---Advertisement---

Rashifal 8 June 2026: इन राशियों के लिए दुश्मनों की बुरी नजर के साथ धोखा और बिजनेस में आफत के हैं आसार, जानिए सोमवार को आपके ग्रहों की क्या है स्थिति

Rashifal 8 June 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आइए जानते हैं आपके किस्मत के तारे क्या बता रहे हैं और कहां सावधान रहने के लिए कहा गया है। कहां आपके लिए नुकसान पक्का है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 8 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 8 June 2026: क्या आप भी राशिफल को देखकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। क्या आप भी उन्हीं चीजों को फॉलो करते हैं जो आपके लिए बताया गया है जरूरी। आइए जानते हैं किस तरह से 12 राशि के जातकों के लिए किस्मत अलग-अलग मोड़ लेने के लिए तैयार है। किसके लिए यह दिन लकी होने वाला है। राशिफल 8 जून 2026 को किस्मत आखिर आपके लिए क्या खास लेकर आने वाली है और कहां ना चाहते हुए भी आपको किस्मत की मार मिल सकती है जहां चंद्रमा कुंभ राशि की तरफ संचार करने वाला है।

Rashifal 8 June 2026 में मेष राशि की जानें किस्मत

मेष राशि के जातक सोमवार को करियर के ध्यान से आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है और आप खुद को आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। खुद से प्यार करने की जरूरत है। काम में व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि इससे हटकर आपकी पर्सनल लाइफ भी है। आय में आज कोई कमी नहीं रहने वाली है।

कहां सावधान रहे वृषभ राशि के जातक

वृषभ राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो आज बहस करने से जहां तक हो सके बचें। खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है तो ऑफिस के काम में कोई भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति कुछ मामलों में नुकसानदायक हो सकता है। दुश्मनों की बुरी नजर आप पर हो सकती है।

क्या है मिथुन राशि के लिए राशिफल 8 जून 2026

मिथुन राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो काम के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना आज जरूरी है। सोमवार को खानपान का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। इसके साथ ही धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। सेहतअच्छी रहने वाली है तो वही पुराने किए गए इन्वेस्टमेंट से फायदा है।

कर्क राशि के लिए जानें सोमवार का क्या है योग

कर्क राशि के जातक खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत बताई गई है। राशिफल 8 जून 2026 में आर्थिक स्थिति आपके लिए हितकारी नहीं हो सकता है। कुछ मामलों में आर्थिक नुकसान संभव है। खास ख्याल रखना जरूरी बताया गया है तो वहीं आज धार्मिक यात्रा के भी योग दिखाई दे रहे हैं।

सिंह राशि के लिए क्या है भाग्य का कमाल


राशिफल 8 जून 2026 में सिंह राशि के जातक के लिए किस्मत का फायदा देखने को मिलेगा। करियर में आपके सीनियर्स का सपोर्ट मिलने वाला है तो आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती है लेकिन आप उसका निर्वहन भी बहुत अच्छे से करेंगे।

क्या है कन्या राशि के लिए किस्मत की दशा

कन्या राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो आज जिंदगी उथल पुथल से भरपूर रहने वाला है। पार्टनर के साथ मनमुटाव होने की संभावना नजर आ रही है। गुस्से पर काम करना जरूरी है तो वहीं स्ट्रेस फ्री रहने के लिए आज मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। काम को खुद पर हावी न होने दें।

तुला राशि के लिए जानें राशिफल 8 जून 2026

तुला राशि के जातक के लिए धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे तो वहीं जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आपके लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है और बिजनेस में नए डील को आप क्रैक कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए जानें किस्मत का योग

वृश्चिक राशि के जातक के लिए राशिफल 8 जून 2026 की बात करें तो पार्टनर के साथ अपनी फिलिंग्स का इजहार करना आपके लिए फायदेमंद बताया गया है। खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है तो इसके अलावा आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है।

धनु राशि के लिए क्या है किस्मत की दशा


धनु राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो आज फाइनेंशली आप खुद को इंडिपेंडेंस महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति काफी फायदेमंद रहने वाली है और ऐसी जगह से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं जहां से आपने उम्मीद भी नहीं की थी। इसके अलावा खर्च की अधिकता रहेगी तनाव लेने से बचें।

राशिफल 8 जून 2026 में क्या है मकर राशि का हाल

मकर राशि के जातक के लिए आज आपकी जिंदगी काफी रोमांटिक होने वाली है। करियर के लिए आज का दिन काफी बेहतर बताया गया है तो अविवाहित लोगों के लिए आज रिश्ते आ सकते हैं। हो सकता है आज आपको आपका प्यार मिले कहीं इन्वेस्ट करने से पहले आज बिल्कुल भी ना सोचे।

कुंभ राशि को कहां मिल सकता है नुकसान

सोमवार कुंभ राशि के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप आज क्वालिटी टाइम बिताएंगे लेकिन स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही करना आपका दिन नुकसानदायक हो सकता है। खर्चे पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी बताया गया नहीं तो आर्थिक नुकसान संभव है।

मीन राशि के लिए क्या बताया गया है राशिफल 8 जून 2026 में

मीन राशि के जातक के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से दिन काफी मिला-जुला रहने वाला है। आज पार्टनर से धोखा मिल सकता है तो ऐसे में बात करने से जरा भी ना हिचकें। काम का दबाव आपको परेशान कर सकता है इसलिए मेडिटेशन और योगा करने की सलाह दी जाती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 8 June 2026

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

Delhi News

जून 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 7, 2026

Anurag Dhanda

जून 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 7, 2026