---Advertisement---

Vastu Tips: वास्तु दोष से पाना है छुटकारा तो बिना पैसे खर्च किए करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत!

Vastu Tips: अक्सर हम वास्तु दोष से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से हमारे जीवन में अशांति बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप बिना पैसे खर्च किए अपने घर में वास्तु दोष को ठीक कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 8, 2023 12:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vastu Tips: अगर आपको जीवन में तरक्की नहीं मिल रही है या आप हमेशा परेशान रहते हैं तो आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। दरअसल वास्तु दोष होने पर व्यक्ति को कई अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। अक्सर हम वास्तु दोष से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से हमारे जीवन में अशांति बनी रहती है। साथ ही घर का माहौल भी नकारात्मक रहता है। घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है और आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप बिना पैसे खर्च किए अपने घर में वास्तु दोष को ठीक कर सकते हैं।

घर में इस दिशा में रखें कलश

घर में वास्तु दोष को ठीक करने के लिए सबसे पहले घर में उत्तर पूर्वी यानी ईशान कोण में एक कलश को रखें। दरअसल कलश को सही दिशा में रखने से घर में शांति बनी रहती है। हिंदू धर्म के अनुसार कलश को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में अगर आप कलश को सही दिशा में रखेंगे तो उसे भगवान गणेश का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहेगा और आपके जीवन से सारी परेशानियां दूर हो जाएगी।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए करें ये काम

हिंदू धर्म में स्वास्तिक बेहद पवित्र चिन्ह माना गया है। ऐसे में अगर आपको अपने घर में वास्तु दोष को दूर करना है तो अपने घर की मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। स्वास्तिक बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि स्वास्तिक 9 अंगुल लंबा और 9 अंगुल चौड़ा हो। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने के बाद आपके घर से सारी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर चले जाएंगे।

सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करे ये काम

अगर आप अपने जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तो आप अपने घर में घोड़े की नाल को भी ला सकते हैं। घोड़े की नाल को काफी शुभ माना जाता है ऐसे में अगर आप घर में घोड़े की नाल को लाएंगे तो आपको वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

घर के मुख्य द्वार पर लगाएं पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर

साथ ही अगर आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है तो आपको घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर जरूर लगानी होगी। इसी के साथ आप प्रवेश द्वार पर पंच धातु से बना पिरामिड भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में सभी वास्तु दोष का नाश हो जाएगा और आपके जीवन में शांति बनी रहेगी इसी के साथ घर में बरकत भी रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026