---Advertisement---

Rashifal 3 February 2026: मंगलवार को किन जातकों पर है बुरा साया, जानें हनुमान जी की कृपा से किसकी बदल सकती है किस्मत

Rashifal 3 February 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक मंगलवार 3 फरवरी आपकी किस्मत के कौन से दरवाजे खटखटाने वाली है। कहां आपको बचकर रहने के लिए कहा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 3 February 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 3 February 2026: राशिफल 3 फरवरी 2026 किन राशि के जातकों के लिए किस्मत का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार है तो किनके लिए स्वास्थ्य से लेकर शादीशुदा जिंदगी, आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। बिजनेस से लेकर जॉब तक के मामले में राशिफल 3 फरवरी 2026 आपकी किस्मत क्या लेकर आई है। मंगलवार फागुन कृष्ण पक्ष तृतीया चंद्रमा सिंह और कन्या राशि की तरफ संचार करने वाला है जिसकी वजह से कई राशि के जातकों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं आपके लिए आज क्या उपाय है।

मेष राशि को Rashifal 3 February 2026 में कहां है फायदे मिलने की संभावना

जहां तक राशिफल 3 फरवरी 2026 की बात करें तो मेष राशि के जातक मुख्य दरवाजे पर घी का दिया जलाएं इससे आपको लाभ मिल सकता है। आज दोस्ती में धोखा मिलने की आशंका है तो इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर आज कोई भी परेशानी नहीं है। नौकरी के साथ-साथ बिजनेस के लिए दिन उत्तम है।

वृष राशि करें राशिफल 3 फरवरी 2026 में यह उपाय

भगवान शिव का जलाभिषेक करने से वृष राशि के जातक को आज लाभ मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है तो उसके अलावा बिजनेस में ऐसी डील मिलने की उम्मीद है जिससे आपको लाभ मिलेगा। पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के लिए आज मेहनत करने से ही बात बन सकती है।

मिथुन राशि के लिए कैसे दिन है हितकारी


राशिफल 3 फरवरी 2026 में अगर मिथुन राशि के जातक की बात करें तो हनुमान जी को लड्डू चढ़ाने से मंगलवार आपके लिए हितकारी हो सकता है। शॉपिंग पर आप जा सकते हैं और पार्टनर का सपोर्ट मिलने की उम्मीद आप रख सकते हैं। प्रमोशन के साथ-साथ आय में वृद्धि के चांस हैं।

राशिफल 3 फरवरी 2026 में कहां कर्क राशि रहें सावधान

कर्क राशि के जातक शिव और मां पार्वती की पूजा करें इससे लाभ मिलने की संभावना है। धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं तो बैंकिंग में काम कर रहे लोगों को फायदा होने वाला है। मंगलवार के दिन काम का दवाब अधिक रहेगा तो सेहत के लिए दिन हितकारी नहीं है तो ऐसे में सावधान रहे।

सिंह राशि को काम की वजह से क्या करने की है सलाह


राशिफल 3 फरवरी सिंह राशिफल की बात करें सुहागन महिलाओं को सुहाग की सामग्री दान करने से फायदा होगा। पैर टूटने की आशंका नजर आ रही है तो ऐसे में सावधानी बरतें। खुद को चोटिल ना होने दे। पति-पत्नी के साथ रिश्ता मजबूत करने का समय है। जरूरी काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि के लिए मंगलवार कैसे है हितकारी

लाल रंग के कपड़े पहनने से कन्या राशि के जातक को राशिफल 3 फरवरी 2026 में फायदा होगा। भाई बहन के बीच दूरियां आ सकती है। संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना है। बिजनेस में जहां तक हो सके लेनदेन से बचने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ बात करने से जहां तक हो सके बचें।

राशिफल 3 फरवरी 2026 में क्या है तुला राशि के लिए योग


तुला राशि के जातक शिव मंत्र का जाप करें इससे आपको फायदा होगा। कुछ बीमारियां आपको परेशान कर सकती है। लव लाइफ में प्यार मिलने की संभावना है। मांगलिक यात्रा पर जाने का समय है। गाड़ी या वाहन खरीदने के भी योग नजर आ रहे हैं। आने वाला समय आपके लिए उत्तम है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है मंगलवार को खास


बिजनेस के लिए आपसे वृश्चिक राशि को मंगलवार लाभदायक होने वाला है तो लव लाइफ में आपको एक्स की याद सताएगी। सेहत के लिहाज से राशिफल 3 फरवरी 2026 आपके लिए फायदेमंद नहीं है तो बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। स्टूडेंट के लिए यह दिन उत्तम है मेहनत करने से न हिचकें।

राशिफल 3 फरवरी 2026 में क्या करें धनु राशि


मोती का दान करने से मंगलवार को धनु राशि के जातक को लाभ हो सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है तो आज फायदा होगा। मंगलवार को क्रोध पर नियंत्रण करने की जरूरत है। लव लाइफ में प्यार को लेकर अपना सब कुछ कुर्बान करने से बचें। पेट दर्द से आप परेशान रह सकते हैं।

मकर राशि के लिए क्या है राशिफल 3 फरवरी 2026 को सलाह

शेयर मार्केट से मकर राशि को लाभ मिलने की संभावना है। मां की सेवा करने से आपको फायदा होगा तो बिजनेस में दोस्त के सहयोग से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। इस दौरान अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। परिवार में तनाव की स्थिति बनी रख सकती है तो ऐसे में सामंजस्य बनाने की जरूरत है।

परिवार के साथ रिश्ते को लेकर ना करें ये गलती

कुंभ राशि के जातक की बात करें तो मंदिर में घी का दिया जलाने से फायदा होगा। जमीन खरीदने के योग नजर आ रहे हैं तो स्वास्थ्य और बिजनेस के मामले में आज उस कदर फायदे मिलेंगे जिसकी शायद आपने उम्मीद भी नहीं की थी। परिवार के साथ रिश्ता बिगड़ सकता है।

बिजनेस के लिहाज से कैसा है मीन राशि के लिए दिन

मीन राशि के जातक के लिए अगर मंगलवार के उपाय की बात करें तो तुलसी को दिया जलाएं इससे लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के योग नजर आ रहे हैं तो बिजनेस में नुकसान मिलने की आशंका है। सोच समझ कर फैसला करें। बीमारी की वजह से भी परेशानी हो सकती है लेकिन लव लाइफ में आज दिन आपके हित में है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

HPSC HCS Recruitment 2026

फ़रवरी 2, 2026

SSC MTS Admit Card 2026

फ़रवरी 2, 2026

कल का मौसम 3 Feb 2026

फ़रवरी 2, 2026

Rain Alert 3 Feb 2026

फ़रवरी 2, 2026

Car Sales January 2026

फ़रवरी 2, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 2, 2026