---Advertisement---

Today Horoscope 29 January 2023: आज इन राशि के जातकों के लिए बना रहेगा सुख-शांति का माहौल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Today Horoscope 29 January 2023: हिंदू धर्म में ग्रह नक्षत्र का विशेष महत्व है। इसके बदलाव से हर दिन राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। राशि से व्यक्ति के स्वभाव एवं व्यक्तित्व का पता चलता है। इसलिए ग्रहों के परिवर्तन से राशि में बदलाव देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं क्या कहता ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 29, 2023 7:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Today Horoscope 29 January 2023: हिंदू धर्म में ग्रह नक्षत्र का विशेष महत्व है। इसके बदलाव से हर दिन राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। राशि से व्यक्ति के स्वभाव एवं व्यक्तित्व का पता चलता है। इसलिए ग्रहों के परिवर्तन से राशि में बदलाव देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं क्या कहता है आपका आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जातकों के संतान की सेहत खराब हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का योग बन रहा है। आज के दिन पुराने दोस्तों से मिलने का संयोग बन रहा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि जातकों का मन आज के दिन विचलित रहेगा। रोजगार में बहुत बड़ा मुनाफा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है। आर्थिक तंगी दूर होगी। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। विद्यार्थियों के जीवन में नया बदलाव आ सकता है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आज के दिन किसी बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। आज के दिन सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल में दिन अस्त-व्यस्त बीतेगा। नए दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन आनंदमय रहेगा। आज के दिन समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति थोड़ी मंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का मौका मिलेगा। आज के दिन धैर्य और संयम से कार्य लेने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार से जुड़ी यात्रा का संयोग है। करियर में भी सफलता मिलेगी। किसी कार्यक्रम में भाग लेने का मौका प्राप्त होगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन दुविधा के साथ बीतेगा। वहीं जातकों का पूरा दिन इनका थका हारा जाएगा। पैसों से जुड़ी चीजों में सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। जीवनसाथी के सेहत का ध्यान रखें। ब्राह्मण को दान दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन सुख-शांति से भरा रहेगा। आज किसी अंजान की मदद कर काफी बेहतर महसूस होगा। आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर होगा। परिवार के अपेक्षाओं पर खड़े उतरेंगे। माता पिता के आशीर्वाद से कार्यस्थल में तरक्की करेंगे।

Also Read: Fatty Liver से परेशान होने की नहीं है जरूरत, आज से ही डाइट में लाएं ये बदलाव और मुसीबत को कहें बाय-बाय

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन असमंजस्य से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। आपके जीवनसाथी को आपके मैरिटल अफेयर के बारे में पता चल सकता है। बता दें, आप अपने पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज परेशान रहेंगे। आज के दिन परिवार में कलह होने की संभावना है। आर्थिक लेन देन से बचें। काम करते वक्त सावधानी बरतें। कोई गलत काम करने का विचार मन में न लाएं। भूमि और वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन आनंदमय रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाद-विवाद में न पड़ें। यात्रा करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में लाभ हो सकता है। आज के दिन पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज के दिन ऑफिस में पद प्रतिष्ठा मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। धन लाभ होने संभावना है। आज के दिन शनिदेव की कृपा जातकों पर बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: C LETTER NAME PERSONALITY: करियर में लहराते हैं परचम और रिश्तों में रखते हैं ईमानदारी, जानें C नाम के लोगों का कैसा होता है स्वभाव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026