---Advertisement---

Rashifal 8 December 2025: सोमवार को मीन राशि माता-पिता के साथ बरतें ये सावधानी तो तुला राशि ना चलाए वाहन, जानिए कैसे किस्मत बदलें आप

Rashifal 8 December 2025: सोमवार को आपका राशिफल क्या कहता है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या जरूरी उपाय आज के दिन आप कर सकते हैं और कहां आपको आज संभल कर रहने की जरूरत पड़ने वाली है। कैसे किस्मत की मेहरबानी आप पर हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 7, 2025 9:00 अपराह्न

Rashifal 8 December 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 8 December 2025: आखिर क्या कहता है आपका सोमवार का राशिफल। मेष राशि से लेकर मीन राशि तक ग्रहों की चाल आखिर किस तरफ रुख बदली है और ऐसे में आपको किन जगहों पर सावधान रहने की जरूरत है। कहां आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य से लेकर प्यार और जॉब, करियर के मामले में 12 राशियों के लिए किस्मत क्या कहती है। आइए जानते हैं राशिफल 8 दिसंबर 2025 में क्या कहा गया है। इसके साथ ही आइए जानते हैं क्या है वह उपाय जो असरदार है।

Rashifal 8 December 2025 में कैसे सावधान रहें मेष राशि

मेष राशिफल 8 दिसंबर 2025 की बात करें तो आज भगवान सूर्य देव को जल चढ़ाएं इससे आपके पास पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। मेष राशि के जातक आज जॉब के सिलसिले में आपको अपने लोगों से दूर जाना पड़ सकता है। दोस्ती में नोक झोक की संभावना भी बताई जा रही है तो इसके अलावा पार्टनर के साथ किसी भी बात को ज्यादा खींचने से बचें।

कहां राशिफल 8 दिसंबर 2025 में खतरे से बचें आप

वृष राशि के जातक पक्षियों को दाना खिलाए इससे आपका आज का दिन सर्वोपरि बनेगा। आप आर्ट के क्षेत्र में अपना नाम बना पाएंगे। परिश्रम से सफलता हासिल कर सकते हैं। सफेद कपड़े पहनने से आपको फायदा मिलेगा लेकिन आज वाहन चलाना आपके लिए हितकारी नहीं है। मेहनत से सफलता मिल सकती है।

राशिफल 8 दिसंबर 2025 में क्या है मिथुन राशि का हाल

राशिफल 8 दिसंबर 2025 में मिथुन राशि की बात करें तो आपकी जिंदगी में दिन बिजी हो सकते हैं और आप थकान भी महसूस कर सकते हैं। थोड़ी बहुत चोट लगने की भी संभावना हो रही है। शनि चालीसा का पाठ करने से आपको फायदा मिलेगा। पिता के साथ संबंध मजबूत होगा तो वहीं बिजनेस के सिलसिले में कहीं आपको जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि के लिए राशिफल 8 दिसंबर 2025 में क्या है किस्मत में

कर्क राशि के जातक आज आपको नौकरी में सफलता मिलने को पूरी संभावना दिखाई दे रही है। सुहागिन महिला को श्रृंगार दान करने से फायदे में रहेंगे। अगर आप शादी की सोच रहे हैं तो सोच समझकर फैसला लें। प्यार के मामले में आज आपको धोखा मिलने की संभावना बताई जा रही है। सरकारी नौकरी के लिए अगर आप मेहनत कर रहे थे तो आज फायदा मिल सकता है।

विदेश जाने के बन रहे सिंह राशि के लिए योग

सिंह राशि के जातक आज विदेश जाने के योग बन रहे हैं तो ऐसे में जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। गरीबों को दान दें और बच्चों के साथ मस्ती करने में जरा भी लापरवाही ना बरतें। शाम के समय पैसों के लेनदेन से बचें। भविष्य को लेकर आपकी योजना अब रुख बदलने वाली है। ऐसे में जरा भी लापरवाही ना करें।

राशिफल 8 दिसंबर 2025 में खुशनुमा है कन्या राशि की स्थिति

कन्या राशि के जातक आज वाहन चलाने से जहां तक हो सके बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जाने की प्लानिंग करें। सोने के बर्तन में पानी पीने से पैसों की बारिश हो सकती है। मेहनत से सफलता हासिल करने से आपको कोई नहीं रोक सकता है।

तुला राशि को कहां सावधान रहने की है जरूरत

तुला राशि के जातक आज शॉपिंग पर आप जा सकते हैं।सूर्य मंत्र का जाप करने से आपको फायदा होगा। बड़ी दुर्घटना के दुर्योग बन रहे हैं तो ऐसे में सावधान रहे, सचेत रहें। पैसों की आमदनी बढ़ने वाली है लेकिन इसके साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। ऐसे में फिजूल खर्ची पर ध्यान देना जरूरी है। जॉब के मामले में आपको काम का दवाब बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है योग

वृश्चिक राशि के जातक के लिए राशिफल 8 दिसंबर 2025 की बाद करें तो गुस्सा आपके लिए शत्रु के समान है। गाय को गुरु और गेहूं की रोटी खिलाने से आज काफी फायदे होंगे। सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है तो इसके साथ-साथ बिजनेस और करियर में आपके द्वारा लिए गए फैसले भविष्य के लिए उज्जवल हो सकते हैं।

इस तरह धनु राशि पर हो सकती है किस्मत की मेहरबानी

धनु राशि की बात करें तो आज जॉब में लाभ मिलने के संकेत हैं। काफी हद तक संभव है कि राशिफल 8 दिसंबर 2025 में आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सफेद चंदन का दान करें और स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। पेट के दर्द से परेशान हो सकते हैं लेकिन पारिवारिक मामले में क्लेश से बचने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि की आज बदल सकती किस्मत

मकर राशि की किस्मत आज बदल सकती है। आप ऐसे में छत पर पानी भरकर रखें। प्यार इजहार करना जरूरी है लेकिन अपने शब्दों का चयन करना मायने रखता है और आज के दिन आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। आर्थिक लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ खान-पान से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

राशिफल में सोमवार को कहां मिलेंगे लाभ

कुंभ राशि के जातक पक्षियों को मीठा खिलाएं इससे आपको फायदे मिलेंगे। राशिफल 8 दिसंबर 2025 में शिक्षा के मामले में आज का दिन बेहतर है। शादीशुदा जिंदगी भी खुशनुमा रहने वाली है। आज विश्वास की कोई कमी आज नहीं रहेगी। संतान की वजह से आप खुश हो सकते हैं तो करियर के लिए भी आज का दिन उत्तम है।

मीन राशि के लिए क्या है आज के राशिफल में हानिकारक

मीन राशि के जातक 8 दिसंबर 2025 को आप गुरु का दान और व्रत करने से आपको फायदा मिलेगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। जों में आपके सीनियर से सपोर्ट मिलने वाला है। माता-पिता से बेवजह क्लेश करने से बचें तो शादीशुदा जिंदगी में भी आपको धैर्य रखने की जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 18 March 2026

मार्च 17, 2026

Rain Alert 18 March 2026

मार्च 17, 2026

कल का मौसम 18 March 2026

मार्च 17, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 17, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 17, 2026

Indian Railways New Reservation System

मार्च 17, 2026