---Advertisement---

Rashifal 25 February 2026: बुधवार को किसके लिए ग्रह बदलेंगे चाल, जानें किनकी होगी पदोन्नति और किन्हें मिलेगा नुकसान

Rashifal 25 February 2026: 12 राशि के जातक के लिए आखिर क्या कहती है किस्मत और कहां आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। बुधवार किस पर मेहरबानी दिखाने वाली है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 24, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 25 February 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 25 February 2026: राशिफल 25 फरवरी 2026 में 12 राशि के जातकों में से किसके लिए दिन खुशनुमा होने वाला है और बुधवार किसके लिए बुरी किस्मत लेकर आने वाली है। आइए जानते हैं इसे लेकर आपका भाग्यफल क्या कहता है और कहां आपको सावधान रहने में ही भलाई होने वाली है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, तुला, मकर, कुंभ मीन राशि तक के लिए आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा उपाय फायदेमंद होने वाला है। राशिफल 25 फरवरी 2026 में फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी वृष मिथुन राशि की तरफ संचार करेगा।

मेष राशि के लिए क्या है किस्मत में

बुधवार को राशिफल 25 फरवरी 2026 मे मेष राशि के जातक को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से फायदा मिलेगा। भाग्य आपका अच्छा है और जॉब में आज फायदे होंगे। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता रोमांचक हो सकता है लेकिन इस दौरान बहस करने से परहेज करने में भलाई है। निवेश में सतर्कता बरतें।

राशिफल 25 फरवरी 2026 में क्या है वृष राशि की किस्मत

श्रीसूक्त का पाठ करने से वृष राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। आज आप वाहन खरीद सकते हैं। सेहत को लेकर दिन फायदेमंद नहीं है। लव लाइफ के लिए बुधवार काफी हितकारी होने वाला है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं तो वहीं आत्मविश्वास की आज कमी नहीं रहने वाली है।

मिथुन राशि को कहां मिलने वाला है फायदा


मंदिर जाने से मिथुन राशि के जातक का बिगड़ा हुआ काम बनने वाला है। राशिफल 25 फरवरी 2026 में लव लाइफ के लिए दिन काफी खुशनुमा होने वाला है। सेहत और बिजनेस में कोई भी परेशानी नहीं है। वहीं स्टूडेंट के लिए भी दिन फायदेमंद बताया जा रहा है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की थी।

कहां कर्क राशि के लिए बदलेगी किस्मत

सफेद रंग का कपड़ा पहनने से कर्क राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। खर्च बढ़ने की संभावना है तो वहीं जॉब में दबाव की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नींद नहीं आने की वजह से तबियत बिगड़ सकती है तो ऐसे में स्ट्रेस लेने से परहेज करें बिजनेस में नए रिश्ते बन सकते हैं।

निवेश करने से पहले सिंह राशि हो जाए अलर्ट

पार्टनर के साथ सिंह राशि के जातक वाद विवाद नहीं करें तो बेहतर है। धेर्य बनाकर रखने में भलाई है। केसर तिलक लगाने से लाभ मिलेगा तो वहीं नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस में आप इन्वेस्टमेंट और बचत दोनों पर ध्यान दें। निवेश करने से पहले सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या राशि के लिए खुशहाली लाएगी बुधवार

राशिफल 25 फरवरी 2026 में लक्ष्मी पूजन करने से फायदा मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करेंगे तो इससे आपको तगड़ा रिटर्न मिलने वाला है। बिजनेस में दोस्त का सहयोग मिलेगा और इसका फायदा में मिलेगा। सेहत के लिहाज से दिन हितकारी बताया जा रहा है तो परिवार में खुशियों का पल बिता सकते हैं।

तुला राशि के लिए कहां है फायदा ही फायदा

तुला राशि के जातक राशिफल 25 फरवरी 2026 में 7 कौड़ी मां लक्ष्मी को चढ़ाकर तिजोरी में रखें लाभ मिलेगा। लव लाइफ मिला जुला रहने वाला है। धोखा और ब्रेकअप की संभावना है। परिवार के साथ खुश रहने की सलाह दी जाती है तो बिजनेस में धन कमाने के मौके आपको मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है राशिफल 25 फरवरी 2026 की किस्मत

वृश्चिक राशि के जातक कपड़े का दान करने से बुधवार 12 जातकों में से किन के लिए फायदेमंद होने वाला है और किसे मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। हितकारी हो सकता है। पति और पत्नी के बीच सामंजस्यता रहना बेहद जरूरी है ताकि आपके बीच दूरियां ना आ सके। पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स के हित में दिन बताया जा रहा है तो थकान और आलस की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

किसका मिलेगा धनु राशि को फायदा


धनु राशि के जातक सफेद रंग के कपड़े का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें इससे लाभ मिलेगा। दर्द की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बिजनेस के लिहाज से दिन उत्तम है। पिता का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही फिजूल खर्ची पर आपको ध्यान देने की काफी हद तक जरूरत है।

राशिफल 25 फरवरी 2026 में क्या करें मकर राशि

मकर राशि के जातक जमीन खरीद सकते हैं और माता-पिता के साथ-साथ पत्नी का सहयोग मिलने वाला है। चांदी का सिक्का लक्ष्मी पूजन में इस्तेमाल करने से आपको भाग्य का साथ बताया जा रहा है। बिजनेस में किसी और पर भरोसा करने से जहां तक हो सके परहेज करने में भलाई है। आध्यात्म की तरफ रुझान बढ़ सकता है।

कुंभ राशि के लिए कैसा है बुधवार का दिन

महिलाओं को लाल कपड़ा दान करने से आपको लाभ मिल सकता है। कुंभ राशि के लिए दुश्मनों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं तो सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होने वाले हैं। आत्मविश्वास से भरपूर यादें आपके लिए रोमांचक हो सकता है।

मीन राशि के लिए कहां है Rashifal 25 February 2026 में खतरा

मीन राशि के स्टूडेंट को घर से बाहर जाना पड़ सकता है तो लव लाइफ में किसी तीसरे की आने की वजह से आपके बीच दूरियां आ सकती है। हल्के रंग के पर्दे का इस्तेमाल करें फायदा होगा और पॉजिटिव एनर्जी आपके जीवन में संचार करेगा। आज आप चोटिल हो सकते हैं तो ऐसे में सावधानी बरतने में भलाई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Snowfall Alert 25 Feb 2026

फ़रवरी 24, 2026

Asim Munir

फ़रवरी 24, 2026

कल का मौसम 25 Feb 2026

फ़रवरी 24, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 24, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 24, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 24, 2026