---Advertisement---

Rashifal 6 September 2026: चिंता से बचें मेष राशि तो मिथुन राशि पर चंद्रमा मेहरबान! जानिए रविवार को क्या करें और कहां बचें

Rashifal 6 September 2026: 12 राशियों के लिए क्या है उपाय और कहां आपको किस्मत का फायदा और कहां नुकसान देखने को मिल सकता है। आइए आपके लिए भाग्य के तारे क्या बता रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 6 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 6 September 2026: राशियां आपके लिए हमेशा हितकारी हो यह संभव नहीं है कभी-कभी आपको मन मुताबिक चीजें मिलती है तो कभी-कभी आपके लिए यह हितकारी साबित नहीं होता है। ऐसे में राशिफल 6 सितंबर 2006 रविवार कृष्ण पक्ष दशमी चंद्रमा मिथुन राशि की तरफ संचार करने वाला है। ऐसे में आपके लिए किस्मत कहां मेहरबानी दिखाने वाली है क्या करने से आपको फायदा हो सकता है और कहां आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं भाग्य के तारे क्या बता रहे हैं।

मेष राशि रविवार को क्या करें

राशिफल 6 सितंबर 2026 की बात करें तो गुड और चने का भोग हनुमान जी को लगाने से मेष राशि को फायदा हो सकता है। निजी जीवन में चिंता को खुद पर हावी ना होने दे। योग करने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आपको लाभ मिल सकता है तो आर्थिक जिम्मेदारी बढ़ने की संभावना है।

वृष राशि के Rashifal 6 September 2026 में जानें उपाय

वृष राशि के जातक के भाग्य की बात करें तो मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करने से आपको लाभ मिल सकता है। संयम रखना जरूरी है और अच्छी नींद लेने से भी फायदा हो सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेगी तो ऐसे में मेहनत करने से ना बचें। इसके साथ ही पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ जिएंगे।

मिथुन राशि के लिए भाग्य का हाल जानें

मिथुन राशि के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो गणेश जी को दुर्वा चढ़ाने से फायदा हो सकता है। सफलता के अवसर मिलने की संभावना नजर आ रही है तो वहीं घर के बड़े फैसले में आपकी जिम्मेदारी बनती है। परिवार से दूर हो सकते हैं तो ऐसे में बातचीत करने से ही दूरियां कम हो सकती है।

राशिफल 6 सितंबर 2026 में कर्क राशि की किस्मत जानें

कर्क राशि को भाग्य का साथ मिलेगा अगर आप चंद्र देव को जल अर्पित करते हैं तो इसके अलावा आपको ईमानदारी और विनम्रता के साथ काम करने की जरूरत है। कमाने के नए रास्ते खोल सकते हैं लेकिन सही दिशा का ध्यान रखना जरूरी है।

सिंह राशि के लिए क्या करना है नुकसानदायक

सूर्य को अर्घ्य देने से सिंह राशि के जातक के लिए राशिफल 6 सितंबर 2026 हितकारी बन सकता है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तो ऐसे में निवेश करने से बचें। इमोशनल फैसले से आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में जो भी करें सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है।

क्या है कन्या राशि के है लिए किस्मत की दशा

कन्या राशि के जातक के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो गणेश जी को दूर्वा और मोदक चढ़ाने से फायदा हो सकता है। काम और जिंदगी में बैलेंस बनाकर रखना जरूरी है। मानसिक थकान की वजह से परेशानी आ सकती है। घर के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि के लिए भाग्य का हाल जानें

तुला राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 6 सितंबर 2026 में किस्मत की बात करें तो मां लक्ष्मी को चीनी का भोग लगाने से फायदा हो सकता है। आर्थिक फैसले में सावधानी बरतना जरूरी बताया गया है नहीं तो चीजें बिगड़ सकते हैं। आमदनी के साथ-साथ खर्च बढ़ने की भी संभावना दिखाई दे रही है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है किस्मत

वृश्चिक राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने से फायदा हो सकता है। बड़े निवेश में पैसा लगाने से जहां तक हो सके बचने की जरूरत है नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी बताया गया है। पार्टनर के साथ भरोसा दिखाना आपके लिए अहम है।

धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 6 सितंबर 2026 में खास

धनु राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से लाभ मिल सकता है। वहीं इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक तौर पर आराम करने की सलाह दी जाती है नहीं तो चीजें बिगड़ सकती है। भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे लेकिन किसी और के दखलअंदाजी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मकर राशि के लिए क्या है उपाय

मकर राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आर्थिक स्थिति आपके लिए फायदेमंद नहीं है। राशिफल 6 सितंबर 2026 में शनि देव को काले तिल अर्पित करने से लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत से रिश्ता मजबूत हो सकता है। वहीं बचत करने से आपको फायदा मिलने की पूरी संभावना है।

कुंभ राशि के लिए जानें भाग्य का हाल

कुंभ राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने से रविवार को मेहरबानी देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है तो वहीं भविष्य को लेकर विचार करने की सलाह दी जाती है। मन से आप आज काफी खुश महसूस करेंगे। आत्मविश्वास की कमी नहीं रहने वाली है।

क्या करें मीन राशि के लिए जरूरी उपाय

मीन राशि के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करने से फायदा हो सकता है। रिश्ते में परेशानी होगी लेकिन गलतफहमियां दूर हो सकती है। मानसिक शांति के लिए पार्टनर से दिल खोल कर बात करना जरूरी है। निवेश के लिए अच्छा समय बताया गया है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026