---Advertisement---

Rashifal 30 August 2026: किस उपाय से 12 राशियों का बदल सकता है भाग्यफल, बिजनेस से लेकर सेहत तक कहां है बदकिस्मती

Rashifal 30 August 2026: भाग्य आखिर किस तरफ इशारा करने के लिए तैयार है और रविवार को किसकी किस्मत कहां यू टर्न लेने वाली है। जानिए क्या है वह उपाय जो संवार सकती है आपकी किस्मत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 30 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 30 August 2026: हर दिन आपकी जिंदगी में परिवर्तन आते हैं क्योंकि ग्रहों की नक्षत्र और चाल बदलते हैं। हिंदू धर्म में राशियों को यकीन करने वाले लोग इस बात को फॉलो भी करते हैं और हर दिन के राशि के हिसाब से चीजें करना ठीक समझते हैं। अगर आप भी उस लिस्ट में हैं जो राशिफल में भरोसा रखते हैं तो आइए जानते हैं आपके यहां किस्मत क्या खास लेकर आई है। किस उपाय को करने से रविवार को आप बेहतर बना सकते हैं और कहां सतर्कता बरतने से बात बन सकती है। कुछ उपाय आपके लिए कारगर भी हो सकते हैं। 12 राशियों के लिए क्या है।

Rashifal 30 August 2026 में मेष राशि करें ये उपाय

मेष राशि के लिए अगर भाग्य की बात करें तो तांबे के लोटे में लाल फूल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से फायदा हो सकता है। काम में बदलाव लाने से चीजें बदल सकती है। मौसम बदलने की वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं। प्यार में गलतफहमी आ सकती है।

वृष राशि के लिए क्यों है परेशानी

वृष राशि के लिए किस्मत की बात करें तो रविवार को मंदिर में गेहूं और गुड़ चढ़ाने से फायदा हो सकता है। पार्टनर से मनमुटाव होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। गर्दन और कंधों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं कुछ चीज आपके हिसाब से नहीं होंगे जिसकी वजह से मन परेशान हो सकता है।

रविवार को किस उपाय को करने से बन सकती है बात

राशिफल 30 अगस्त 2026 में पक्षियों को गेहूं खिलाने से फायदा हो सकता है। किसी से उधार लिया पैसा आपको मिल सकता है। इसके अलावा नहीं जिम्मेदारी मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्यार के लिहाज से आज का दिन काफी खास बताया गया है।

क्यों खास है कर्क राशि के लिए किस्मत

कर्क राशि के जातक सूर्य देव को जल चढ़ाने से फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। रात में जल्दी सोने की कोशिश करें तो वहीं बड़े बुजुर्ग के आशीर्वाद से आपका काम बन सकता है। घर खरीदने या रिनोवेशन का काम कर सकते हैं।

राशिफल 30 अगस्त 2026 में क्या करें सिंह राशि के जातक

सिंह राशि के लिए अगर भाग्य की बात करें तो लाल वस्त्र पहनकर मंदिर जाने से फायदा होगा। पिता की वजह से आज आपको धन संपत्ति मिलने की संभावना है। जॉब में सीनियर की तारीफ मिलने वाली है तो मसालेदार भोजन करने से जहां तक हो सके सावधान रहने की जरूरत बताई गई।

कहां अलर्ट रहे कन्या राशि के जातक

कन्या राशि के लिए लाल फूल भगवान को अर्पित करने से फायदा हो सकता है। शरीर में कमजोरी के साथ-साथ बजट बिगड़ने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है लेकिन इस दौरान अपनी खुशी को खुद ही नजर लगेगी।

तुला राशि के लिए जानें भाग्य का हाल

राशिफल 30 अगस्त 2026 में तुला राशि के जातक लाल फूलों की माला सूर्य देव को अर्पित करने से फायदा हो सकता है। किसी मित्र की वजह से आप जिंदगी में सक्सेस पाएंगे। पुराने मतभेद खत्म करके पार्टनर के साथ नए रिश्ते की शुरुआत करने का समय बताया गया है। सिरदर्द की वजह से परेशान रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए जानें भाग्य की दशा

वृश्चिक राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो रविवार को गुड और चना मंदिर में चढ़ने से फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है। स्ट्रेस की वजह से आप परेशान हो सकते हैं तो यात्रा पर पैसे खर्च होने की संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि के लिए जानें राशिफल 30 अगस्त 2026

धनु राशि के जातक के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो सूर्य देव को जल गुड का भोग लगाने से लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में आप दूसरे शहर में जा सकते हैं तो वहीं शिक्षा से जुड़े मामले में खर्च बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। पार्टनर की वजह से बिजनेस में लाभ मिल सकता है।

मकर राशि के लिए जानें किस्मत

मकर राशि के लिए अगर राशिफल 30 अगस्त 2026 में किस्मत का हाल देखें तो मंदिर में गेहूं और लाल फूल अर्पित करने से फायदा हो सकता है। घरेलू खर्च बढ़ने की संभावना है तो पुराने निवेश से फायदा होने के संकेत नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि के लिए रविवार की किस्मत जानें

कुंभ राशि के जातक के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो गाय को गुड़ खिलाने से फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत करने से आपके बीच की दूरियां कम होगी तो वहीं लगातार बैठने से बचने की जरूरत है। दूसरों की इज्जत करना आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

क्या करें रविवार को मीन राशि के जातक

मीन राशि के जातक के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो सूर्य देव को जल अर्पित करने से लाभ मिल सकता है। मन प्रसन्न रहने वाला है तो आर्थिक मदद परिवार से मिलने की वजह से आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026

Rashifal 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026

Lucknow News

सितम्बर 15, 2026

कल का मौसम 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026

Rain Alert 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026

UPI Payment

सितम्बर 15, 2026