---Advertisement---

Swapna Shastra: नींद में दिखाई देने वाली इन सपनों से मिलते हैं शुभ संकेत, तुरंत जाने इनका मतलब

सपने आपके जीवन में शुभ और अशुभ चीजों का संकेत देते हैं। इन सपनों का व्यक्ति के जीवन पर काफी गहरा असर पड़ता है। ऐसे में नींद में दिखाई देने वाली इन सपनों से मिलते हैं शुभ संकेत। जानिए इनका मतलब

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 19, 2023 3:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Swapna Shastra: अक्सर लोग सोते हुए सपने देखते हैं लेकिन क्या आपको पता है ये सपने आपके जीवन में शुभ और अशुभ चीजों का संकेत देते हैं। इन सपनों का व्यक्ति के जीवन पर काफी गहरा असर पड़ता है। आपको बता दें कि, कई सपनों का हमारे जीवन में बहुत ही अहम महत्व होता है। स्वपन शास्त्र में हमारे सपनों से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी सपने देखते हैं और इनका मतलब जानना चाहते हैं तो स्वपन शास्त्र में आसानी से जान सकते हैं।

सपने में मृत्यु देखना

अगर आप अपने सपने में किसी को मरते हुए देखते हैं तो आपके जेहन में यही सवाल घूमता है कि यह शुभ संकेत है या अशुभ? लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार किसी को सपने में मरते हुए देखना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के सपने में मृत्यु दिखाई देती है इसका मतलब होता है कि ऐसे लोगों को जल्द ही धन प्राप्ति होने वाली है।

सपने में फल और फूल वाले पेड़ देखना

अगर कोई व्यक्ति सोते हुए सपने में फूल और फल वाले पेड़ देखता है तो इसका शुभ संकेत माना जाता है। बता दें कि, स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने का दिखाई देना आने वाले समय में अच्छी खबर की तरफ संकेत करता है। इसका मतलब यह होता है कि जल्द ही आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है।

Also Read: फोन को बार-बार चार्ज का झंझट हुआ खत्म, यहां से सस्ते में खरीदें ये Power Bank

सपने में पहाड़ को चढ़ते हुए देखना

अगर आप अपने सपने में पहाड़ को चढ़ते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने को भी शुभ माना जाता है। पहाड़ को चढ़ने का सपना देखने वाले व्यक्ति को अपने जीवन में तरक्की और अच्छे वेतन मिलने का संकेत दिया गया है।

सपने में उल्लू दिखाई देना

यदि आपको सपने में उल्लू दिखाई देता हैं तो इसको शुभ संकेत माना जाता है। उल्लू महालक्ष्मी का वास माना जाता है ऐसे में अगर आप इसको देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको आने वाले जीवन में धन और सुख समृद्धि की प्राप्ति होने वाली है।

Also Read: ट्रॉली में बैठकर हनीमून पर पहुंची Dalljiet Kaur, पति संग शेयर की पहली खास रोमांटिक फोटो

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rashifal 29 May 2026

मई 28, 2026

Rashifal 28 May 2026

मई 27, 2026

Rashifal 27 May 2026

मई 26, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026

Rashifal 25 May 2026

मई 24, 2026