---Advertisement---

2025 Honda Shine 125 ने OBD2 कंप्लाएंट, फुल डिजिटल डिस्प्ले के साथ दी धमाकेदार दस्तक, जानें कम्यूटर बाइक की खूबियां

2025 Honda Shine 125: मशहूर दो पहिया कंपनी होंडा ने अपनी नई बाइक को OBD2 कंप्लाएंट, फुल डिजिटल डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर दिया है। जानें कम्यूटर बाइक की खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 13, 2025 6:42 अपराह्न

2025 Honda Shine 125
Follow Us
---Advertisement---

2025 Honda Shine 125: होंडा ने अपनी मशहूर कम्यूटर बाइक का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। 2025 होंडा शाइन 125 बाइक में दमदार फीचर्स शामिल किए गए हैं। होंडा ने इस मोटरसाइकिल के डिजाइन और डॉयमेंशन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, टू व्हीलर कंपनी ने इसे नए कलर्स Pearl Igneous Black, Geny Gray Metallic, Matte Axis Gray Metallic, Rebel Red Metallic, Decent Blue Metallic, Pearl Siren Blue के साथ उतारा है।

2025 Honda Shine 125 कम्यूटर बाइक की खूबियां

होंडा ने अपनी नई 2025 होंडा शाइन 125 बाइक में फुल डिजिटल डिस्प्ले दिया है। इसमें रियल टाइम माइलेज, फ्यूल एफिशियंसी डिटेल, सर्विस इंडीकेटर, गियर पॉजिशन इंडीकेटर, इको इंडीकेटर की सुविधा मिलती है। इसके साथ यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम दिया गया है। इस बाइक के फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक और रियर में ड्यूल शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन मिलता है। होंडा ने इसके फ्रंट में डिस्क और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिए हैं।

स्पेक्स2025 होंडा शाइन 125
इंजन123.94cc
पावर10.63bhp
टॉर्क11nm
ट्रांसमिशन5 स्पीड

2025 होंडा शाइन 125 बाइक में मिलेगा OBD2 कंप्लाएंट

मशहूर बाइक कंपनी होंडा ने 2025 Honda Shine 125 मोटरसाइकिल में सबसे बड़ा बदलावा इसके एमिशन स्तर को लेकर किया है। इस बाइक में OBD2 यानी ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स कंप्लाएंट दिया गया है, जिस वजह यह बाइक कार्बन उत्सर्जन पर बारीकी से निगरानी रखती है। होंडा ने इसमें 123.94cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। यह 10.63bhp की ताकत और 11nm का टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है।

इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 84493 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 89245 रुपये है। होंडा की इस बाइक की टक्कर TVS Radeon, Hero Glamour 125, Bajaj Pulsar 125 और Hero Super Splendor के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, कंपनी ने इस बाइक को लेकर दावा किया है कि इसमें पहले से ज्यादा कंफर्ट, दमदार परफॉर्मेंस को जोड़ा गया है। कम्यूटर बाइक सेगमेंट में इस नई बाइक को भी कस्टमर्स का भरपूर मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026