---Advertisement---

2025 Skoda Slavia: 17 इंच के अलॉय व्हील्स, सनरुफ से लैस हुई नई स्लाविया, टर्बो इंजन की पावरफुल परफॉर्मेंस कर सकती है मदहोश

2025 Skoda Slavia: स्कोडा कार मेकर ने नई स्लाविया सेडान में 17 इंच के अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिक सनरुफ की सुविधा शामिल की है। इसका टर्बो इंजन पावरफुल परफॉर्मेंस देता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 5, 2025 11:59 पूर्वाह्न

2025 Skoda Slavia
Follow Us
---Advertisement---

2025 Skoda Slavia: स्कोडा की पावरफुल और मजबूत सेडान को एक नहीं, बल्कि कई सारे धांसू फीचर्स मिल गए हैं। अगर आप सेडान कार चलाने के शौकीन हैं, तो 2025 स्कोडा स्लाविया गाड़ी पर एक बार विचार कर सकते हैं। कार मेकर नई स्लाविया में कई प्रीमियम खूबियों को जोड़कर इसे स्पेशल बना दिया है। इस फेमस सेडान के लुक में भी काफी चेंज देखने को मिला है। 2025 Skoda Slavia Price में भी बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि 2025 स्कोडा स्लाविया की कीमत आपको हैरान कर सकती है।

2025 Skoda Slavia में शामिल हुआ इलेक्ट्रिक सनरुफ

कार मेकर ने 2025 स्कोडा स्लाविया सेडान में नई एलईडी हैडलैंप, एलईडी डीआरएलएस, इलेक्ट्रिक सनरुफ, रेन सेंसर्स वाइपर्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, एंड्रॉयड ऑटो, 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स और रियर फॉग लैंप्स शामिल किए गए हैं।

ऐसे में आपको इस सेडान का एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों ही बदला हुआ नजर आएगा। इसके अलावा इस सेडान में एडीएएस सुइट की भी सुविधा मिलती है। इतने नए फीचर्स जुड़ने के बाद भी 2025 Skoda Slavia Price में बढ़ोतरी नहीं की गई है। 2025 स्कोडा स्लाविया की कीमत में 35 से 45000 रुपये तक की कमी की गई है।

स्पेक्स2025 स्कोडा स्लाविया
इंजन1 लीटर का टर्बो पेट्रोल
पावर114bhp
टॉर्क178nm
गियरबॉक्स6 स्पीड मैन्युअल-ऑटोमैटिक

2025 स्कोडा स्लाविया में मिलता है ताकतवर इंजन ऑप्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार मेकर ने 2025 Skoda Slavia सेडान के पावरट्रेन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में ग्राहकों को पुराने इंजन का ही लाभ लेना होगा। 2025 स्कोडा स्लाविया सेडान में दो टर्बो इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसमें 1 लीटर टर्बो इंजन 114bhp की ताकत और 178nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी देखने को मिलता है।

वहीं, इसके 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में 6 स्पीड मैन्युल के साथ 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन दिया गया है। 2025 Skoda Slavia Price 10.34 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी गई है। 2025 स्कोडा स्लाविया की कीमत 18.24 लाख रुपये एक्सशोरूम तक जाती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026