---Advertisement---

Today Horoscope 04 January 2023: आज का दिन इन जातकों के लिए होगा बेहतर, रोजगार के क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Today Horoscope 04 January 2023: नए साल की शुरुआत के साथ ही लोग अपना राशिफल भी जानना चाहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशिफल के हिसाब से हमारा जीवन भी प्रभावित होता है। हर दिन किसी ना किसी ग्रह और नक्षत्र का राशि परिवर्तन होता रहता है, जिसका प्रभाव जातको पर अधिक पड़ता है। हिंदू ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 4, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Today Horoscope 04 January 2023: नए साल की शुरुआत के साथ ही लोग अपना राशिफल भी जानना चाहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशिफल के हिसाब से हमारा जीवन भी प्रभावित होता है। हर दिन किसी ना किसी ग्रह और नक्षत्र का राशि परिवर्तन होता रहता है, जिसका प्रभाव जातको पर अधिक पड़ता है। हिंदू शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल में विश्वास करते हैं और प्रतिदिन अपना राशिफल देखने के लिए उत्सुक होते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन जातकों का कैसा रहेगा और किन राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा होगा। पर्यटक के नए क्षेत्र का प्लान बना सकते हैं और आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक कार्य में भी मेष राशि वालों को काफी तारीफ मिलेगी और बिजनेस के लिए नए विचार आएंगे। बिजनेस से संबंधित यात्रा भी सफल होगी और दिन खुशियों भरा रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन काफी बेहतर होने वाला है क्योंकि उनको अपने बिजनेस में नए आयाम नजर आएंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। बड़ों के प्रति उनका व्यवहार अच्छा बना रहेगा और किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों की किस्मत खुल सकती है। उनको एक ऐसा शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे उनके कारोबार में इजाफा होगा और सारी समस्याएं टल जाएंगी। ‌इसके अलावा रिश्तेदारों से भी अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों से बात करते समय मीठी भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो वह आप से काफी प्रभावित होंगे और आपका मन भी खुश होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। इस दिन आपको अपने बिजनेस और काम को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही आपके सहयोगी सलाह देंगे, जिससे आपका दिन और बेहतर हो जाएगा। इसके अलावा देश-विदेश यदि कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है या फिर परिवार के साथ किसी पार्टी में भी जा सकते हैं इसके अलावा नए व्यापार के लिए माता-पिता की राय आपके लिए अच्छी साबित होगी। आप आज के दिन काफी खूब मस्ती करेंगे और घूमने फिरने भी जा सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। साथ ही सामाजिक क्षेत्रों में भी आप कार्यरत नजर आएंगे। इससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा और नौकरी में भी प्रमोशन मिलने के चांस है। बच्चों के साथ खूब मौज मस्ती करते नजर आएंगे। जिससे आपका तनाव ही कम होना।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की बात करें तो शिक्षा ग्रहण करने के लिए आप अपने बच्चों को कहीं बाहर भेज सकते हैं। इसके अलावा व्यापार में भी आपको नए नए तरीके अपनाने का मौका मिलेगा जिससे आपका व्यापार आगे बढ़ सकता है। अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में भी थोड़ा बदलाव करना होगा, जिससे अपनी सेहत में सुधार नजर आएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला वाला हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र में आप करियर बनाना चाहते हैं तो आपका समय अनुकूल है। प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसके अलावा और किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। आज के साथ-साथ कल का भी दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। जहां आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आप का दिन काफी खुशियों से भरा होने वाला है या फिर आपको पिता से कोई ऐसा गिफ्ट मिल सकता है, जिसकी वजह से आपकी खुशी और भी बढ़ जाएगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन काफी मिलाजुला रहेगा। क्योंकि उनके मनपसंद कार्यों में सफलता मिलेगी। मनोरंजन के कार्य में भी आप थोड़ा पैसा खर्च कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके रूके हुए काम भी बन जाएंगे। व्यापार कर रहे जातक अपने व्यापार में नए-नए तरीके अपना सकते हैं।। जिससे उनका व्यापार आगे बढ़ सकता है या फिर व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Also Read- OLA और HONDA को टक्कर देने आ रहा LML का क्यूट ELECTRIC SCOOTER, फीचर्स देखते ही खरीद लेंगे

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया होने वाला है। कहीं से उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिलेगा और पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बनी रहे हैं। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रही है तो वह भी पूरा हो जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

Also Read- Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए बात करें तो आज का दिन बहुत ही अच्छा होने वाला है। कल आपको जमीन से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल करनी होगी और किसी अनजान व्यक्ति से बात करते समय तोलमोल कर बोलना होगा। अपने आप को फिट रखने के लिए प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ बदलाव करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026