---Advertisement---

2024 KTM 390 Duke: TFT डिस्प्ले व 399cc इंजन क्षमता के साथ युवाओं के दिलों पर राज करेगा केटीएम का ये मॉडल, जानें फीचर्स

2024 KTM 390 Duke: वर्तमान समय की बात करें तो आधुनिकता को देखते हुए अगर किसी युवा से पूछा जाए कि वो किस बाइक को खरीदना पसंद करेगा तो शायद उसका जवाब आए कि 2024 KTM 390 Duke जैसी बाइक को।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 22, 2023 5:50 अपराह्न

2024 KTM 390 Duke
Follow Us
---Advertisement---

2024 KTM 390 Duke: वर्तमान समय की बात करें तो आधुनिकता को देखते हुए अगर किसी युवा से पूछा जाए कि वो किस बाइक को खरीदना पसंद करेगा तो शायद उसका जवाब आए कि 2024 KTM 390 Duke जैसी बाइक को। इस बाइक के स्टाइलिश लुक से लेकर अन्य सभी फीचर इतने दमदार हैं कि एक बार इस पर बैठकर सवारी करने वाला किसी अन्य साधन को पसंद ही ना करे। ऐसे में बहुत से लोग विशेषकर युवा होते हैं जिनकी इच्छा होती है कि वो शानदार फीचर से लैस 2024 KTM 390 Duke जैसी प्रीमीयम बाइक को खरीदे। इसी क्रम में जानकारी मिली है कि 2024 KTM 390 Duke भी बाजार में उतरन को तैयार है। तो चलिए आज आपको बताते हैं 2024 केटीएम 390 ड्यूक के संभावित फीचर्स, कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जिससे कि आप इस प्रीमीयम बाइक के बारे में जान सकेंगे।

2024 केटीएम 390 ड्यूक (2024 KTM 390 Duke) की डिजाइन

इसकी तस्वीर दूर से ही लोगों को अपने शानदार डिजाइन के बदौलत मोहित कर देती है। इसमें नए अलॉय व्हील और फ्रंट डिस्क रोटर्स उपलब्ध होने की सूचना है जो कि इसे और स्टाइलिश और चलने के लिहाज स्मूथ बनाते हैं। इसमें USD फ्रंट फोर्क्स भी देखने को मिलता है जो इसके लुक और डिजाइन में चार-चांद लगाता है।

2024 केटीएम 390 ड्यूक (2024 KTM 390 Duke) की इंजन क्षमता

टॉर्क39 Nm @ 7000rpm
ट्रांसमिंशन6-स्पीड
इंजन पावर33 kW @ 9000rpm
इंजन क्षमता399cc
बैटरी8 Ah

2024 केटीएम 390 ड्यूक (2024 KTM 390 Duke) के आधुनिक फीचर्स व कीमत

फीचर के तौर पर केटीएम के इस बाइक में फ्रंट में फोर पिस्टन रेडियन कैलिपर और रियर व्हील में 2 पिस्टटन रियर कैलिपर ब्रेक डिस्क तकनीक के साथ देखने को मिलते है। वहीं इसके अतिरिक्त इसमें कलर डिस्प्ले, स्पीडमीटर, LED हेडलाइट, हैंडलबार, स्प्लीट सीट जैसे शानदार आधुनिक फीचर मौजूद हैं। वहीं कंफर्ट के लिए इसमें शानदार स्विंग आर्म सस्पेंशन उपलब्ध हैं जो कि यात्रा के दौरान चालक को आराम देने का काम करते हैं। 2024 केटीएम 390 ड्यूक के कीमत और लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है ऐसे में हम इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Upcoming Bikes in March 2026

मार्च 3, 2026

2026 Maruti Brezza

मार्च 3, 2026

Ather Rizta Electric Scooter

मार्च 3, 2026

Maruti Suzuki Wagon R

मार्च 3, 2026

Electric Two Wheeler Sales February 2026

मार्च 3, 2026

Yamaha XSR 155

मार्च 2, 2026