---Advertisement---

2025 Hero Splendor Plus: BS6-2 एमिशन स्टैंडर्ड से बढ़ेगी माइलेज? स्पोर्टी लुक के साथ फ्यूल एफिशियंसी जीत सकती है राइडर्स का दिल

2025 Hero Splendor Plus: क्या BS6-2 एमिशन स्टैंडर्ड से माइलेज बढ़ेगी? स्पोर्टी लुक के साथ फ्यूल एफिशियंसी राइडर्स का दिल जीत सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 12, 2025 12:47 अपराह्न

2025 Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

2025 Hero Splendor Plus: अगर आप रोजाना बाइक के जरिए ऑफिस या फिर अपनी दुकान का सफर करते हैं, तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। कम्यूटर बाइक कैटेगरी में 2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस आपका साथ लंबे समय तक दे सकती है। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपनी धांसू और फेमस कम्यूटर बाइक को लॉन्च किया है। ऐसे में हीरो के फैन्स को यह बाइक काफी पसंद आ सकती है। बता दें कि इस बाइक में दमदार स्पोर्टी लुक देखने को मिलता है। यही वजह है कि इस बाइक के काफी लोग दीवाने हैं। 2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में काफी खास बदलाव किए गए हैं, जो कि राइडर्स को काफी सुविधा प्रदान कर सकते हैं।

2025 Hero Splendor Plus में BS6-2 एमिशन स्टैंडर्ड से बढ़ेगी माइलेज?

कम्यूटर बाइक की बादशाह कहे जाने वाली स्प्लेंडर प्लस नए अवतार में आ गई है। 2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस में BS6-2 एमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है। साथ ही इसमें OBD-2B नॉर्म्स को भी जोड़ा गया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस बड़े बदलाव की वजह से बाइक की माइलेज पर खास असर देखने को मिल सकता है। BS6-2 एमिशन स्टैंडर्ड की वजह से बाइक कम प्रदूषण करेगी।

ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि इससे बाइक की फ्यूल एफिशियंसी पर बढ़िया प्रभाव पड़ेगा। साथ ही माइलेज में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। इंटरनेट पर अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि 2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस एक लीटर फ्यूल में 73KMPL की माइलेज दे सकती है। हालांकि, यह बाइक कितनी माइलेज देगी, यह राइडर पर निर्भर करता है कि वह किस तरह से मोटरसाइकिल चलाता है।

स्पेक्स2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05nm
गियरबॉक्स4 स्पीड
माइलेज73KMPL

2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस का डिस्क ब्रेक देगा दमदार ब्रेकिंग पावर

फेमस बाइक मेकर हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर लाइनअप में 2025 Hero Splendor Plus बाइक को जोड़कर हीरो के फैन्स को बड़ी सौगात दी है। बाइक मेकर ने इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। मगर बाइक में स्टाइलिश ग्राफिक्स जोड़े गए हैं। ऐसे में इसका लुक थोड़ा स्पोर्टी नजर आता है। हीरो ने पिलियन ग्रैब रेल के साथ सामान रखने के लिए रैक की सुविधा शामिल की है।

वहीं, पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 97.2cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड तकनीक के साथ आता है। यह 7.91bhp की ताकत और 8.05nm का टॉर्क देता है। साथ ही यह 4 स्पीड गियरबॉक्स प्रदान करता है। हीरो ने इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक को शामिल किया है। ऐसे में राइडर्स को ब्रेकिंग में दमदार पावर मिल सकती है। बाइक मेकर ने इसका एक्सशोरूम दाम 78926 रुपये रखा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Suzuki Sales May 2026

जून 1, 2026

Tata Motors Sales in May 2026

जून 1, 2026

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026