---Advertisement---

2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift: पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक कार फिर सड़कों पर दिखाएगी अपना रौब, इन अपग्रेड्स के साथ जल्द लेगी एंट्री!

2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift: 2026 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट हैचबैक कार नए डिजाइन के साथ लोगों का दिल जीत सकती है। इसमें दमदार खूबियां और ताकतवर इंजन आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 19, 2026 5:53 अपराह्न

2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift
Follow Us
---Advertisement---

2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift: देश की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी अगले कुछ सालों के दौरान कई बड़े धमाके कर सकती है। कार निर्माता अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की योजना बना रही है। इसमें 2026 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट गाड़ी भी शामिल है। कई हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस प्रीमियम हैचबैक के आगामी मॉडल में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है, जो कि ग्राहकों को काफी आकर्षित कर सकता है।

2026 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट में मिलेगा लुभावना डिजाइन

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट कार के एक्सटीरियर में फ्रेश लुक दिया जा सकता है। हैचबैक गाड़ी में नया वाइडर और स्पोर्टियर ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैंप, डीआरएलएस, नया फ्रंट बंपर डिजाइन, नए स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, एलईडी टेललैंप मिल सकता है। ऐसे में कार का लुक ज्यादा प्रीमियम और अग्रेसिव होने की उम्मीद है।

2026 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट में मिलेंगी धाकड़ खूबियां

वहीं, 2026 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट गाड़ी के इंटीरियर की बात करें, तो अभी तक इसकी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इसका ओवरऑल लेआउट शायद समान ही रह सकता है। मटीरियल, अपहोल्स्ट्री और फीचर्स की लिस्ट में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है।

बलेनो को अपने सेगमेंट में और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसमें कुछ और प्रीमियम फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इनमें बेहतर कनेक्टिविटी ऑप्शन, अधिक एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम और आराम से जुड़े कुछ और फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, इक्विपमेंट लिस्ट में भी कुछ नई चीजे जोड़ी जा सकती हैं, जैसे कि 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग समेत कई स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, सुरक्षा के लिए हाईटेक एडीएएस फीचर्स दिए जाने की चर्चा है।

संभावित इंजन पावर, लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल

कई अन्य लीक्स में दावा किया है कि आगामी 2026 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट कार में 1.2 लीटर का ड्यूल जेट इंजन जारी रखा सकता है। यह 88ps की ताकत और 113Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। साथ ही सीएनजी और हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी जोड़ने की उम्मीद है। यह 28 से 30kmpl की माइलेज दे सकती है। कंपनी इस कार को अगस्त तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसका दाम 6 से 10 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की उम्मीद है। मगर अभी तक कार निर्माता ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Suzuki Swift Hydrogen

मई 8, 2026

Toyota Hydrogen Scooter

मई 7, 2026

2026 Honda City Facelift

मई 7, 2026

Toyota Fortuner 2026

मई 7, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

मई 7, 2026

Tata Curvv EV SeriesX

मई 6, 2026