---Advertisement---

2025 Honda Livo बाइक दमदार परफॉर्मेंस के साथ युवाओं को बना सकती है दीवाना, OBD2B इंजन समेत मिले कई धांसू अपडेट्स

2025 Honda Livo: होंडा ने कम्यूटर सेगमेंट में अपनी नई बाइक दमदार परफॉर्मेंस के साथ उतार दी है। यह बाइक युवाओं को दीवाना बना सकती है। इसमें OBD2B इंजन समेत कई धांसू अपडेट्स दिए गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 21, 2025 7:21 अपराह्न

2025 Honda Livo
Follow Us
---Advertisement---

2025 Honda Livo: होंडा मोटरसाइकिल ने अपनी धांसू बाइक को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। 2025 होंडा लिवो मोटरसाइकिल में कई नए अपडेट्स शामिल किए गए हैं। कम्यूटर बाइक सेगमेंट में यह बाइक युवाओं को खासतौर पर दीवाना बना सकती है। इसकी दमदार परफॉर्मेंस कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। 2025 Honda Livo Price 83080 रुपये एक्सशोरूम ड्रम वेरिएंट रखी है। वहीं, डिस्क वेरिएंट 2025 होंडा लिवो की कीमत 85878 रुपये एक्सशोरूम है।

2025 Honda Livo में मिला फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2025 होंडा लिवो बाइक में कई शानदार नए एलिमेंट दिए गए हैं। बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ नए अंदाज में बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं। होंडा ने इसे 3 कलर विकल्पों के साथ उतारा है। इसमें Pearl Igneous Black के साथ Orange Stripes, Pearl Igneous Black के साथ Blue Stripes और Pearl Siren Blue ऑप्शन दिए गए हैं।

कंपनी ने बाइक में नया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया है। इसमें राइडर्स को कई सारी जानकारी मिल सकती है। इसमें गियर की स्थिति, रियल टाइम फ्यूल एफिशियंसी, इको इंडीकेटर, सर्विस रिमाइंडर समेत कई अन्य डिटेल मिलती है। 2025 Honda Livo Price काफी लोगों को बजट में लग सकती है। 2025 होंडा लिवो की कीमत इस कम्यूटर बाइक को अलग बनाती है।

फीचर्स2025 होंडा लिवो
इंजन110cc
पावर8.7bhp
टॉर्क9.3nm
ट्रांसमिशन4 स्पीड

2025 होंडा लिवो बाइक में आया OBD2B कंप्लायंट इंजन अपडेट

उधर, 2025 Honda Livo बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें OBD2B कंप्लायंट इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की वजह से बाइक कम प्रदूषण छोड़ेगी। यह बाइक 110cc का सिंगल सिलेंडर देखने को मिलता है। यह इंजन 8.7bhp की ताकत और 9.3nm का टॉर्क पैदा करती है। होंडा ने इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। होंडा ने दावा किया है कि यह बाइक साइड स्टैंड होने पर इंजन शुरू नहीं होने देती है। इन तमाम खूबियों की वजह से होंडा इस बाइक की अच्छी सेल हासिल कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026