---Advertisement---

Today Horoscope 05 January 2023: इन राशि के जातकों को रखना होगा धैर्य, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Today Horoscope 05 January 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्र का विशेष महत्व है। ग्रहों के बदलाव से राशियों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। वहीं हर दिन किसी न किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होते रहता है। जिसका प्रभाव राशियों पर दिखता है। इससे राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 5, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 5, 2023 10:07 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Today Horoscope 05 January 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्र का विशेष महत्व है। ग्रहों के बदलाव से राशियों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। वहीं हर दिन किसी न किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होते रहता है। जिसका प्रभाव राशियों पर दिखता है। इससे राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं लोगों की आज कितनी बदलती है किस्मत और क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आत्म विश्वास बढ़ने वाला है। इसके अलावा आज के दिन वो चैन की नींद ले सकते हैं। कई दिनों से जातक जिस परेशानी में उलझे हुए हैं उससे वो बाहर निकल सकते हैं। ऑफिस में साथ काम कर रहे कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को दिन दोस्तों के साथ बीतेगा। आज के दिन धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। आज अनावश्यक खर्च न करें। वरना मुसीबत में फंस सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा करियर में बड़ा बदलाव आने वाला है। विद्यार्थियों के जीवन में बड़ा कार्य आ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन उथल पुथल से भरा रहेगा। वहीं आज के दिन तनाव से बचे रहें वरना कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज माता का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जो जातक बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें। करियर से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। धैर्य से काम लें। अनावश्यक खर्च करने से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन बेहतर कार्यों में बीतेगा। आज के दिन सभी परेशानियों का निवारण हो सकता है। जितने भी जातक नौकरी पेशा हैं उन्हें तनाव झेलनी पड़ सकती है। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। सेहत पर ध्यान दें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन बेहतर होने वाला है। धैर्य और संयम से काम लें। अपने भाई बन्धुओं से सलाह लेकर नए कार्य की शुरुआत करें। आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज परेशान हो सकते हैं। आज के दिन थोड़ा सावधान रहें। कागजों को संभाल कर रखें वरना परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अचानक धन लाभ होने का संयोग बन रहा है। कहीं से कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: दिमाग के काफी तेज होते हैं इस मूलांक के जातक , बुद्धि में कोई नहीं पकड़ हरा सकता

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास बना रहेगा। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें तरक्की मिल सकती है। वहीं कई सारे जातकों को हार्मोनल समस्या के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज के दिन स्वस्थ रहेंगे। कई परेशानियों का निवारण होगा। धैर्य से काम लें। संयम बनाकर रखें। वरना कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को परिवार से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। आज के दिन मां लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन इनके पक्ष में नहीं रहेगा। धैर्य रखें सभी काम सही सलामत पूर्ण हो जाएंगे। विद्यार्थियों के जीवन में सफलता आ सकती है। स्वस्थ रहें और खुद का ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026