---Advertisement---

Rashifal 3 January 2026: साल का पहला शनिवार इन 7 राशियों के लिए है मुसीबत, देखें कैसे बचकर रहें आप

Rashifal 3 January 2026: शनिवार 3 जनवरी 2026 आपके लिए राशिफल में क्या लेकर आया है और आज के दिन क्या करने से आपको फायदा होगा। आइए जानते हैं कहां किस्मत आपको धोखा देने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 2, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 3 January 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 3 January 2026: राशिफल 3 जनवरी 2026 आखिर आपके लिए लकी रहेगा। साल का पहला शनिवार क्या आपको वह देगा जिसकी शायद आपने उम्मीद नहीं की थी या एक बार फिर से आपको निराशा हाथ लगने वाली है। हिंदू पंचांग में ग्रह और नक्षत्र का योग बदलने से किस्मत में फेर बदल के योग बताए जाते हैं लेकिन 2026 की शुरुआत क्या आपके लिए भाग्योदय लेकर आया है। आइए जानते हैं इसे लेकर राशिफल 3 जनवरी 2026 में आपके लिए क्या कुछ कहा गया है जो जान लेना जरूरी है ताकि आप शनिवार के लिए उपाय कर सकते हैं।

राशिफल 3 जनवरी 2026 में क्या है मेष राशि के लिए

मेष राशि के लिए राशिफल 3 जनवरी 2026 की बात करें तो आज के दिन पीपल के पेड़ में दिया जलाने से आपको फायदा होगा। मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को फायदे होने के चांसेस हैं तो जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से आपका काम बिगड़ सकता है। प्यार के मामले में आज आपको धोखा मिलेगा और दिल टूट सकता है। बीमार होने की भी संभावना है।

राशिफल 3 जनवरी 2026 में क्या है वृष राशि का हाल

वृषभ राशि के जातक माता-पिता को लेकर आज परेशान हो सकते हैं। पीपल की परिक्रमा करने से फायदा होगा। पार्टनर के साथ रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो सकता है। परिवार में विवाद होने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही निवेश करना आज के लिए फायदेमंद है।

मिथुन राशि के लिए कहां है फायदेमंद

मिथुन राशि के लिए राशिफल 3 जनवरी 2026 की बात करें तो हनुमान जी की पूजा करने से आपको लाभ मिलेगा। स्टूडेंट अगर मेहनत करते हैं तो आज उसको परिणाम भी मिलेगा लेकिन प्यार के मामले में आज आपका दिन हित में नहीं है। संतान को लेकर आप परेशान हो सकते है। बिजनेस में सफलता मिलने की संभावना है।

कहां कर्क राशि को राशिफल 3 जनवरी 2026 में रिस्क

कर्क राशि के लिए किस्मत की बात करें तो आज गायत्री मंत्र का जाप करने से आपको लाभ मिल सकता है। वाहन से दुर्घटना के भी योग नजर आ रहे हैं। शनिवार को प्यार की वजह से भी आपको परेशान होना पड़ सकता है तो बिजनेस के लिए मिला-जुला दिन रहने वाला है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।

राशिफल 3 जनवरी 2026 में क्या करें सिंह राशि

सिंह राशि के लिए राशिफल 3 जनवरी 2026 की बात करें तो सूर्य को जल देने से आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। बिजनेस के लिए बाहर जाने से जहां तक हो सके बचकर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप शनिवार को चोटिल भी हो सकते हैं तो कुछ भी करने से पहले ध्यान दें।

कन्या राशि को कहां है खतरा

कन्या राशि शनिवार को राशिफल 3 जनवरी 2026 में आप भगवान विष्णु को भोग लगाए। इससे लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे तो सेहत के साथ-साथ नौकरी और पढ़ाई के मामले में भी मिला-जुला दिन रहने वाला है। प्यार के चक्कर में ना पड़ने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि को कहां है राशिफल 3 जनवरी 2026 में बचने की जरूरत

तुला राशि के जातक बरगद के पेड़ में लाल कपड़े को बांधकर सिक्का डालें और उसे तिजोरी में रख दें। बिजनेस में लाभ होगा और निवेश करने पर फायदे होंगे। प्यार आज किसी के सामने इजहार ना करें नहीं तो आपका फायदा कोई उठा सकता है। भाग दौड़ की स्थिति बनी रहेगी और आप बीमार भी पड़ सकते हैं।

राशिफल 3 जनवरी 2026 में वृश्चिक राशि को कहां है फायदा

शनिवार राशिफल 3 जनवरी 2026 की बात करें तो वृश्चिक राशि के जातक लड्डू गोपाल को माखन मिश्री खिलाने से आपको फायदे मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं तो आज जॉब के नए ऑफर आपको आ सकते हैं। सेहत से लेकर बिजनेस तक के लिए आज दिन फायदा लेकर जाएगा।

धनु राशि क्या करें शनिवार को

धनु राशि की किस्मत की बात करें तो सूर्य को अर्घ्य देने से आपको लाभ मिलने की संभावना है। आज का दिन लव लाइफ में बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है तो सेहत को लेकर भी ध्यान रखें नहीं तो खर्च बढ़ सकते हैं। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बिजनेस में लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

वाद विवाद से बचें मकर राशि

मकर राशि के लिए 3 जनवरी 2026 की बात करें तो बिजनेस के लिए आज का दिन उत्तम नहीं है। शनिवार को कमल का फूल मां लक्ष्मी को चढ़ाने से आपको लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। दांपत्य जीवन हालांकि अच्छा रहने वाला है लेकिन वाद विवाद से बचें और गुस्सा ना करें।

कुंभ राशि के लिए जानें क्या है खास

कुंभ राशि के जातक लक्ष्मी और गणेश को नारियल चढ़ाने से आपको लाभ मिलेगा। परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहेगी तो आज सेहत के मामले में भी दिन उत्तम है। बिजनेस से लेकर निवेश और शेयर के लिहाज से शनिवार आपके लिए फलकारी होने वाला है।

मीन राशि के लिए क्या है किस्मत में शनिवार को

मीन राशि के जातक आज मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को ध्यान करें। आज किसी से भी उधार लेने से जहां तक हो सके बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लव लाइफ में भी विवाद से जहां तक हो सके बचकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके बीच दूरियां हमेशा के लिए आ सकती है । अपने में बदलाव करना बेहद जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026