चों का ख्याल रखना जरूरी है तो धन लाभ के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। करियर को लेकर आपका दिन काफी खास होने वाला है तो बिजनेस में फायदे मिलेंगे। नेगेटिव सोच से बचें लाभ होगा।

मीन राशि के लिए क्या है सोमवार का उपाय

मीन राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो एनर्जेटिक महसूस करेंगे तो गरीबों को भोजन करवाने से लाभ मिल सकता है। माता-पिता से बनाकर रखने की जरूरत है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं लेकिन खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है। पार्टनर के साथ रिश्ता काफी मजबूत रहेगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

JPSC-JSSC Protest

अगस्त 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 8, 2026

Jharkhand News

अगस्त 8, 2026