---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 24 October: विजयदशमी के शुभ अवसर पर इन राशि के जातकों को होगा धन लाभ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Aaj Ka Rashifal 24 October: दशहरे के शुभ अवसर पर जानें किन राशि के जातकों के कार्य में होगी सफलता, आज का पूरा राशिफल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 24, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 24 October: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरी में आपको तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपकी आय में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी वाणी के प्रभाव से आपके कार्य में वृद्धि होगी। उसके साथ ही आज आपकी विदेश यात्रा के लिए भी योजना बन सकती है।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज दिन बेहतर बीतेगा। इसके साथ ही उनके कारोबार में भी सुधार रहेगा। लेकिन कुछ कठिनाइयों का आज वह सामना कर सकते हैं।

कर्क राशि ( Cancer)

कर्क राशि जातक क्रोध से बचें। आज आपको अपने व्यापार में सफलता मिलेगी। इसके साथ नोकरीपेशा लोगों को भी उनके कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकुशल रहेगा। लेकिन आज आपको किसी पर भी आंख बंद कर कर भरोसा नहीं करना है। आज आपका सबसे करीबी ही आपको धोखा दे सकता है।

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। इसके साथ ही आज इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जीवन में भी शांति रहेगी। लेकिन संतान के स्वास्थ्य के लिए आज आपको चिंता हो सकती है।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों के आज बिगड़े काम बनेंगे। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। उसके साथ ही आपके परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज व्यस्त रहेगा। आज वह अपने काम में पूरे दिन मसरूफ रहेंगे। इसके साथ ही आज आपको अपने नौकरी के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना है। आज आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसके लिए आज आप डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ मिलेगा इसके साथ ही आज आपकी अपने पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का दिन आज ठीक-ठाक ही गुजरेगा। आज आप अपने नियमित कार्य में व्यस्त रहेंगे।इसके साथ ही आज आपके स्वास्थ्य में भी सुधार रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा परेशानियों भरा हो सकता है। इसके साथ ही आज मीन राशि के जातकों को जान का खतरा भी हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026

Rashifal 8 April 2026

अप्रैल 7, 2026