---Advertisement---

Mahashivratri 2023 के दिन इन चीजों से करें भगवान शंकर की आराधना, जीवन की सारी परेशानियां हो जाएगी छू-मंतर

Mahashivratri 2023: महादेव और देवी पार्वती का सबसे बड़ा दिन आने वाला है। बता दें, सभी शिव भक्त जिस दिन का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं वो दिन बेहद करीब है। हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। कहते हैं, इस दिन ही महादेव ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 15, 2023 5:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mahashivratri 2023: महादेव और देवी पार्वती का सबसे बड़ा दिन आने वाला है। बता दें, सभी शिव भक्त जिस दिन का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं वो दिन बेहद करीब है। हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। कहते हैं, इस दिन ही महादेव और देवी पार्वती एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इस वर्ष महाशिवरात्रि का व्रत 18 फरवरी को रखा जाएगा। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के द्वारा कुछ उपाय को बताए गए हैं जिसे हर व्यक्ति को करना चाहिए। इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन किन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आने वाली है, वहीं सभी परेशानियों का अंत होने वाला है।

गन्ने के रस से करें महादेव की पूजा अर्चना

मान्यताओं के अनुसार, भगवान शंकर की पूजा महाशिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से करनी चाहिए। इससे भगवान शंकर के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इससे भक्तों के जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। वहीं व्यक्ति को सभी रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

दूध से करें शिवलिंग का अभिषेक

कहते हैं, भगवान की सच्ची भक्ति करने से सभी परेशानियों का अंत होता है। वहीं व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ता रहता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शिवरात्रि के दिन अगर शिवलिंग का अभिषेक दूध से किया जाए तो संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस उपाय से वंश बढ़ोतरी में आ रही सभी परेशानियों का निवारण होता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

गंगाजल से करें पूजा-अर्चना

महादेव को गंगाजल अत्यंत प्रिय है। अगर कोई भक्त महादेव की पूजा गंगाजल से करता है तो महादेव उसके जीवन में आ रही सभी परेशानियों का अंत कर देते हैं। कहते हैं, इससे भक्तों के जीवन में आ रही सभी दुखों का अंत हो जाता है।

महादेव को चढ़ाएं आम के पत्ते

महाशिवरात्रि के दिन महादेव और देवी पार्वती की पूजा हर भक्त को सच्चे और अच्छे मन से करनी चाहिए। वहीं मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त इस दिन भगवान को आम के पत्ते अर्पित करता है उसपर महादेव बेहद प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इससे भक्तों के जीवन में आ रही सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026