---Advertisement---

Rashifal 4 May 2026: इन राशियों पर सोमवार को टूट सकता है मुसीबत का पहाड़, देखें 12 राशियों के लिए क्या है स्थिति

Rashifal 4 May 2026: आखिर क्या कहते हैं आपके सितारे, दिन की शुरुआत किस तरह से करें। प्यार से लेकर करियर तक के लिए आखिर कैसा रहने वाला है यह दिन जो आपके लिए जान लेना जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 3, 2026 9:00 अपराह्न | Updated: मई 4, 2026 7:23 अपराह्न

Rashifal 4 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 4 May 2026: यह सच है कि ग्रहों नक्षत्र की स्थिति हर दिन बदलते हैं और यह हमारे जीवन में नए बदलाव लेकर आती है ऐसे में आखिर सोमवार के सितारे आपके लिए क्या कहते हैं और कौन सा उपाय आपके लिए शुभ बनेगा। क्या आपका यह दिन लकी होने वाला है। राशिफल 4 मई 2026 में आइए जानते हैं लव लाइफ, करियर और हेल्थ के मामले में कौन सी चीज आपके लिए पक्ष में होने वाली है और करियर से लेकर जीवन में कहां किस गलती को करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज के दिन आपकी जिंदगी में क्या बड़ा होने वाला है।

Rashifal 4 May 2026 में जानें मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो सोमवार को जिंदगी का प्यार मिल सकता है। ओम सूर्याय नमः का जाप करने से आपको फायदा होगा। हालांकि बच्चों की वजह से आप परेशानी का सामना करना कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है तो वहीं बिजनेस में लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृष राशि के लिए क्या है भाग्य में

ओम बुद्धाय नमः का जाप करने से वृष राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। आज ऐसे शख्स से मुलाकात होने वाली है जो आपके लिए भगवान बनकर रहेंगे और उनकी वजह से आपको बिजनेस में लाभ मिल सकता है। वाहन संभाल कर चलाए। किसी को भी अपने मन की बात बताने से परहेज करें।

मिथुन राशि के लिए क्या कहता है सोमवार


मिथुन राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो राशिफल 4 मई 2026 में पैरों में दर्द की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। बिजनेस बढ़ने की संभावना है लेकिन नौकरी में ट्रांसफर होने की उम्मीद है। सूर्य को जल देने से आपको फायदा हो सकता है।

कर्क राशि के लिए क्या है सलाह

कर्क राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो खर्च की कोई कमी नहीं रहने वाली है। आज के दिन गरीबों को दान करने से आपको फायदा होगा। परिवार के साथ अच्छा रिश्ता बनेगा लेकिन पार्टनर को क्वालिटी टाइम देना जरूरी है नहीं तो आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।

सिंह राशि के लिए कैसा है सोमवार का दिन

सिंह राशि के जातक को नौकरी में आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तुलसी के पौधे में पानी डालें लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ आज का दिन नोकझोंक से भरा हुआ रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। आर्थिक पक्ष बेहतर हो सकता है।

कन्या राशि के लिए जानें राशिफल 4 मई 2026 में स्थिति

कन्या राशि के जातक के लिए आज दिन मुश्किलों से भरा रह सकता है। हालांकि विदेश से धन लाभ की संभावना नजर आ रही है। पार्टनर की वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं तो रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन हितकारी है। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं लाभ मिलेगा।

कहां तुला राशि के लिए बढ़ सकता है खतरा

तुला राशि के जातक के लिए आज दिन मिला जुला रहने वाला है। पढ़ाई और करियर में कोई भी जल्दबाजी करने से बचें। क्रोध आपके लिए शत्रु के समान है तो ऐसे में बिना सोचे समझे कोई भी गलती ना करें। तनाव और मनमुटाव होने की वजह से परिवार में क्लेश बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है राशिफल 4 मई 2026 में किस्मत

माता लक्ष्मी की पूजा करने से वृश्चिक राशि के जातक की किस्मत खुल सकती है। नौकरी में लाभ मिलने की संभावना है लेकिन मानसिक परेशानी की वजह से आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। योग और मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। शादीशुदा जिंदगी काफी खुशनुमा रहने वाला है।

धनु राशि के लिए क्या है सितारों का योग


धनु राशि के जातक के लिए भगवान सूर्य की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज धन नुकसान के चांसेस दिखाई दे रहे है। बिजनेस में मिला-जुला दिन रहने वाला है लेकिन किसी भी डील को करने से पहले थोड़ा सावधान रहना जरूरी है। पार्टनर के साथ तनाव आज खत्म हो सकता है।

कहां सोमवार को मकर राशि के लिए है अलर्ट

मकर राशि के जातक के लिए सोमवार राशिफल 4 मई 2026 में बच्चों के साथ समय बिताने की सलाह दी जाती है। शनि देव के मंदिर में पूजा करने से फायदा हो सकता है। काम की वजह से अपने पार्टनर को इग्नोर करने की गलती बिल्कुल भी ना करें। लॉटरी से फायदा हो सकता है।

कुंभ राशि के लिए क्या है राशिफल

आज कुंभ राशि के जातक के लिए चंद्रमा की पूजा करना फायदेमंद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आज व्यस्त रहेंगे। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा है। ओवर कॉन्फिडेंस आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। पत्नी से विवाद करने से बचें।

राशिफल 4 मई 2026 में कहां सचेत रहे मीन राशि

मीन राशि के जातक के लिए आज शनि देव मंदिर में पूजा अर्चना करना लाभदायक साबित हो सकता है। इसके अलावा कर्ज लेने से जहां तक हो सके बचें। पढ़ाई में सफलता और नौकरी में विवाद के लिए तैयार रहे। किडनी सर्जरी समस्या से ग्रसित लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। बिजनेस में धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मई 4, 2026

कल का मौसम 5 May 2026

मई 4, 2026

Rain Alert 5 May 2026

मई 4, 2026

Assembly Election Results 2026

मई 4, 2026

Bhagwant Mann

मई 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 4, 2026