---Advertisement---

Rashifal 2025: मेष से लेकर मीन राशि तक, नए साल में क्या मिलेगा खास और कहां बरतें सावधानी, जानें सबकुछ

Rashifal 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों तक 2025 के लिए किन खुशखबरी को लेकर आने के लिए तैयार है। क्या इस साल आपकी मन की मुरादें पूरी होगी या फिर आपको मुश्किलों का करना पड़ेगा सामना, आइए जानते हैं इस साल क्या करें उपाय।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 29, 2024 7:00 पूर्वाह्न

Rashifal 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 2025: आखिर किन राशियों के लिए 2025 रहने वाला है हित में और किन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के जातक आखिर किस उपाय को करने के बाद इस साल को अपने लिए फायदेमंद बना सकते हैं। क्या कुछ होने वाला है इस साल खास। स्वास्थ्य से लेकर करियर तक के मामले में आईए जानते हैं यह साल आपके लिए कैसा है। जहां मेष राशि (Aries) के जातक को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है तो मीन राशि (Pisces) के लिए यह साल 2024 से बेहतर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं हर राशि के जातकों का राशिफल।

Rashifal 2025 में जानिए Aries यानी मेष की क्या है स्थिति

जहां तक बात करें मेष राशि (Aries) की तो यह साल आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है तो वहीं मेहनत के बाद सफलता भी मिलेगी। मेष राशि के जातक के लिए नवंबर और दिसंबर में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि खर्च काफी ज्यादा बढ़ेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विदेश यात्रा का योग है तो इसके साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए भी यह साल हितकारी है। वैवाहिक जीवन में भी आपको खुशियां मिलने वाली है। वहीं इस साल शिवजी का पूजा आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Rashifal 2025 में वृषभ यानी Taurus का जानें क्या है हाल

वृषभ राशि (Taurus) के जातकों के लिए यह साल आर्थिक मामले में काफी फायदेमंद होने वाला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस साल आपको इंफेक्शन से संबंधित कोई बीमारी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इसके लिए आप साफ सफाई पर ध्यान दें। अक्टूबर और अगस्त के महीने में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इस सब के बीच आपके लिए यह साल खुशियों लेकर आने वाली है। इस साल को और भी हित में बनाने के लिए आप हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सकते हैं।

Gemini यानी मिथुन जातक Rashifal 2025 में करें ये उपाय

मिथुन राशि (Gemini) के जातक के लिए यह साल बिजनेस के मामले में फायदेमंद रहने वाला है लेकिन कहीं भी निवेश करने से पहले जरूर सोचें काफी हद तक संभव है कि आपको नौकरी में प्रमोशन मिले। अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो यह साल आपके लिए बेस्ट है। जून, अक्टूबर और मई के महीने में सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही मनचाही मुरादे पूरी होगी अगर आप गणेश जी को दूर्वा अक्षत चढ़ाते हैं।

Rashifal 2025 में कर्क यानी Cancer की जानें क्या है स्थिति

कर्क राशि (Cancer) के जातक के लिए यह साल मिला-जुला देने वाला है। शुरुआत में आपको काफी खुशखबरी मिल सकती है। मान सम्मान में इजाफा होगा लेकिन उसके बाद सावधानी बरतने की जरूरत है। धार्मिक यात्रा के योग हैं लेकिन खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है। फरवरी के बाद कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातक इस साल को हितकारी बनाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और शिव पूजा भी कर सकते हैं।

Leo यानी सिंह Rashifal 2025 का क्या है हाल

सिंह राशि (Leo) के जातक के लिए अक्टूबर और नवंबर खर्च का है लेकिन यह साल आपके लिए आर्थिक स्थिति में काफी हितकारी है। आप प्रॉपर्टी गाड़ी या घर खरीद सकते हैं लेकिन इसके साथ-साथ पेट या हार्ट संबंधी किसी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस साल आप सूर्य को जल अर्पित करके गायत्री मंत्र का पाठ करें इससे आपको फायदा होगा।

