---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 10 December: मेष राशि के जातकों का मन रहेगा अशांत, सिंह वालों का स्वास्थ्य बेहतर, जानें क्या है पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 December : आज मेष राशि के जातकों का मन रहेगा अशांत, वहीं सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर, जानें क्या है आज का पूरा राशिफल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 10, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 10 December : हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)

आज मेष राशि के जातकों का मन थोड़ा अशांत रह सकता है। इसके साथ ही आज उनके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ भी महसूस हो सकती है। अपने मन को शांत रखने के लिए भगवान का भजन करें। साथ ही घर से बाहर निकलने से पहले डॉक्टर से परामर्श से जरूर कर लें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातक आज अपने कार्य पर ध्यान दें। इसके साथ ही नौकरी पेशा के लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान पूर्वक काम करना है। आज आपकी छोटी गलती पर बड़ा नुकसान भुगतने को मिल सकता है। इसके साथ ही अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बना कर रखें।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना है। आज आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसके लिए आज आप डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें। बता दें कि आज मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है।

कर्क राशि ( Cancer)

आज कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बता दें कि आज जो भी लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आज उन्हें अपने कार्य में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आज आपका अपने परिवार के साथ मेलजोल और भी बेहतर होगा।

सिंह राशि ( Leo)

आज सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इसके साथ ही आज आपकी लंबे समय से चल रही परेशानी भी खत्म हो जाएगी। आज आपको अपने पार्टनर से भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है।

कन्या राशि ( Virgo)

आज कन्या राशि के जातकों के रुके हुए काम बन सकते हैं। हालांकि आज उनको अपने कार्य बनाने के लिए अन्य दिनों से ज्यादा मेहनत करनी होगी। इसके साथ ही कन्या राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब रह सकता है। घर से बाहर निकलने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों का आज दिन बेहद ही अच्छा गुजरने वाला है। आज आपको आर्थिक मजबूती के साथ-साथ अपने परिवार से भी सहयोग मिलेगा। बच्चों के मामले में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपके रुके हुए काम बनेंगे और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का मन थोड़ा परेशान रह सकता है। इसलिए आज आप कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर लें। इसके साथ ही आज वृश्चिक राशि के जातक जल्दी ही किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और ना ही अपना पैसा इन्वेस्ट करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का दिन आज मिला-जुला रहने वाला है। बता दें कि आज आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही किसी बड़ी योजना में आज आप निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच ले वरना आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग दौड़ बना रह सकता है। उसके साथ ही आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आज आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पसंद पड़ सकता है। आज आपकी आर्थिक मामले भी अटक सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज कुंभ राशि के जातकों का मन पहले से शांत रहेगा। इसके साथ ही आज आपको आर्थिक मजबूती मिल सकती है। आज कुंभ राशि के जातकों को अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का दिन आज ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखें और सोच समझ कर ही आज अपने धन का खर्च करें। संभावना है कि आज आपका रुका हुआ काम शाम तक बन सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rashifal 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Rashifal 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

Rashifal 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rashifal 25 August 2026

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026