---Advertisement---

Rashifal 7 April 2026: मंगल की दशा की वजह से महा विनाशक होगा इन राशियों के लिए दिन, जानें कहीं आपकी राशि में तो नहीं है संकट

Rashifal 7 April 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए कैसी है मंगलवार की स्थिति और क्या आपको खास मिलने वाला है। आइए जानते हैं 12 राशि के बारे में क्या कहा गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 6, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 7 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 7 April 2026: राशिफल में अगर आप भी भरोसा करते हैं तो यह जानने के लिए निश्चित तौर पर हर दिन इंतजार करते होंगे कि आखिर आज आपकी किस्मत में क्या है। अगर आप भी उस लिस्ट में हैं तो आइए जानते हैं आपके लिए मंगलवार को कहां भाग्य मेहरबान है और कहां मुश्किलों की वजह से आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 12 राशि के जातक के लिए मंगलवार को किस उपाय को करने से बात बन सकती है और कहां सावधान रहने में भलाई है। राशिफल 7 अप्रैल 2026 की बात करें तो वैशाख चंद्रमा वृश्चिक राशि की तरफ संचार करेगा।

Rashifal 7 April 2026 में मेष राशि की पलट सकती है किस्मत

मंगलवार को भगवान गणेश की मेष राशि के जातक अगर 11 दुर्वा से पूजा करते हैं तो उन्हें फायदा हो सकता है। आप अपने दोस्त को दिल दे सकते हैं लेकिन उसके लिए सही समय का इंतजार करें। खुशियों का खजाना भी आने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी और आय के साधन भी मजबूत हो सकते हैं।

कहां अलर्ट रहें वृष राशि

मंगलवार के लिए राशिफल 7 मार्च 2026 में वृष राशि की जातक को तुलसी का पौधा घर में लगाने से फायदा हो सकता है। बिजनेस और रिलेशनशिप में धोखे मिलने की पूरी संभावना है तो ऐसे में सावधान रहे। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है तो ऐसे में योग करें। परिवार के साथ तनाव की स्थिति बनी रह सकती है।

गुस्से को लेकर कहां सावधान रहे मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा गरीबों का दान करने से फायदा होने वाला है लेकिन आर्थिक लिहाज से दिन हितकारी नहीं है। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा और परिवार में मान सम्मान की वृद्धि हो सकती है। माता का सानिध्य मिलने वाला है लेकिन अपने गुस्से पर कंट्रोल करना जरूरी है।

कर्क राशि के लिए कहां भाग्य की मिलेगी पटखनी


कर्क राशि के जातक राशिफल 7 अप्रैल 2026 की बात करें तो बेल के पत्ते को पूजा के स्थान पर रखने से लाभ मिल सकता है। उसके अलावा मांगलिक कार्यक्रम में सेवा करने से लोगों के बीच आप अपनी पहुंच बना पाएंगे। दोस्ती प्यार में तब्दील हो सकता है लेकिन मानसिक तनाव से सेहत पर असर पड़ने वाला है।

भाग्य की है राशिफल 7 मार्च 2026 में सिंह राशि पर क्या मेहरबानी

अपने मन के हिसाब से नौकरी भी मिलेगी और सिंह राशि के जातक को इसका फायदा भी होगा। पीपल के पेड़ के नीचे अगर आप दिया जलाते हैं तो आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं और इस दौरान परिवार आपके साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएगा। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ में है।

कन्या राशि के लिए क्यों खास है मंगलवार

कन्या राशि के जातक को फायदा हो सकता है अगर आप मां पार्वती की पूजा करते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन खुशनुमा बित सकता है। मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को फायदा होगा। खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है। बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी आशंका नजर आ रही है।

कहां तुला राशि को होगा नुकसान

मंगलवार राशिफल 7 अप्रैल 2026 की बात करें तो वृद्धाश्रम में समय बिताने से आपको फायदा हो सकता है लाइफस्टाइल में सुधार करने की जरूरत है तो प्यार के लिहाज से आपको शांति से सोचने की जरूरत पड़ सकती है। सेहत के लिए बिल्कुल भी हितकारी नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।

कहां वृश्चिक राशि को मिल सकती है मुंह की

भगवान शिव को धतूरे चढ़ाने से फायदा हो सकता है। वृश्चिक राशि के जातक आज आप मूड में बदलाव की वजह से परेशानियां बढ़ा सकते हैं। विवाद करने से बचें। विदेश जाने के योग नजर आ रहे हैं तो वही मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करें।

धनु राशि की कैसे बदल सकते हैं किस्मत


रात भर रखे हुए दूध को अगर आप पीपल के पेड़ में चढ़ाते हैं तो धनु राशि की किस्मत बदल सकती है। कोई भी निर्णय करने से पहले सोचने समझने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिए आज दिन परेशानी भरा रह सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने से आप खुद को बोझिल महसूस करेंगे।

मकर राशि के लिए क्यों सौभाग्यशाली है राशिफल 7 मार्च 2026

मकर राशि के जातक की किस्मत हनुमान जी बदल सकते हैं तो ऐसे में पूजा पाठ करें। सेहत के लिहाज से खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन सौभाग्यशाली हैं और बिजनेस में लाभ मिलने के संकेत हैं। बच्चों के साथ मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि के लिए क्या है किस्मत का योग

कुंभ राशि के जातक बिजनेस में नुकसान तय है। घर से निकलते वक्त इलायची खाकर ही जाए हर काम बनेगा लेकिन सोच समझकर ही फैसला ले। पार्टनर के साथ कोई भी बात शेयर करने में ना हिचकाए और इसके साथ ही सेहत काफी हितकारी रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस में फायदे मिलेंगे।

मीन राशि को कैसे मिल सकता है फायदा

बजरंगबली जी की पूजा करने से मीन राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। आर्थिक स्थिति उस कदर हितकारी नहीं है लेकिन योग करने से आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं। बिजनेस में मिली जुली स्थिति रहने वाली है लेकिन आप पार्टनर के साथ मिलकर जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Kisan Samman Nidhi

अप्रैल 6, 2026

Rain Alert 7 April 2026

अप्रैल 6, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 6, 2026

कल का मौसम 7 April 2026

अप्रैल 6, 2026

Dhurandhar 2

अप्रैल 6, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 6, 2026