Rashifal 2025 में Virgo यानी कन्या जातक जानें कैसा है ये साल

कन्या राशि (Virgo) के जातक हर दिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। यह आपके लिए बेहतर है। 2025 आपके लिए काफी लकी रहने वाला है क्योंकि यह साल आर्थिक स्थिति से लेकर स्वास्थ्य के मामले में आपके हित में है। शिक्षा और जॉब कर रहे लोगों को भी सफलता मिलने के पूरे चांस है इसलिए व्यर्थ में चिंता ना करें।

Libra यानी तुला Rashifal 2025 में ये उपाय है कारगर

तुला राशि (Libra) के जातक के लिए भी यह साल काफी फायदेमंद होने वाला है। मई और नवंबर में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और इसके बारे में आपने भी नहीं सोचा होगा। पैसे वहां से मिलेंगे जहां आप सोच भी नहीं रहे होंगे। इस साल गरीबों को दान करें निश्चित तौर पर इसका फायदा आपको देखने को मिल सकता है। प्रमोशन के योग हैं और शादीशुदा जिंदगी में भी खुशखबरी मिल सकती है।

Rashifal 2025 Scorpio यानी वृश्चिक जानें कैसा है साल

वृश्चिक राशि (Scorpio) की बात करें तो यह साल आर्थिक मामले में काफी फायदेमंद होने वाला है। स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पेट दर्द और ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों से जिंदगी थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है लेकिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद आपको इसका असर देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक एंगल बनेगा और आप अपनी निजी जिंदगी में खुश रहेंगे।

Rashifal 2025 में धनु यानी Sagittarius की क्या है स्थिति

धनु राशि (Sagittarius) के जातकों की बात करें तो साल 2025 आपके लिए हितकारी हो सकता है। अगर आप भगवान विष्णु की पूजा करते हैं आपके सभी बिगड़े हुए काम बनेंगे और जो भी काम 2024 में रुके थे वह सब बिना रोक-टोक के पूर्ण होंगे। वैवाहिक जीवन भी खुशनुमा बीतेगा। अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का समय आपके लिए काफी हितकारी है जिसमें आपको खुशखबरी मिल सकती है।

Rashifal 2025 में Capricorn यानी मकर करें ये उपाय

मकर राशि (Capricorn) के जातक की बात करें तो 2025 में अगर आप संतान पाना चाहते हैं तो यह साल आपके हित में होने वाला है। अगर सितंबर से नवंबर तक का समय आप धन संपत्ति अर्जित करने में लगाते हैं तो इसका फायदा आपको भविष्य में देखने को मिलेगा। पेट दर्द की शिकायत रह सकती है लेकिन इससे किसी खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह साल आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है तो ऐसे में आप पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। दीपक प्रज्वलित करना ना भूले।

Aquarius Rashifal 2025 में कुंभ राशि के लिए कैसा है यह साल

कुंभ राशि (Aquarius) के जातक की बात करें तो 2025 में आपको दान करने का फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है लेकिन धैर्य रखें क्योंकि इस साल शिक्षा और जॉब के मामले में आपको निराशा हाथ नहीं लगेगी। इसके साथ-साथ आपका लव लाइफ भी काफी खास रहने वाला है। मनचाही मुरादें पूरी होगी।

Rashifal 2025 में Pisces यानी मीन राशि के जातकों के लिए क्या है खुशखबरी

जहां तक बात करें मीन राशि (Pisces) के जातकों के लिए तो 2025 में मार्च के बाद आपको कुछ-कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मई के बाद काफी हद तक संभव है कि आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आय के स्रोत खुलेंगे और स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह साल आपके हित में है। शिव पूजा करें जिसका असर आपको आपकी जिंदगी में देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Rashifal 9 March 2026

मार्च 8, 2026

Rashifal 8 March 2026:

मार्च 7, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Rashifal 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026